Showing posts with label 'महेश बारमाटे माही'. Show all posts
Showing posts with label 'महेश बारमाटे माही'. Show all posts

कोई तो है...


मुझे परेशां करने का
हर रोज वो रास्ता ढूँढ लेते हैं।
मैं छुप जाता हूँ अंधेरों में अक्सर,
फिर भी जाने किससे
वो मेरा पता पूछ लेते हैं।

कभी उनकी आवाज मुझे सताया करती थी,
आज ख़ामोशी से अपनी,
वो मेरा सीना चीर लेते हैं।

मैं कुछ भी नहीं बिन तेरे
इस जहां में माही !
फिर भी
"कोई तो है"....
ये कह के वो मुझसे मेरा
वजूद भी छीन लेते हैं ...

- महेश बारमाटे "माही"


Read More...

क्या है साझा ब्लॉग ? Hindi Blogging Guide (32)


जिस ब्लॉग पर एक ही ब्लॉगर लिखता है वह निजी ब्लॉग कहलाता है और वह ब्लॉग साझा ब्लॉग कहलाता है जिस पर एक से ज़्यादा ब्लॉगर लिखते हैं। ब्लॉगर डॉट कॉम की वेबसाइट पर साझा ब्लॉग के लिए 100 ब्लॉगर्स तक संख्या निर्धारित है।
जहाँ तक मेरा मानना है कि अब तक आपने अपना ब्लॉग बना ही लिया होगा. और अगर आपने हिंदी ब्लॉग्गिंग के क्षेत्र में थोड़ा भी रिसर्च किया होगा तो आपने जाना होगा कि कुछ ऐसे भी ब्लॉग्स हैं, जिनमे एक से ज्यादा ब्लॉगर्स के लेख या कविताएँ वगैरह हैं. देख के थोड़ा आश्चर्य हुआ होगा कि एक ही ब्लॉग में एक से ज्याद ब्लॉगर कैसे लिख सकते हैं. है ना ?  अगर ऐसा ना भी हुआ हो या आपने ऐसे कोई ब्लॉग्स न देखें हों तो कोई बात नहीं.
ऐसे ब्लॉग्स को  साझा ब्लॉग या सामूहिक ब्लॉग या टीम ब्लॉग कहा जाता है. दरअसल साझा ब्लॉग भी एक आम ब्लॉग की तरह ही होता है बस यहाँ एक से ज्यादा लोग अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं, बिल्कुल किसी मैगजीन (पत्रिका) की तरह. जिस प्रकार एक पत्रिका में एक से ज्यादा लेखकों के लेख होते हैं और उस सब लेखों को चयन करने व सम्पादित करने के लिए एक संपादन मंडल होता है उसी तरह साझा ब्लॉग में भी कई लेखक व कवि अपने लेख प्रकाशित कर सकते हैं. बस फर्क इतना है कि साझा ब्लॉग में भी एक संपादन मंडल व ब्लॉग नियंत्रण समिति होती है पर साझा ब्लॉग में डाले गए लेखों व कविताओं को पहले संपादन मंडल की डेस्क (टेबल) से गुजरना हो ये जरूरी नहीं, कोई भी ब्लॉगर अपने हिसाब से लेख डाल सकता है या अपना लेख डिलीट कर सकता है. पर जो संपादन मंडल या ब्लॉग नियंत्रण समिति है उसके पास उसके अपने कुछ अधिकार होते हैं जो ब्लॉगर.कॉम की ओर से पहले से ही समिति को दिए गए हैं और इन अधिकारों के तहत समिति किसी भी लेख को डिलीट कर सकती है, लेखक मंडल से किसी भी ब्लॉगर को हटा सकती है और नए ब्लॉगर भी शामिल कर सकती है.

साझा ब्लॉग्स की महत्ता -  
साझा ब्लॉग की महत्ता उतनी ही है जितनी कि अपने व्यक्तिगत ब्लॉग की. अपने ब्लॉग पर आप कुछ भी लिख सकते हैं और डाल सकते हैं, लेकिन साझा ब्लॉग पर अनर्गल प्रकाशन उसकी गरिमा को कम करता है. इसीलिए सभी जुड़े लोगों (ब्लॉगर्स) को कुछ नियम व कानून से बंधे होना और उसका मान भी करना चाहिए.
- श्रीमती रेखा श्रीवास्तव (प्रेसिडेंट - लखनऊ ब्लॉगर्स एसोसिएशन) 
इसीलिए अगर आप किसी भी साझा ब्लॉग से जुड़ते हैं तो कृपया उस ब्लॉग से जुड़ने के पहले ब्लॉग संचालक से सारे नियम व क़ानून की एक प्रति जरूर मांगें जो कि आपके तथा साझा ब्लॉग के हित में होगा. 

हमारे अगले लेख मे आप पढ़ेंगे की साझा ब्लॉग कैसे बनाएँ...?  
                                                                                   
                                                            -महेश बारमाटे 'माही'
...और देखिये 
Read More...

Read Qur'an in Hindi

Read Qur'an in Hindi
Translation

Followers

Wievers

join india

गर्मियों की छुट्टियां

अनवर भाई आपकी गर्मियों की छुट्टियों की दास्तान पढ़ कर हमें आपकी किस्मत से रश्क हो रहा है...ऐसे बचपन का सपना तो हर बच्चा देखता है लेकिन उसके सच होने का नसीब आप जैसे किसी किसी को ही होता है...बहुत दिलचस्प वाकये बयां किये हैं आपने...मजा आ गया. - नीरज गोस्वामी

Check Page Rank of your blog

This page rank checking tool is powered by Page Rank Checker service

Promote Your Blog

Hindu Rituals and Practices

Technical Help

  • - कहीं भी अपनी भाषा में टंकण (Typing) करें - Google Input Toolsप्रयोगकर्ता को मात्र अंग्रेजी वर्णों में लिखना है जिसप्रकार से वह शब्द बोला जाता है और गूगल इन...
    14 years ago

हिन्दी लिखने के लिए

Transliteration by Microsoft

Host

Host
Prerna Argal, Host : Bloggers' Meet Weekly, प्रत्येक सोमवार
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts Weekly

Popular Posts

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide
नए ब्लॉगर मैदान में आएंगे तो हिंदी ब्लॉगिंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
Powered by Blogger.
 
Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.