उतरा मेरा प्लेन तो
जनता उछल रही ,भाषण मेरा सुनने को
वो थी मचल रही ,
मोबाईल केमरा से
फोटो रहे थे खीच ,
प्यासी जनता बहा पसीना
धरती रही थी सीच,
मैं ज्यों ही स्टेज पर
देने लगा भाषण,
तब घटी घटना ;
पर मैं हूँ विलक्षण ,
तेजी से एक जूता
मेरी तरफ आया ,
मैंने भी अपनी फुर्ती का
कमाल दिखाया ,
कर लिया जूते को
जल्दी से मैंने कैच ,
तालियाँ बजी ,मैं
जीत गया मैच .
http://netajikyakahtehain.blogspot.com/