Showing posts with label अनुरोध. Show all posts
Showing posts with label अनुरोध. Show all posts

अनुरोध



२९ अप्रेल २०११, ब्लॉग की ख़बरें में एक पोस्ट रात के करीब १:२० am  पर प्रकाशित हुई. शीर्षक था - हिंदी ब्लॉग्गिंग का भविष्य रौशन करेगी 'हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड'  और लेखक थे डॉ. अनवर जमाल खान. इस लेख में सारी हिंदी ब्लॉग्गिंग बिरादरी से आह्वान किया था कि हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड में हमें सभी का सहयोग चाहिए. जो भी ब्लॉगर इस हेतु अपने लेख लिखना चाहता है वो अपने लेख व विचारों से हमको अवगत करा सकता है. आज करीब एक महीना होने जा रहे हैं और मुझे खबर मिली कि किसी भी लेखक, ब्लॉगर ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया. 
इसके अलावा लोगों का ध्यान पिछले दिनों भट्टापरसौल, राहुल गाँधी, भ्रष्टाचार, हिन्दू-मुस्लिम धार्मिक असमानता वगैरह में ज्यादा रहा. वैसे ये इनमे से कुछ विषय भारत से सम्बंधित हैं इसीलिए मैं इन विषयों का कोई विरोध नहीं करता. मैंने कहीं सुना था - "सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे, नज़रों को बदलो नज़ारे बदल जायेंगे." ये बात किसी विचारक के अनुभव से ही कही गई होगी. जितना बुराई के बारे में सोचोगे उतना ही बुरा होता जायेगा और जितना अच्छाई के बारे में सोचोगे उतना ही अच्छा देखने व सुनने को मिलेगा. वो कहते हैं न -
 मैं सही तो सब सही, मुझे बुरे की परवाह नहीं. 
और 
चलो कोई बात नहीं, तब नहीं तो अब सही. 

अब आप सोच रहे होंगे कि मैंने ऐसा क्या पहाड़ खोद लिया जो आपसे ये सवाल कर रहा हूँ, मुझे भी अपना गिरेबान  झांकना चाहिए. तो मैं ये कहना चाहूँगा कि मैंने हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के लिए कुछ लेख लिख लिए हैं और उन लेखों से अनवर जी को अवगत भी करा दिया है और बहुत जल्द वो लेख अनवर जी को सौंप भी दिए जायेंगे. और हाँ, एक बात और हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड की रूप रेखा भी तैयार कर ली गई है उसी के अनुरूप मैंने लेख लिखे हैं. पर सारे लेख मैं और अनवर जी ही लिखें जरूरी तो नहीं न? 
इसीलिए आप सभी ब्लोगर्स से अनुरोध है कि जिस तरह आप भारत में हो रही तरह तरह की घटनाओं के लिए अपने लेख लिख रहे हैं उसी तरह एक लेख हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के लिए भी लिखें...

महेश बारमाटे "माही"
Read More...

Read Qur'an in Hindi

Read Qur'an in Hindi
Translation

Followers

Wievers

join india

गर्मियों की छुट्टियां

अनवर भाई आपकी गर्मियों की छुट्टियों की दास्तान पढ़ कर हमें आपकी किस्मत से रश्क हो रहा है...ऐसे बचपन का सपना तो हर बच्चा देखता है लेकिन उसके सच होने का नसीब आप जैसे किसी किसी को ही होता है...बहुत दिलचस्प वाकये बयां किये हैं आपने...मजा आ गया. - नीरज गोस्वामी

Check Page Rank of your blog

This page rank checking tool is powered by Page Rank Checker service

Promote Your Blog

Hindu Rituals and Practices

Technical Help

  • - कहीं भी अपनी भाषा में टंकण (Typing) करें - Google Input Toolsप्रयोगकर्ता को मात्र अंग्रेजी वर्णों में लिखना है जिसप्रकार से वह शब्द बोला जाता है और गूगल इन...
    14 years ago

हिन्दी लिखने के लिए

Transliteration by Microsoft

Host

Host
Prerna Argal, Host : Bloggers' Meet Weekly, प्रत्येक सोमवार
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts Weekly

Popular Posts

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide
नए ब्लॉगर मैदान में आएंगे तो हिंदी ब्लॉगिंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
Powered by Blogger.
 
Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.