Showing posts with label लोकतन्त्र की जीत. Show all posts
Showing posts with label लोकतन्त्र की जीत. Show all posts

अन्ना हज़ारे, जनतन्त्र की जीत व सरकार --कुछ विचारणीय बिन्दु---डा श्याम गुप्त ..

१-- " समाज और सरकार का हाथ मिलाना लोकतन्त्र के लिये शुभ ..."-- प्रधान मन्त्री ... 


                ---क्या हमारे प्रधान मन्त्री व सरकार ....समाज व सरकार को अलग अलग समझते हैं ? क्या सरकार ( या वर्तमान सरकार ) समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करती ? तो क्यों न इसे स्तीफ़ा देदेना चाहिये !  २--  "यह लोकतन्त्र की जीत है..."  ---सभी कह रहे हैं....
                  ------  तो फ़िर हार किसकी है ! क्या राजनैतिक दल, राजनेता, दलीय राजनीति, संवैधानिक तरीके से चुनी गयी सरकार, हमारी राजनैतिक व शासकीय व्यवस्था .....क्या अलोकतान्त्रिक सन्स्थायें हैं । ये दल , विधायक, सान्सद, मन्त्री , लोकसभा सभी लोकतान्त्रिक सन्स्थायें हैं, क्योंकि लोकतन्त्र में जनता ही जन प्रतिनिधियों माध्यम से कार्य करती है, जनता सीधे सीधे नहीं, यह लोकतान्त्रिक-विधि व्यवस्था है । फ़िर किसकी लडाई किस के विरुद्ध ? क्या यह लोकतन्त्र की असफ़लता है!  
३--क्या यह दलीय राजनीति के विरुद्ध सन्घर्ष है, जो वास्तव में दलदलीय राजनीति होगयी है और जनता सीधे सीधे सत्ता अपने हाथ में लेना चाहती है ? क्या सामान्य जन का सीधा सीधा दखल किसी नतीजे पर पहुंच सकता है? यदि हां, तो शुरू में ही संविधान में दलीय व्यवस्था की अपेक्षा यह व्यवस्था क्यों नहीं की गयी।
४-- यदि १५ अगस्त तक बिल पास नहीं हुआ तो फ़िर आन्दोलन होगा....अन्ना..
               ------ यदि सभी दल, न्यायालय, विधि-व्यवस्था पूर्ण सहमत नहीं हुई , बिल पास नहीं हुआ तो... क्या उसे जनता कीआवाज नहीं माना जायगा--- क्योंकि वह भी तो जन-तान्त्रिक भाग है देश की व्यवस्था का।
५--  क्या लोकपाल में समस्त शासकीय शक्तियां निहित करने का अर्थ ---लोकतन्त्र से एकतन्त्र ( डिक्टेटर शिप) की ओर पलायन नहीं होगा....
                         ------वस्तुतः यह केवल भ्रष्टाचार , भ्रष्ट आचरण के विरुदध एक जन जागरण है...न किसी की हार न जीत...
Read More...

Read Qur'an in Hindi

Read Qur'an in Hindi
Translation

Followers

Wievers

join india

गर्मियों की छुट्टियां

अनवर भाई आपकी गर्मियों की छुट्टियों की दास्तान पढ़ कर हमें आपकी किस्मत से रश्क हो रहा है...ऐसे बचपन का सपना तो हर बच्चा देखता है लेकिन उसके सच होने का नसीब आप जैसे किसी किसी को ही होता है...बहुत दिलचस्प वाकये बयां किये हैं आपने...मजा आ गया. - नीरज गोस्वामी

Check Page Rank of your blog

This page rank checking tool is powered by Page Rank Checker service

Promote Your Blog

Hindu Rituals and Practices

Technical Help

  • - कहीं भी अपनी भाषा में टंकण (Typing) करें - Google Input Toolsप्रयोगकर्ता को मात्र अंग्रेजी वर्णों में लिखना है जिसप्रकार से वह शब्द बोला जाता है और गूगल इन...
    13 years ago

हिन्दी लिखने के लिए

Transliteration by Microsoft

Host

Host
Prerna Argal, Host : Bloggers' Meet Weekly, प्रत्येक सोमवार
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts Weekly

Popular Posts

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide
नए ब्लॉगर मैदान में आएंगे तो हिंदी ब्लॉगिंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
Powered by Blogger.
 
Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.