आम तौर पर लोग टाइपिंग के माहिर नहीं होते। ऐसे में उनके लिए ऐसे टूल बहुत फ़ायदेमंद हैं जो कि ट्रांसलिट्रेशन की सुविधा देते हैं। आप रोमन में लिख कर जैसे ही स्पेस देंगे तो यह टूल आपके लिखे हुए शब्द को हिंदी में बदल देगा और आप इसे कॉपी करके कहीं भी पेस्ट कर सकते हैं।
- इस तरह की सुविधा ब्लॉगर डॉट कॉम भी देता है और जहां पोस्ट लिखने की जगह है ठीक वहीं कोने में ऊपर इसका एक बटन भी ब्लॉगर को नज़र आता है। यह बटन ‘अ‘ का चिन्ह है। इस पर क्लिक करके आप रोमन में टाइप करना शुरू कीजिए और आपका लिखा हुआ ख़ुद ब ख़ुद हिंदी में बदलता चला जाएगा।
- नीचे दिए गए लिंक पर भी यही सुविधा आपको मिलेगी। इस लिंक को आप अपने ब्लॉग में भी लगा सकते हैं और ज़रूरत के वक्त आप उस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक बॉक्स खुल जाएगा, जिसमें आप टाइप कर सकते हैं।
- आपकी सुविधा के लिए यह लिंक ‘हिंदी ब्लॉगिंग गाइड‘ के साइड में भी लगा दिया गया है। जब भी आप ऑनलाइन हिंदी लिखना चाहें तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए और मज़े से हिंदी लिखिए।
- गूगल आईएमई ट्रांसलिट्रेशन टूल ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरह काम देता है। यह ऑनलाइन अच्छा काम करता है और ऑफ़लाइन उतना अच्छा काम नहीं करता। इसके बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए आप निम्न लिंक पर जाएं
- इस लिंक से इसे डाउनलोड किया जा सकता है
- इसे इंस्टॉल करना थोड़ा सा मुश्किल है।
- माइक्रोसॉफ़्ट का आईएमई टूल भी इंस्टॉल करने में परेशानी होती है लेकिन यह भी काम अच्छा करता है।इस लिंक पर जाकर आप इसे इंस्टाल कर सकते हैं-
- यह भी ऑनलाइन ही ज़्यादा अच्छा काम करता है।
