Showing posts with label 'शादी और दिल की बीमारियां'. Show all posts
Showing posts with label 'शादी और दिल की बीमारियां'. Show all posts

क्या इंसान की सेक्स लाइफ़ का कोई सम्बन्ध रोग और अपराध से भी होता है ?

क्या इंसान की सेक्स लाइफ़ का कोई सम्बन्ध रोग और अपराध से भी होता है ?
इस बात पर रौशनी डालती हुई दो ख़बरें पढ़नेमें आई हैं . आप भी देखिये और सोचिये .
(1)
नपुंसक पुरूषों को ज्यादा होती हैं दिल की बीमारियां
हाल में हुए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि नपुंसक पुरूषों को संतान वाले लोगों की तुलना में दिल की बीमारियां होने का खतरा ज्यादा होता है।
   
कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के एक दल ने लगभग एक दशक तक 1,35,000 वृद्ध लोगों पर नजर रखी और पाया कि जिन लोगों को जीवन में कभी संतान नहीं हुई, उन्हें दिल की बीमारियों से मरने का खतरा अधिक था।
   
डेली टेलीग्राफ के अनुसार, एक सिद्धांत यह है कि पिता बनने वाले लोग नपुंसक लोगों की तुलना में अधिक स्वस्थ जीवन बिताते हैं जबकि दूसरे सिद्धांत के अनुसार, टेस्टोस्टीरोन के उच्च स्तर के कारण दीर्घ अवधि में दिल की बीमारियों के होने का खतरा कम होता है।
   
स्टैनफोर्ड में मूत्र विज्ञान के प्रोफेसर डॉ़ माइकल इजनबर्ग ने इस अध्ययन को शुरू किया और उन्होंने लगभग एक दशक तक सेवानिवृत्त लोगों की अमेरिकी ऐसोसिएशन के आंकड़ों पर गौर किया। अनुसंधानियों ने पाया कि दस साल की अवधि में लगभग दस प्रतिशत लोगों की मौत हो गयी और इनमें से 20 प्रतिशत लोगों की मौत दिल की बीमारियों से हुई थी।
यह खबर यहाँ से ली गयी है :
http://www.livehindustan.com/news/lifestyle/jeevenjizyasa/article1-story-50-51-192824.html

(2)
आपके अंदर के अपराधी को मार सकती है शादी
विवाह आपके अंदर के अपराधी को मार सकता है। विवाह के बाद व्यक्ति का आत्म-नियंत्रण बढ़ जाता है।

मोनाश विश्वविद्यालय के अपराधविज्ञानी वाल्टर फॉरेस्ट व फ्लोरिडा स्टेट विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर कार्टर हेय ने एक अध्ययन में पाया कि गांजे का इस्तेमाल करने वाले युवाओं ने विवाह के बाद अविवाहितों की तुलना में इसका इस्तेमाल कम कर दिया।

शोध में लोगों में होने वाले इस बदलाव की प्रमुख वजह भी खोज ली गई है। विवाह से लोगों के आत्म-नियंत्रण में महत्वपूर्ण सुधार होता है।

'क्रिमनोलॉजी एंड क्रिमिनल जस्टिस' जर्नल के मुताबिक फॉरेस्ट कहते हैं कि अपराध में सक्रिय लोगों में आने वाले बदलावों में आत्म-नियंत्रण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद लोग जोखिम लेने से बचना चाहते हैं और अपने आवेगों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करते हैं।
यह खबर यहाँ से ली गयी है :
http://www.livehindustan.com/news/lifestyle/jeevenjizyasa/article1-story-50-51-192821.html
Read More...

Read Qur'an in Hindi

Read Qur'an in Hindi
Translation

Followers

Wievers

join india

गर्मियों की छुट्टियां

अनवर भाई आपकी गर्मियों की छुट्टियों की दास्तान पढ़ कर हमें आपकी किस्मत से रश्क हो रहा है...ऐसे बचपन का सपना तो हर बच्चा देखता है लेकिन उसके सच होने का नसीब आप जैसे किसी किसी को ही होता है...बहुत दिलचस्प वाकये बयां किये हैं आपने...मजा आ गया. - नीरज गोस्वामी

Check Page Rank of your blog

This page rank checking tool is powered by Page Rank Checker service

Promote Your Blog

Hindu Rituals and Practices

Technical Help

  • - कहीं भी अपनी भाषा में टंकण (Typing) करें - Google Input Toolsप्रयोगकर्ता को मात्र अंग्रेजी वर्णों में लिखना है जिसप्रकार से वह शब्द बोला जाता है और गूगल इन...
    14 years ago

हिन्दी लिखने के लिए

Transliteration by Microsoft

Host

Host
Prerna Argal, Host : Bloggers' Meet Weekly, प्रत्येक सोमवार
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts Weekly

Popular Posts

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide
नए ब्लॉगर मैदान में आएंगे तो हिंदी ब्लॉगिंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
Powered by Blogger.
 
Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.