Showing posts with label 'हिंदी ब्लॉग जगत'. Show all posts
Showing posts with label 'हिंदी ब्लॉग जगत'. Show all posts

साझा ब्लॉग कैसे बनाएं ? Hindi Blogging Guide (33)


दोस्तों ! अब तक तो आप साझा ब्लॉग की महिमा को जान ही चुके होंगे, तो क्यों न अब अपना खुद का कोई साझा ब्लॉग बनाया जाये ? जैसा कि हमने आपको बताया कि साझा ब्लॉग हर ब्लॉगर अपने नज़रिए से बनाता है, तो पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आप किस विशेष उद्देश्य के लिए साझा ब्लॉग बनाना चाहते हैं ? अब नीचे दिए जा रहे स्टेप्स को ध्यान पूर्वक पढ़ें और उनके अनुसार जुट जाइए अपना स्वयं का पहला साझा ब्लॉग बनाने में...
  1. सबसे पहले अपने ब्लॉगर अकाउंट पे लॉगिन करें.
clip_image002
  1. अब एक नया ब्लॉग बनाएं (अगर आप अपने व्यक्तिगत ब्लॉग को साझा ब्लॉग में तब्दील न करना चाहें तो).
  2. अब अपने डैशबोर्ड पे अपने नए व्यक्तिगत ब्लॉग की सैटिंग पर क्लिक करें.
clip_image004
  1. सैटिंग पे क्लिक करते ही बेसिक सैटिंग पेज खुल जायेगा. जिस पे बिलकुल दायीं तरफ "Permissions" नाम के लिंक पर क्लिक करें.
clip_image006
  1. अब Add Authors बटन पर क्लिक करें.
clip_image008
  1. अब एक नया टेक्स्ट बॉक्स "Invite more people to write to your blog" के नीचे दिखाई देगा. इस टेक्स्ट बॉक्स में आप जिन जिन ब्लॉगर सदस्यों को अपने साझा ब्लॉग में शामिल करना चाहें उनके ईमेल एड्रेस लिखें. एक से ज्यादा ईमेल एड्रेस होने पर सभी ईमेल को अल्पविराम (या Comma ",") के द्वारा पृथक करते जाएँ.
  2. अब Invite बटन पर क्लिक करें.
clip_image010
ये लीजिये आपका साझा ब्लॉग तैयार हो गया. जैसे ही आप Invite बटन पर क्लिक करेंगे ब्लॉगर.कॉम एक ईमेल, सम्बंधित सदस्य को भेजेगा. जिसमे दिए गए लिंक को क्लिक करने के बाद वह व्यक्ति सीधे ब्लॉगर.कॉम के लॉगिन पेज पे पहुँच जायेगा जिसमे उसे अपने जीमेल अकाउंट से लॉगिन करना होगा ताकि वो आप के आमत्रण को स्वीकार कर सके. आमंत्रण स्वीकार करने के बाद वह ब्लॉगर (या व्यक्ति) आपके साझा ब्लॉग का सदस्य बन जाएगा और आपको उस व्यक्ति का ईमेल एड्रेस तथा नाम इसी Permission पेज पर दिखाई देने लगेगा.
clip_image012
अगर आमंत्रित व्यक्ति का पहले से ब्लॉगर.कॉम पर कोई अकाउंट नहीं है तो उसे अपने जीमेल अकाउंट का उपयोग करते हुए बस अपना display name (ब्लॉग में दिखने वाला नाम) डाल कर साइन अप करना होगा और फिर वह व्यक्ति आपके साझा ब्लॉग का सदस्य बन जायेगा.
clip_image014
साझा ब्लॉग से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य :
  • अब अगर आप चाहें तो किसी सदस्य की सदस्यता समाप्त भी कर सकते हैं, उसके लिए आपको बस permission पेज पर उक्त ब्लॉगर के नाम के सामने लिखे "Remove" लिंक पर क्लिक करना होगा.
clip_image015
  • अगर आपका साझा ब्लॉग का उद्देश्य ऐसा हो जहाँ आपको लेखकों के अलावा ब्लॉग के देख-रेख के लिए एक नियंत्रण समिति का होना जरूरी है तो आप किसी भी सदस्य को एडमिन पॉवर दे सकते हैं. परन्तु ध्यान रहे कि एडमिन पॉवर देने के बाद उक्त सदस्य का भी आपकी ही तरह ब्लॉग पे पूरा नियंत्रण हो जायेगा और अगर वो चाहे तो आपकी ही तरह सारे ब्लॉग को डिलीट कर सकता है यहाँ तक कि वह आपसे आपका एडमिन पॉवर भी छीन सकता है. अतः आपको पूरी सावधानी बरतते हुए ही किसी को एडमिन पॉवर देनी चाहिए.
एडमिन पॉवर व्यवस्था बनाए रखने के लिए होती है। अगर संयोजक ख़ुद ही ज़्यादातर इंटरनेट पर रहता है और वह तकनीकी महारत भी रखता है तो बेहतर है कि वही इसकी देखरेख और सजावट करे और अगर वह ऐसा नहीं कर सकता तो फिर जो समय दे सकता हैउसे एडमिन पॉवर दे दें ताकि अनापेक्षित कमेंट आदि हटाये जा सकें। ऐसा मेरा मानना है।
डॉ. अनवर जमाल खान
  • किसी सदस्य को एडमिन पॉवर देने से पहले उस व्यक्ति से आपको ईमेल के जरिये अनुमति ले लेना चाहिए कि क्या वे इस पद भार के लिए तैयार हैं ?
  • अगर सामने वाले की अनुमति है तो उसे पहले कुछ नियम व शर्तों से अवगत कराएँ, जैसे कि -
1. आप बिना नियंत्रण मंडल की अनुमति के इस साझा ब्लॉग पर एकाधिकार नहीं कर सकते.
2. किसी ब्लॉगर की सदस्यता समाप्त करने के लिए आपको पहले उस ब्लॉगर को चेतावनी देनी होगी, और अगर वह ब्लॉगर फिर भी आपकी बात नहीं मानता तब आप नियंत्रण मंडल की सहमति से उस ब्लॉगर को एक और चेतावनी दे के अपने ब्लॉग से बहार कर सकते हैं
3. और जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर जाएँ –
शीर्षक - साझा ब्लॉग आपकी जागीर नहींलेखक -  एस. एम. मासूम.
  • इस तरह के कुछ नियमो के बाद आप एडमिन पॉवर उक्त ब्लॉगर को प्रदान करने के लिए निम्न तरीका अपनाएँ -
clip_image017
Login → Settings → Permissions → Grant admin privileges → और फिर एक चेतावनी ब्लॉगर.कॉम की ओर से आपके समक्ष आयेगी, तब आप GRANT ADMIN PRIVILEGES बटन पर क्लिक करें.
clip_image018
  • एडमिन  पॉवर देने का मतलब ये नहीं कि आपने सामने वाले को अपना जीमेल अकाउंट या व्यक्तिगत ब्लॉग चलाने की अनुमति दे दी है. एडमिन पॉवर मिल जाने के बाद उक्त ब्लॉगर केवल उसी साझा ब्लॉग को पूरी स्वतंत्रता से इस्तेमाल कर सकता है जिसके लिए उसे एडमिन पॉवर मिली है. वो आपके और किसी व्यक्तिगत या साझा ब्लॉग को कुछ नहीं कर सकता.
तो क्या सोच रहे हैं आप ?
आज क्या नया करने जा रहे हैं ? एक साझा ब्लॉग या और कुछ ?

इंजी० महेश बारमाटे "माही"

----------------------------------------------------------------------------

साभार – Blog Tutorial : Create a Blog with Multiple Authors

Read More...

टिप्पणी में लिंक बनाना सीखिए Hindi Blogging Guide (24)

लिंक देना ब्लॉगिंग का एक आम व्यवहार है। ईमेल के ज़रिये लिंक भेजना आसान है लेकिन अपनी टिप्पणी में लिंक देना थोड़ी सी मेहनत मांगता है और थोड़ी सी अतिरिक्त जानकारी भी।
लोग आसानी पसंद करते हैं। वे ऐसे लिंक को प्रायः नज़र अंदाज़ कर देते हैं जिसे कॉपी करके एड्रेस बार में पेस्ट करना पड़े। इसलिए नए ब्लॉगर्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर वे किसी पोस्ट का लिंक अपनी टिप्पणी में दे रहे हैं तो उसे इस तरह बनाना चाहिए कि वह मात्र क्लिक करने से ही खुल जाए।
इसके लिए एक कोड की ज़रूरत पड़ती है। इस कोड में एक जगह पोस्ट या ब्लॉग का या वेबसाइट का यूआरएल और दूसरी जगह शीर्षक देना होता है।
<a href="यूआरएल">शीर्षक</a>
उपरोक्त कोड में जहां यूआरएल लिखा है वहां आप वह यूआरएल कॉपी करके डाल दीजिए जिसका लिंक आप बनाना चाहते हैं और जहां शीर्षक लिखा है वहां आप वे शब्द लिख दीजिए जिनके अंदर आप लिंक दिखाना चाहते हैं।
आप चाहें तो शीर्षक के शुरू और बाद में एक कोड और लगा कर इन्हें बोल्ड यानि कि मोटा भी दिखा सकते हैं।
<a href="यूआरएल"><b>शीर्षक</b></a>
मिसाल के तौर पर हमें इसी ब्लॉग का लिंक बनाना है तो हम इस तरह बनाएंगे।
<a href="http://hbfint.blogspot.com"><b>हिन्दी ब्लॉगर्स फ़ोरम इंटरनेश्नल</b></a>

अब अपनी टिप्पणी में दूसरी बातों के साथ हम यह पूरा कोड भी शामिल करेंगे और जिस पोस्ट पर भी टिप्पणी करेंगे तो टिप्पणी पब्लिश करने के बाद कोड के शब्द तो नज़र से छिप जाएंगे और एक कोड बन जाएगा।
कोड सही बना है या नहीं , इसके लिए अपनी टिप्पणी का प्रीव्यू लेकर देख लेना चाहिए।
नए ब्लॉगर के लिए यह चीज़ किसी चमत्कार से कम नहीं होती।
इस लिंक का इस्तेमाल करके एक नया ब्लॉगर अपनी टिप्पणी में बहुत से ब्लॉग पर अपनी पोस्ट्स का लिंक छोड़ सकता है और बहुत से पाठकों के लिए अपने ब्लॉग तक पहुंचने का रास्ता आसान कर सकता है।
यह तरीक़ा आज बहुत से बड़े ब्लॉगर भी अपनाते हैं।
एक समय था कि जब हमारे उस्ताद जनाब उमर कैरानवी साहब ने अपनी टिप्पणियों में इसी तरीक़े का इस्तेमाल इतने सलीक़े से किया कि हिंदी ब्लॉग जगत में उनकी धाक जम गई थी। ब्लॉगर्स उनकी टिप्पणी का नाम सुनकर ही थर्रा जाया करते थे।
वाक़ई वह ब्लॉगिंग के एक सच्चे गुरू हैं।
Read More...

Read Qur'an in Hindi

Read Qur'an in Hindi
Translation

Followers

Wievers

join india

गर्मियों की छुट्टियां

अनवर भाई आपकी गर्मियों की छुट्टियों की दास्तान पढ़ कर हमें आपकी किस्मत से रश्क हो रहा है...ऐसे बचपन का सपना तो हर बच्चा देखता है लेकिन उसके सच होने का नसीब आप जैसे किसी किसी को ही होता है...बहुत दिलचस्प वाकये बयां किये हैं आपने...मजा आ गया. - नीरज गोस्वामी

Check Page Rank of your blog

This page rank checking tool is powered by Page Rank Checker service

Promote Your Blog

Hindu Rituals and Practices

Technical Help

  • - कहीं भी अपनी भाषा में टंकण (Typing) करें - Google Input Toolsप्रयोगकर्ता को मात्र अंग्रेजी वर्णों में लिखना है जिसप्रकार से वह शब्द बोला जाता है और गूगल इन...
    13 years ago

हिन्दी लिखने के लिए

Transliteration by Microsoft

Host

Host
Prerna Argal, Host : Bloggers' Meet Weekly, प्रत्येक सोमवार
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts Weekly

Popular Posts

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide
नए ब्लॉगर मैदान में आएंगे तो हिंदी ब्लॉगिंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
Powered by Blogger.
 
Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.