आना चाहती थी वो
तुम्हारे जीवन में
तुम्हारा अक्स बनके
बिखेरने को खुशियाँ
कि उसकी हर अदा पे
कि उसकी हर अदा पे
मुस्कुराहटें तुमको भी मिलती
जीती वो भी कुछ पल
सौगातें उसको भी मिलतीं
आना पायी वो
आना पायी वो
देख न पायी इस जहान को
क्यों छीन लिया तुमने
आने वाली उस सांस को
हो तुम कुसूरवार
हो तुम कुसूरवार
सब कहेंगे मगर
अरे ये तो बात दो
उसकी खता क्या थी?
(न तो मैं इसे शायरी कह सकता हूँ न कविता और न ही मैं उर्दू भाषा जानता हूँ बस इन पंक्तियों के माध्यम से स्त्री भ्रूण हत्या को रोकने का एक आह्वान करने का प्रयास मात्र किया है)
(न तो मैं इसे शायरी कह सकता हूँ न कविता और न ही मैं उर्दू भाषा जानता हूँ बस इन पंक्तियों के माध्यम से स्त्री भ्रूण हत्या को रोकने का एक आह्वान करने का प्रयास मात्र किया है)