Showing posts with label shikha kaushik. Show all posts
Showing posts with label shikha kaushik. Show all posts

ये पूछने का हक़ हर भारतीय मुसलमान को है !


Omar Abdullah
[इन.कॉम से साभार ]
जब भी कोई हिन्दुस्तानी सच कहने की हिम्मत दिखाता है उसे सबकी आलोचना का शिकार होना पड़ता है .आखिर क्यों ? जम्मू -कश्मीर के युवा मुख्यमंत्री ने २४ कैरेट शुद्ध सवाल पूछा है -क्या भारत में तब भी ऐसी ही मूक प्रतिक्रिया होती यदि j &k विधानसभा ''अफजल गुरु ''की फांसी की सजा पर दया हेतु फिर से विचार हेतु प्रस्ताव पारित करती .उनका कहना सौ फीसदी सच है .आज तमिलनाडु की सरकार ने श्री राजीव गाँधी हत्याकांड के तीन दोषियों की फांसी की सजा पर दया के आधार पर पुनर्विचार का प्रस्ताव पारित कर जिस परम्परा का बीजारोपण किया है अगर उमर अब्दुल्लाह जी इसे आगे बढ़ाते हैं तो उसमे गलत क्या है ?केवल ये न कि राजीव जी एक पार्टी विशेष के थे -इससे आगे हमारे राजनीतिज्ञ और उनके चेले कुछ सोच नहीं पाते .इसलिए उनके हत्यारों को सजा मिले या न मिले किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता पर ''अफजल गुरु ''का नाम आते ही इन सभी के खून में उबाल आ जाता है .इस मुद्दे को सियासी रंग में रंग दिया जाता है .देश की अस्मिता पर हमले का नाम देकर भावनाओं को भड़काया जाता है .यदि वे तीन तमिल हमारे पूर्व प्रधानमंत्री की निर्मम हत्या करके भी दया के हक़दार हैं तो अफजल गुरु क्यों नहीं ? मेरा मानना है कि सभी हत्यारों को जितनी जल्दी हो फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए .सभी हत्यारों को सजा मिलने में जब भी देर हो हमारी प्रतिक्रिया एक समान होनी चाहिए .तभी हम कह सकते हैं -हम केवल हिन्दुस्तानी है -हिन्दू या मुसलमान नहीं .वरना उमर जी जैसा सवाल करने का हक तो हर हिन्दुस्तानी मुसलमान को है ही .
शिखा कौशिक
Read More...

neta ji ke usool


भाइयो और बहनों एक बात साफ़ है
हम नेताओं के सात खून माफ़ हैं,
हम जो भी कह दे वही इन्साफ है ,
इसीलिए  हम घोटालों की जांच के खिलाफ हैं .
                                            शिखा कौशिक
                   http://netajikyakahtehain.blogspot.com/
Read More...

neta ji ki sadbhavna


राजनीति में आकर हर खेल खेल जाते हैं ;
जीत न मिली तो भारी  हार झेल जाते हैं ,
जिनके खिलाफ बोलकर हम वोट मांगते हैं
वो सामने पड़ जाये तो ''सद्भाव '' दिखाते हैं .
                                                               
                                                 शिखा कौशिक
                                     http://netajikyakahtehain.blogspot.com/
Read More...

नेता जी की व्यथा !


ससुरा सारा मीडिया हमसे पूछे जाये ;
घोटाला कैसे हुआ ?कुछ तो आप बताये ;
मैं कितना मजबूर हूँ ;किससे छिपी है बात !
फिर 'राजा' के सामने क्या मेरी औकात ?
                                  शिखा कौशिक 
                             http://netajikyakahtehain.blogspot.com/  
Read More...

नेता जी को अफसोस


महंगाई  डायन करे हम पर अत्याचार ;
जनता देती गालियाँ , घटता जन आधार ;
ब्लोगर खोलें ब्लॉग पर हमरी सारी पोल ;
घोटाले जो थे किये पिट गया उनका ढोल .
          शिखा कौशिक http://netajikyakahtehain.blogspot.com/
Read More...

महंगाई  डायन करे हम पर अत्याचार ;
जनता देती गालियाँ , घटता जन आधार ;
ब्लोगर खोलें ब्लॉग पर हमरी सारी पोल ;
घोटाले जो थे किये पिट गया उनका ढोल .
          शिखा कौशिक http://netajikyakahtehain.blogspot.com/
Read More...

महिला नेत्री का चुनाव प्रचार...

बिटिया हूँ मैं आपकी लेने आई वोट,
मेरी नीयत साफ है उसमे नहीं है खोट.
सेवा सबकी करूंगी रखूंगी मैं ख्याल,
जनता मेरा मायका और संसद ससुराल.
                                  शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain.blogspot.com/
Read More...

rajneeti ki pyas



पी.एम्. बनने की मुझे रहती थी बड़ी आस ,
पर जनता ने कर दिया सारा सत्यानाश ,
साथी सब ये कह रहे 'ले लो अब सन्यास '
पर मेरी बुझती   नहीं राजनीति की प्यास .
                    शिखा कौशिक http://netajikyakahtehain.blogspot.com/
                            
Read More...

neta ji ka andaj !


नेता जी का अंदाज !

जनता ने बहुमत दिया  ,इसमें है एक राज ,
सुन लेना तुम गौर से ;बतलाता हूँ आज ,
नोट के बदले वोट का ;नहीं मेरा अंदाज ,
मैंने तो बटवाये   थे ; घर-घर  बस कुछ
                   ''प्याज''
                                                   शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain.blogspot.com/ 

Read More...

sahityakar neta !

संसद में काव्य मंच सजा देंगे ;
हर नेता में काव्य भाव जगा देंगे ;
पक्ष के नेता लिखेंगे काव्य ग्रन्थ   ;
विपक्ष वालों को आलोचक बना देंगे .
http://netajikyakahtehain.blogspot.com/
Read More...

Read Qur'an in Hindi

Read Qur'an in Hindi
Translation

Followers

Wievers

join india

गर्मियों की छुट्टियां

अनवर भाई आपकी गर्मियों की छुट्टियों की दास्तान पढ़ कर हमें आपकी किस्मत से रश्क हो रहा है...ऐसे बचपन का सपना तो हर बच्चा देखता है लेकिन उसके सच होने का नसीब आप जैसे किसी किसी को ही होता है...बहुत दिलचस्प वाकये बयां किये हैं आपने...मजा आ गया. - नीरज गोस्वामी

Check Page Rank of your blog

This page rank checking tool is powered by Page Rank Checker service

Promote Your Blog

Hindu Rituals and Practices

Technical Help

  • - कहीं भी अपनी भाषा में टंकण (Typing) करें - Google Input Toolsप्रयोगकर्ता को मात्र अंग्रेजी वर्णों में लिखना है जिसप्रकार से वह शब्द बोला जाता है और गूगल इन...
    14 years ago

हिन्दी लिखने के लिए

Transliteration by Microsoft

Host

Host
Prerna Argal, Host : Bloggers' Meet Weekly, प्रत्येक सोमवार
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts Weekly

Popular Posts

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide
नए ब्लॉगर मैदान में आएंगे तो हिंदी ब्लॉगिंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
Powered by Blogger.
 
Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.