Showing posts with label 'चमत्कार'. Show all posts
Showing posts with label 'चमत्कार'. Show all posts

टिप्पणी में लिंक बनाना सीखिए Hindi Blogging Guide (24)

लिंक देना ब्लॉगिंग का एक आम व्यवहार है। ईमेल के ज़रिये लिंक भेजना आसान है लेकिन अपनी टिप्पणी में लिंक देना थोड़ी सी मेहनत मांगता है और थोड़ी सी अतिरिक्त जानकारी भी।
लोग आसानी पसंद करते हैं। वे ऐसे लिंक को प्रायः नज़र अंदाज़ कर देते हैं जिसे कॉपी करके एड्रेस बार में पेस्ट करना पड़े। इसलिए नए ब्लॉगर्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर वे किसी पोस्ट का लिंक अपनी टिप्पणी में दे रहे हैं तो उसे इस तरह बनाना चाहिए कि वह मात्र क्लिक करने से ही खुल जाए।
इसके लिए एक कोड की ज़रूरत पड़ती है। इस कोड में एक जगह पोस्ट या ब्लॉग का या वेबसाइट का यूआरएल और दूसरी जगह शीर्षक देना होता है।
<a href="यूआरएल">शीर्षक</a>
उपरोक्त कोड में जहां यूआरएल लिखा है वहां आप वह यूआरएल कॉपी करके डाल दीजिए जिसका लिंक आप बनाना चाहते हैं और जहां शीर्षक लिखा है वहां आप वे शब्द लिख दीजिए जिनके अंदर आप लिंक दिखाना चाहते हैं।
आप चाहें तो शीर्षक के शुरू और बाद में एक कोड और लगा कर इन्हें बोल्ड यानि कि मोटा भी दिखा सकते हैं।
<a href="यूआरएल"><b>शीर्षक</b></a>
मिसाल के तौर पर हमें इसी ब्लॉग का लिंक बनाना है तो हम इस तरह बनाएंगे।
<a href="http://hbfint.blogspot.com"><b>हिन्दी ब्लॉगर्स फ़ोरम इंटरनेश्नल</b></a>

अब अपनी टिप्पणी में दूसरी बातों के साथ हम यह पूरा कोड भी शामिल करेंगे और जिस पोस्ट पर भी टिप्पणी करेंगे तो टिप्पणी पब्लिश करने के बाद कोड के शब्द तो नज़र से छिप जाएंगे और एक कोड बन जाएगा।
कोड सही बना है या नहीं , इसके लिए अपनी टिप्पणी का प्रीव्यू लेकर देख लेना चाहिए।
नए ब्लॉगर के लिए यह चीज़ किसी चमत्कार से कम नहीं होती।
इस लिंक का इस्तेमाल करके एक नया ब्लॉगर अपनी टिप्पणी में बहुत से ब्लॉग पर अपनी पोस्ट्स का लिंक छोड़ सकता है और बहुत से पाठकों के लिए अपने ब्लॉग तक पहुंचने का रास्ता आसान कर सकता है।
यह तरीक़ा आज बहुत से बड़े ब्लॉगर भी अपनाते हैं।
एक समय था कि जब हमारे उस्ताद जनाब उमर कैरानवी साहब ने अपनी टिप्पणियों में इसी तरीक़े का इस्तेमाल इतने सलीक़े से किया कि हिंदी ब्लॉग जगत में उनकी धाक जम गई थी। ब्लॉगर्स उनकी टिप्पणी का नाम सुनकर ही थर्रा जाया करते थे।
वाक़ई वह ब्लॉगिंग के एक सच्चे गुरू हैं।
Read More...

Read Qur'an in Hindi

Read Qur'an in Hindi
Translation

Followers

Wievers

join india

गर्मियों की छुट्टियां

अनवर भाई आपकी गर्मियों की छुट्टियों की दास्तान पढ़ कर हमें आपकी किस्मत से रश्क हो रहा है...ऐसे बचपन का सपना तो हर बच्चा देखता है लेकिन उसके सच होने का नसीब आप जैसे किसी किसी को ही होता है...बहुत दिलचस्प वाकये बयां किये हैं आपने...मजा आ गया. - नीरज गोस्वामी

Check Page Rank of your blog

This page rank checking tool is powered by Page Rank Checker service

Promote Your Blog

Hindu Rituals and Practices

Technical Help

  • - कहीं भी अपनी भाषा में टंकण (Typing) करें - Google Input Toolsप्रयोगकर्ता को मात्र अंग्रेजी वर्णों में लिखना है जिसप्रकार से वह शब्द बोला जाता है और गूगल इन...
    13 years ago

हिन्दी लिखने के लिए

Transliteration by Microsoft

Host

Host
Prerna Argal, Host : Bloggers' Meet Weekly, प्रत्येक सोमवार
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts Weekly

Popular Posts

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide
नए ब्लॉगर मैदान में आएंगे तो हिंदी ब्लॉगिंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
Powered by Blogger.
 
Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.