टिप्पणी में किसी बात पर विशेष ध्यान दिलाने के लिए उसे बोल्ड यानि कि मोटा भी किया जा सकता है। इसके लिए एक एचटीएमएल कोड की ज़रूरत पड़ती है।
इस कोड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है ?,
इसे आप नीचे के उदाहरण से समझ सकते हैं।
<b>वाक्य</b>
जिस वाक्य को बोल्ड दिखाना चाहें तो उसके शुरू और बाद में विशेष चिन्हों के साथ अंग्रेज़ी का अक्षर b लिख दीजिए। टिप्पणी का प्रीव्यू लेकर पहले चेक कर लीजिए और संतुष्ट होने के बाद उसे पब्लिश कर दीजिए। कोड छिप जाएगा और अपनी टिप्पणी के जिस वाक्य को आप बोल्ड दिखाना चाहते हैं वह बोल्ड नज़र आएगा।
इसी तरह आप अपने वाक्य को इटालिक यानि तिरछा भी दिखा सकते हैं। इसके लिए आपको अंग्रज़ी में b के बजाय i लिखना होगा।
देखिए -
इसी तरह आप अपने वाक्य को इटालिक यानि तिरछा भी दिखा सकते हैं। इसके लिए आपको अंग्रज़ी में b के बजाय i लिखना होगा।
देखिए -
<i>वाक्य</i>
अगर आप किसी वाक्य को इटालिक करने के साथ साथ उसे बोल्ड भी करना चाहते हैं तो आपको एचटीएमएल के दो कोड एक साथ इस्तेमाल करने होंगे और उनके इस्तेमाल का तरीक़ा यह होगा :
<b><i>वाक्य</i></b>
इस कोड विधि का इस्तेमाल करके आप अपनी बात को ज़्यादा बेहतर तरीक़े से कह सकते हैं।अपनी टिप्पणी को आकर्षक बनाने के लिए आप कुछ और कोड भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हरेक चिन्ह के सामने उसका कोड लिखा हुआ है। आप जो कोड अपनी टिप्पणी में लिखेंगे, पब्लिश होने के बाद वही चिन्ह प्रकट हो जाएगा।
है न मज़ेदार ?
इन्हें आज़माइये और अपनी टिप्पणी को दूसरी टिप्पणियों से ज़्यादा आकर्षक बनाइये !
यही सब जानकारी आप इस वीडियो के ज़रिये भी हासिल कर सकते हैं
और देखिए हिंदी ब्लॉगिंग गाइड की एक और यादगार पोस्ट


