सागर उवाच
कलम पकडने के बाद सिर्फ एक काम रह जाता है कागज काला करना।
कलम पकडना
बन्दूक पकडने से ज्यादा खतरनाक हुनर है क्योकि इनकाउंटर करके बच सकते हैं मगर कलम से
वार करके बचना मुकिल है। सो समहल के चलाना पडता है।लिखास और छपास के बीच संतुलन रखना
बडा मुश्किल होता है इसलिए हर कुछ एक धार से कह पाना भी मुम्किन नहीं इस लिए मैंने
बनाया एक नया ब्लाग सागर उवाच! सागर उवाच माध्यम
होगा गम्भीर व कठोर शब्दों को हल्के-फुल्के में कह के निकल जाने का। क्योंकि सेंसरशिप
से भी सामना करना है!
एक अदद प्रतिक्रिया के इंतजार में....
http://sagaruwaach.blogspot.in/
आज दीवाली आई भाई
जहाँ को जगमग करते जाओ,
खुशियों की सौगात है आई;
दीपों की आवली सजाओ,
आज दीवाली आई भाई ।
श्री कृष्ण ने सत्यभामा संग नरकासुर संहार किया,
सोलह हज़ार स्त्रियों के संग इस धरा का भी उद्धार किया ।
असुर प्रवृति के दमन का
उत्सव आज मनाओ भाई;
दीपों की आवली सजाओ,
आज दीवाली आई भाई ।
रक्तबीज के कृत्य से जब तीनो लोकों में त्रास हुआ,
माँ काली तब हुई अवतरित, दुष्ट का फिर तब नाश हुआ ।
शक्ति स्वरुपा माँ काली व,
माँ लक्ष्मी को पूजो भाई;
दीपों की आवली सजाओ,
आज दीवाली आई भाई ।
लंका विजय, रावण मर्दन कर लखन, सिया संग राम जी आये,
अवध का घर-घर हुआ तब रोशन, सबके मन आनंद थे छाये ।
उस त्योहार में हो सम्मिलित,
बांटों, खाओ खूब मिठाई;
दीपों की आवली सजाओ,
आज दीवाली आई भाई ।
पवन तनय का आज जनम दिन, कष्ट हरने धरा पर आये,
सेवक हैं वो राम के लेकिन, सबका कष्ट वो दूर भगाए ।
नरक चतुर्दशी, यम पूजा भी,
सब त्यौहार मनाओ भाई,
दीपों की आवली सजाओ,
आज दीवाली आई भाई ।
मर्यादित हो और सुरक्षित, दीवाली खुशियों का बहाना,
दूर पटाखों से रहना है, बस प्रकाश से पर्व मनाना ।
अपने साथ धरती भी बचाओ,
प्रदुषण को रोको भाई;
दीपों की आवली सजाओ,
आज दीवाली आई भाई ।
सागर उवाच
कैटल क्लास की दीवाली
शाम
के वक्त चैपाल सज चुकी थी। रावण दहन के बाद मूर्ति विसर्जित कर लोग
धीरे-धीरे चैपाल की जानिब मुखातिब हो रहे थे। दशहरा वाली सुबह ही काका ने
जोखन को पूरे गांव में घूमकर मुनादि का हुक्म दे दिया था कि सभी कैटल क्लास
के लोग विसर्जन के बाद दीवाली के बाबत चैपाल में हाजिर रहें। काका पेशानी
पर हाथ रख कर शून्य में लीन थे कि जोखन ने आत्मघाती हमला बोल दिया... कौने
फिकिर में लीन बाड़ा काका, चुप ससुरा का धमा चैकड़ी मचा रखले बाड़े... काका
ने जोखन को डांटते हुए कहा। माहौल धीरे-धीरे धमाकों की गूंज में तब्दील हो
चुका था। लोगों की कानाफूसी जोर पकड़ चुकी थी ऐसे में जोखन तपाक से बोल
पड़ा... हे काका! अबकी दीवाली पर न त चाउर-चूड़ा होई नाहीं त घरीय-गोझिया क
कउनो उम्मीद बा फिर तू काहें दीवाली के फिकिर में लीन बाड़ा। जोखन की बात
से पूरा चैपाल सहमत था। माहौल में सियापा छा चुका था सभी लोग काका की तरफ
ऐसे ध्यान लगाए बैठे थे मानो वो गांव के मुखिया नहीं मुल्क के मुखिया हों।
बात अगर त्यौहारों की हो तो उसमें चीनी का होना वैसे ही लाजमी है जैसे ससुराल में साली का होना वर्ना सब मजा किरकिरा। काफी देर बाद काका ने चुप्पी तोड़ी... प्यारे कैटल क्लास के भाईयों अबकी दीवाली में चीनी, चावल, चूड़ा, तेल, घी, मोमबत्ती व दीया में सादगी के लिए तैयार हो जाइए। बदलते वक्त के साथ हमें भी नई श्रेणी में रख दिया गया है, जहां हम पहले जनता जर्नादन की श्रेणी में थें मगर अब कैटल क्लास में आ गये हैं। ...तो अब हमें चीन, चावल, चूड़ा, गुझिया की जगह घास-भूसा, चारा से काम चलाना होगा ? जोखन ने सवाल दागा। आपने सही समझा... मैडम व सरदार जी के दौर में हमें नतीजा तो भुगतना ही पड़ेगा न! चीनी इस त्यौहारी मौसम में मीठान न घोलकर हमसब के घरों में जहर घोलने पर जो आमादा है। ऐसे में घरीया व गुझिया के कद्रदानों को चीनी की बेवफाई से शुगर का खतरा भी कम हो गया है। तभी तो पास बैठे अश्विनी बाबू ने एक मसल छेड़ी-
बात अगर त्यौहारों की हो तो उसमें चीनी का होना वैसे ही लाजमी है जैसे ससुराल में साली का होना वर्ना सब मजा किरकिरा। काफी देर बाद काका ने चुप्पी तोड़ी... प्यारे कैटल क्लास के भाईयों अबकी दीवाली में चीनी, चावल, चूड़ा, तेल, घी, मोमबत्ती व दीया में सादगी के लिए तैयार हो जाइए। बदलते वक्त के साथ हमें भी नई श्रेणी में रख दिया गया है, जहां हम पहले जनता जर्नादन की श्रेणी में थें मगर अब कैटल क्लास में आ गये हैं। ...तो अब हमें चीन, चावल, चूड़ा, गुझिया की जगह घास-भूसा, चारा से काम चलाना होगा ? जोखन ने सवाल दागा। आपने सही समझा... मैडम व सरदार जी के दौर में हमें नतीजा तो भुगतना ही पड़ेगा न! चीनी इस त्यौहारी मौसम में मीठान न घोलकर हमसब के घरों में जहर घोलने पर जो आमादा है। ऐसे में घरीया व गुझिया के कद्रदानों को चीनी की बेवफाई से शुगर का खतरा भी कम हो गया है। तभी तो पास बैठे अश्विनी बाबू ने एक मसल छेड़ी-
जश्न-ए-पूजा, जश्न-ए-दीवाली या फिर हो जश्न-ए-ईद
क्या मनाएंगे इन्हे? जो हैं सिर्फ चीनी के मूरीद।
माहौल में कुछ ताजगी का एहसास हुआ फिर बात आगे बढ़ चली। हां तो कैटल क्लास के भाईयों इस दीवाली हमारे घरों में अंधेरे का काला साम्राज्य ठीक उसी तरह कायम रहना चाहिए जैसे केन्द्र में यूपीए व वैष्विक बाजार में मंदी तथा हमारे मुल्क में महंगाई का है। सो हम सब सादगी का परिचय देने हुए न तो तेल-घी का दीप जलायेंगे न ही कैंडील। इस बार दीप नहीं दिल जलेंगे खाली, सादी होगी अपनी दीवाली।
हां तो कैटल क्लास के भाईयों आप पूरी तरह से तैयार हो जाएं अबकी दीवाली में घास-भूसा और चारा का लुत्फ उठाने के लिए तबेले के घुप अंधेरे में दीवाली को मनाने के लिए। हे काका... चारा त लालू भईया चाट गईलन, जोखन के इस सवाल पर चैपाल का माहौल धमाकाखेज हो गया। कानाफूसी व बतरस के बीच कोई कहता... अरे भाई कैटल क्लास में भी मारा-मारी है तो कोई लालू को कोसता, बात निकली है तो दूर तलक जायेगी सो काका ने माहौल को किसी तरह दीवालीया बनाया। महंगाई और मंदी का दौर है हम सबकी तो दीवाली सादी मनेंगी मगर कोइ शहर में जाकर भल मानूसों की दीवाली भी देखा है कैसे मनती है उनकी दीवाली? भौचकियाए लोग आपस में खुसर-फुसर करने लगे। सबकी निगाह अश्विनी बाबू पर जा टिकी। वहां तो हर रोज ही दशहरा, दीवाली मनता है काका। शहर में माल, बीयर बार, रेस्तरां, होटल आदि जगहों पर हमेशा होली व दीवाली का माहौल रहता है क्योंकि वहां आमदनी पैसा-रूपया नहीं डालर-पाउंड में होता है। तो वहां न दीवाली मनेगी कि यहां सूखे नहर व अकाल के माहौल में। फिर अश्विनी बाबू ने फरमाया-
कभी खुद पे, कभी हालात पे रोना आया
बात निकली है तो हर इक बात पे रोना आया।
इसके बाद चैपाल में काका का फैसला आया... अबकी दीवाली हम कैटल क्लास के लोग न तो चूड़ा-घरिया के चक्कर में रहेंगे ना ही दीया-बाती के। पूरे सादगी के साथ मनेगा दीवाली। न पटाखा, न धमाका सिर्फ और सिर्फ सियापा व सन्नाटा। शास्त्री व बापू के आदर्शें पर चलकर मंत्रीयों व संतरीयों को करारा जवाब देना है। सादगी का लंगोट पहनकर मैडम, मनमोहन व महंगाई का मुकाबला करना है! न पकवान, न स्नान और न ही खानपान। खालीपेट रहकर देश की अर्थव्यवस्था को सुधारना है साथ ही शुगर व शरद बाबू के प्रकोप से भी बचना है। रात में घुप अंधेरा रहे ताकि आइल सब्सीडी का बेजां नुक्सान न हो। दीप की जगह दिल जलाना है, सादगी से दीवाली मनाना है। इसके लिए कैटल क्लास के लोग तैयार हैं ना...? काका के आह्वाहन पर सबने हामी भरी। रात के स्याह तारीकी में जलते दिलों के साथ घर की जानिब कैटल क्लास के लोग हमवार हुए।
एम. अफसर खां सागर
http://afsarpathan.webnode.com/
हिन्दी ब्लॉगर्स को दीपावली पर शुभकामनाएं
हिन्दी ब्लॉगर्स को दीपावली पर शुभकामनाएं
Have a prosperous Diwali. Hope this festival of lights, brings you every joy and happiness. May the lamps of joy, illuminate your life and fill your days with the bright sparkles of peace, mirth and goodwill, because you are someone who deserves life's best and so much more. Have a joyous Diwali and new year to You and Your Family
Hi all bloggers ,
Have a prosperous Diwali. Hope this festival of lights, brings you every joy and happiness. May the lamps of joy, illuminate your life and fill your days with the bright sparkles of peace, mirth and goodwill, because you are someone who deserves life's best and so much more. Have a joyous Diwali and new year to You and Your Family
जरूरी है राजनीति के शर्मनाक दौर की हार
जरूरी है राजनीति के शर्मनाक दौर की हार
भारतीय राजनीति आज जिस दौर से गुज़र रही है उसे शर्मनाक ही कहना ज्यादा सही होगा .मेरे पूर्व आलेख ''अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे,मोदी की पत्नी क्या मुफ्त की ?"'को पढ़ किसी ने मुझे अंध कॉंग्रेसी मानसिकता का कहा तो किसी ने सभ्यता की हद में रहने को कहा .सबसे पहले तो मैं ये कहूँगी कि मैं कॉंग्रेसी हूँ किन्तु इसकी अंध भक्त मुझे नहीं कहा जा सकता इस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी जी व् राहुल गाँधी जी को भले ही कोई कुछ भी कहे किन्तु एक बात तो उन दोनों की प्रशंसनीय है ही कि वे किसी भी राजनेता पर अभद्र व् व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करते .जो कि इस वक़्त भारतीय राजनीति में आम है .जिस लेख को लेकर मुझे सभ्यता की परिधि में रहने को कहा गया वह आलेख केवल ''शठे शाठ्यं समाचरेत ''पर आधारित है .मोदी जी जब थरूर व् सुनंदा पर व्यक्तिगत आक्षेप करते हैं और अभद्रता से करते हैं तब कोई उन्हें इस सीमा की याद क्यों नहीं दिलाता और जब उनके मामले में सब चुप रहते हैं तो मुझे कुछ कहने को कैसे आगे बढ़ जाते हैं ?वास्तव में जो जिस भाषा को समझता है उससे उसी भाषा में बात की जाती है .सभी जानते हैं कि ''बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद ."
अब आते हैं भारतीय राजनीति के इस शर्मनाक दौर पर जिसमे जिसे देखो अभद्रता की हदे पार कर रहा है .राहुल गाँधी को 'बुद्धू'कहने वाले सुब्रहमनियम स्वामी को यदि राहुल भी उनकी भाषा में जवाब दें तो क्या उनकी शक्ल पर बारह नहीं बज जायेंगें . सुब्रहमनियम स्वामी का ''खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे ''वाली स्थिति तो अब राहुल गाँधी द्वारा अदालती कारवाई की चेतावनी पर हो गयी है .राहुल गाँधी की चिट्ठी मिलने से इंकार करने वाले ये स्वामी अपने जाल में खुद फंसते नज़र आ रहे हैं .एक बुद्धिजीवी वकील होते हुए वे सड़क छाप नेता की तरह बोल रहे हैं .कहते हैं ''कि कोई चिट्ठी नहीं मिली और अगर मिलेगी तो कूड़ेदान में फैंक दूंगा .''भला क्यूं ?यदि वे सही हैं तो चुनौती स्वीकार करें और आरोपों को साबित करके दिखलायें .भला मुझे कॉंग्रेस के अंध भक्त कहने वाले मोदी व् स्वामी के चाटुकारों को ये देखना चाहिए कि इस तरह की छिछोरी बातों से वे खुद ही गाँधी परिवार को मजबूती दे रहे हैं .
''नॅशनल हेराल्ड ''को ९० करोड़ देने की बात पर स्वामी चुनाव आयोग पहुँच कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की बात करते हैं .देखा जाये तो उनके लिहाज से कॉंग्रेस को मान्यता मिलनी ही नहीं चाहिए क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही यह समाचार पत्र कॉंग्रेस की विचारधारा को प्रसारित कर रहा है .और ये तब जबकि यह समाचार पत्र कॉग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी द्वारा स्थापित किया गया है ,और देश में कई राजनीतिक दल हैं जो अपनी विचारधारा के प्रचार -प्रसार के लिए अपना समाचार पत्र निकालते हैं और इससे किसी भी दल की मान्यता को कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और ये जो अज स्वामी की भूरी भूरी प्रशंसा में लगे हैं उनके कंधे पर रखकर बन्दूक चला रहे हैं और और उनके सिर पर रखकर राजनीति की रोटी सेंक रहे हैं उन्हें बहुत योग्य वकील कहते हैं .और ये तब जबकि यह समाचार पत्र कॉग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी द्वारा स्थापित किया गया है ,और देश में कई राजनीतिक दल हैं जो अपनी विचारधारा के प्रचार -प्रसार के लिए अपना समाचार पात्र निकालते हैं और इससे किसी भी दल की मान्यता को कोई प्रभाव नहीं पड़ता है .स्वामी आज जिस राजनीति की डोर पकड़ कर चल रहे हैं वह केवल कुत्सित मानसिकता की परिचायक है और न केवल स्वामी बल्कि आज के अधिकांश राजनेता उसी राह पर चल रहे हैं जिसमे केवल अस्वस्थ आलोचना की जाती है .अभी कल की ही तो बात है भाजपा अध्यक्ष गडकरी जी के बयाँ को लेकर सियासी हलकों में तूफ़ान सिर उठाये है .यह तो सर्वविदित है कि स्वामी विवेकानंद की दाऊद इब्राहीम से कोई तुलना नहीं की जा सकती किन्तु यहाँ उन्होंने दिमाग की दिशा की बात की है जो विवाद का नहीं प्रशंसा का विषय है .स्वामी विवेकानंद जहाँ एक ओर संसार के उत्कृष्ट प्रेरक व्यक्तित्व हैं वहीँ दाऊद इब्राहीम विश्व का निकृष्टतम त्याज्य व्यक्तित्व है .गडकरी जी के अनुसार यह केवल दिमाग को दिशा देने की बात है जो दिमाग सत्कार्यों में लगा वह विवेकानंद बन जाता है और जो दुष्कृत्यों में लगा वह दाऊद इब्राहीम बन जाता है .
आज अन्य सभी दलों के नेताओं ने इस बयान पर बबाल खड़े कर रखे हैं .जबकि सभी कहते हैं कि अच्छे काम को तारीफ और बुरे काम को बुराई मिलनी चाहिए .क्या हमारे राजनीतिज्ञ इससे अनभिज्ञ हैं ?पंडित जवाहर लाल नेहरु जी ने लोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को सुनकर उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की थी और कहा था -"कि ये लड़का राजनीति में बहुत आगे जायेगा ."क्या आज के राजनीतिज्ञ इस नीति को नहीं अपना सकते ?
और यही बात आम जनता के लिए है सवाल केवल कॉंग्रेस ,भाजपा ,सपा ,बसपा आदि के प्रति झुकाव का नहीं है ,सवाल योग्यता को अंधेरों से बहर लेने का है ,सवाल ईमानदारी को सिंहासन आरूढ़ करने का है ,सवाल भ्रष्टाचार को खत्म करनेका है . केजरीवाल कहते हैं कि कॉंग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है ,कॉंग्रेस विपक्ष को ,भाजपा को दोषी ठहराती है वास्तविकता यह हैं कि भ्रष्टाचार जनता की देन है जो अपने छोटे छोटे कामों को कराने के लिए और जल्दी करवाने के लिए किसी की कोई भी मांग मानने को तैयार हो जाती है .अगर हम सच में कुछ करना चाहते हैं और सत्ता में ईमानदार योग्य व् कुशल प्रशासक चाहते हैं तो हमें ''चाहे जैसे भी हो अपना काम होना चाहिए की नीति ''छोडनी होगी और अराजक ताकतों को मुहं तोड़ जवाब देना होगा .
मोदी हों या मुख़्तार अब्बास नकवी ,दिग्विजय सिंह हों या जगदम्बिका पाल ऐसे नेताओं को अपनी राजनीति की लगाम कसनी होगी और व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप की राजनीति छोड़ नीति ,कार्यप्रणाली की आलोचना व् सुधार पर ध्यान केन्द्रित कर देश का भला करना होगा .
साथ ही एक बात और आज केजरीवाल के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करने वालों को भी ये शपथ लेनी होगी कि आज जिस तरह वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने में उनको शीर्ष पर चढ़ा रहे हैं ठीक वैसे ही समय आने पर वे वोट देकर उनके हाथ मजबूत करेंगे क्योंकि उनके हाथों की मजबूती केवल उनकी नहीं वरन लोकतंत्र की ,जनता की मजबूती होगी और हमारी राजनीति के शर्मनाक दौर की हार भी .
शालिनी कौशिक
[कौशल ]
अवध सम्मान
'अवध सम्मान' से नवाजे गए कृष्ण कुमार यादव और आकांक्षा यादव
लखनऊ। जीवन में
कुछ करने
की चाह
हो तो
रास्ते खुद-ब-खुद
बन जाते
हैं। हिन्दी-ब्लागिंग के
क्षेत्र में
ऐसा ही
रास्ता अखि़्तयार
किया दम्पति
कृष्ण कुमार
यादव व
आकांक्षा यादव
ने। उनके
इस जूनून
के कारण
ही आज
हिंदी ब्लागिंग
को आधिकारिक
तौर पर
भी विधा
के रूप
में मान्यता
मिलने लगी
है. इसी
क्रम में
उत्तर प्रदेश
के मुख्यमंत्री
श्री अखिलेश
यादव ने
1 नवम्बर, 2012 को इलाहाबाद परिक्षेत्र के
निदेशक डाक
सेवाएं कृष्ण
कुमार यादव
और उनकी
पत्नी आकांक्षा
यादव को
'न्यू मीडिया
एवं ब्लागिंग'
में उत्कृष्टता
के लिए
एक भव्य
कार्यक्रम में 'अवध सम्मान' से
सम्मानित किया
गया. जी
न्यूज़ द्वारा
आयोजित इस
कार्यक्रम का आयोजन ताज होटल,
लखनऊ में
किया गया
था, जिसमें
विभिन्न विधाओं
में उत्कृष्ट
कार्य करने
वालों को
सम्मानित किया
गया, पर
यह पहली
बार हुआ
जब किसी
दम्पति को
युगल रूप
में यह
प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया. ब्लागर
दम्पति को
सम्मानित करते
हुए मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव
ने जहाँ
न्यू मीडिया
के रूप
में ब्लागिंग
की सराहना
की, वहीँ
कृष्ण कुमार
यादव ने
अपने संबोधन
में उनसे
उत्तर प्रदेश
हिंदी संस्थान
द्वारा दिए
जा रहे
सम्मानों में
'ब्लागिंग' को भी शामिल करने
का अनुरोध
किया. आकांक्षा
यादव ने
न्यू मीडिया
और ब्लागिंग
के माध्यम
से भ्रूण-हत्या, नारी-उत्पीडन जैसे
मुद्दों के
प्रति सचेत
करने की
बात कही.
अन्य सम्मानित
लोगों में
वरिष्ठ साहित्यकार
विश्वनाथ त्रिपाठी,
चर्चित लोकगायिका
मालिनी अवस्थी,
ज्योतिषाचार्य पं. के. ए. दुबे
पद्मेश, वरिष्ठ
आई.एस.
अधिकारी जय
शंकर श्रीवास्तव
इत्यादि प्रमुख
रहे.
| कृष्ण कुमार यादव और आकांक्षा यादव को सम्मानित करते उ.प्र. के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव |
जीवन में
एक-दूसरे
का साथ
निभाने की
कसमें खा
चुके कृष्ण
कुमार यादव
और आकांक्षा
यादव, साहित्य
और ब्लागिंग
में भी
हमजोली बनकर
उभरे हैं.
कृष्ण कुमार
यादव ब्लागिंग
और हिन्दी-साहित्य में
एक चर्चित
नाम हैं,
जिनकी 6 पुस्तकें
प्रकाशित हो
चुकी हैं
। उनके
जीवन पर
एक पुस्तक
’बढ़ते चरण
शिखर की
ओर’ भी
प्रकाशित हो
चुकी है।
आकांक्षा यादव
भी नारी-सशक्तीकरण को
लेकर प्रखरता
से लिखती
हैं और
उनकी दो
पुस्तकें प्रकाशित
हो चुकी
हैं ।
कृष्ण कुमार-आकांक्षा यादव
ने वर्ष
2008 में ब्लाग
जगत में
कदम रखा
और 5 साल
के भीतर
ही सपरिवार
विभिन्न विषयों
पर आधारित
दसियों ब्लाग
का संचालन-सम्पादन करके
कई लोगों
को ब्लागिंग
की तरफ
प्रवृत्त किया
और अपनी
साहित्यिक रचनाधर्मिता के साथ-साथ
ब्लागिंग को
भी नये
आयाम दिये।
कृष्ण कुमार
यादव का
ब्लॉग 'शब्द-सृजन की
ओर' (http://www.kkyadav.blogspot.in/)
जहाँ उनकी
साहित्यिक रचनात्मकता और अन्य तमाम
गतिविधियों से रूबरू करता है,
वहीँ 'डाकिया
डाक लाया'
(http://dakbabu.blogspot.in/)
के माध्यम
से वे
डाक-सेवाओं
के अनूठे
पहलुओं और
अन्य तमाम
जानकारियों को सहेजते हैं. आकांक्षा
यादव अपने
व्यक्तिगत ब्लॉग 'शब्द-शिखर' (http://shabdshikhar.blogspot.in/)
पर साहित्यिक
रचनाओं के
साथ-साथ
सामाजिक सरोकारों
और विशेषत:
नारी-सशक्तिकरण
को लेकर
काफी मुखर
हैं. इस
दम्पति के
ब्लागों को
सिर्फ देश
ही नहीं
बल्कि विदेशों
में भी
भरपूर सराहना
मिली। कृष्ण
कुमार यादव
के ब्लाग
’डाकिया डाक
लाया’ को
98 देशों, ’शब्द सृजन की ओर’
को 75 देशों,
आकांक्षा यादव
के ब्लाग
’शब्द शिखर’
को 68 देशों
में देखा-पढ़ा जा
चुका है.
सबसे रोचक
तथ्य यह
है कि
यादव दम्पति
ने अभी
से अपनी
सुपुत्री अक्षिता
(पाखी) में
भी ब्लागिंग
को लेकर
जूनून पैदा
कर दिया
है. पिछले
वर्ष ब्लागिंग
हेतु भारत
सरकार द्वारा
’’राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’’ से सम्मानित
अक्षिता (पाखी)
का ब्लाग
’पाखी की
दुनिया’ (http://pakhi-akshita.blogspot.in/)
बच्चों के
साथ-साथ
बड़ों में
भी काफी
लोकप्रिय है
और इसे
98 देशों में
देखा-पढ़ा
जा चुका
है। इसके
अलावा इस
ब्लागर दम्पति
द्वारा 'उत्सव
के रंग',
'बाल-दुनिया',
'सप्तरंगी प्रेम' इत्यादि ब्लॉगों का
भी सञ्चालन
किया जाता
है.
इस अवसर पर उ.प्र. विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, रीता बहुगुणा जोशी, प्रमोद तिवारी, केबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, अनुप्रिया पटेल, मेयर दिनेश शर्मा सहित मंत्रिपरिषद के कई सदस्य, विधायक, कार्पोरेट और मीडिया से जुडी हस्तियाँ, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, पत्रकार, कलाकर्मी व खिलाडी इत्यादि उपस्थित रहे. आभार ज्ञापन जी न्यूज उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के संपादक वाशिन्द्र मिश्र ने किया.
इस अवसर पर उ.प्र. विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, रीता बहुगुणा जोशी, प्रमोद तिवारी, केबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, अनुप्रिया पटेल, मेयर दिनेश शर्मा सहित मंत्रिपरिषद के कई सदस्य, विधायक, कार्पोरेट और मीडिया से जुडी हस्तियाँ, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, पत्रकार, कलाकर्मी व खिलाडी इत्यादि उपस्थित रहे. आभार ज्ञापन जी न्यूज उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के संपादक वाशिन्द्र मिश्र ने किया.
अफसर सागर
कहानी एक क्रान्तिकारी अनाथ की
एक अनाथ बच्चा जो अंधकार युग में पैदा हुआ, पैदा होने से पहले पिता का देहांत हो गया, 6 वर्ष के हुए तो माता भी चल बसीं,अनाथ थे पर समाज में दीप बन कर जलते रहे, आचरण ऐसा था कि लोगों ने उनको सादिक़ " सत्यवान" और अमीन " अमानतदार" की अपाधि से रखी थी। चालीस वर्ष के हुए तो समाज सुधार की जिम्मेदारी सर पर डाल दी गई। जब सत्य की ओर आमंत्रन शुरू किया तो दोस्त दुश्मन बन गए, सच्चा और अमानतदार कहने वाले पागल और दीवाना कहने लगे, गालियाँ दीं, पत्थर मारा, रास्ते में कांटे बिछाए, सत्य को अपनाने वालों को कष्टदायक यातनाएं दीं, 3 वर्ष तक सामाजिक बहिष्कार किया जिसमें जान बचाने के लिए वृक्षों के पत्ते तक चबाने की नौबत आ गई, सांसारिक भोगविलास और धन सम्पत्ति की भी लालच दी, पर उन सब को ठुकरा दिया और सत्य की ओर बुलाते रहे।
जब अपनी धरती बांझ सिद्ध हुई तो निकट शहर के लोगों को सत्य की ओर बुलाया, परन्तु शहर वालों ने उन पर पत्थर बरसाए, पूरा शरीर खून से तलपत हो गया और बेहोश हो कर गिर पड़े। फिर भी उनकी भलाई की प्रार्थना करते रहे, एक दिन और दो दिन की बात न थी निरंतर 13 वर्ष तक देश वालों ने उनको टार्चर किया, यहाँ तक कि उनको और उनके साथियों को अपने ही देश से निकाला, उनके घर बार और सम्पत्ति पर क़ब्ज़ा कर लिया। जन्मभूमि से निकालने के बाद भी उनकी शत्रुता में कमी न आई, दस वर्ष में 27 बार युद्ध किया, उनके पूरे जीवन में उन पर 17 बार जानलेवा आक्रमण किया। पर सत्य को अपनाने वालों की संख्या धीरे धीरे बढ़ती ही रही।
अंततः जिस जन्मभूमि से उनको निकाल दिया गया था 8 वर्ष के बाद उस पर विजय पा लिया। ज़रा सोचिए वह इनसान जिन को निरंतर 21 वर्ष तक चैन से रहने नहीं दिया जाता है आज अपने शत्रुओं पर क़ाबू पा ले रहा है... दुनिया का क़ानून यही कहेगा कि 21 वर्ष के शत्रुओं को कष्टदाइक सज़ा मिलनी चाहिए थी। पर उस सज्जन ने उन सब की सार्वजनिक क्षमा की घोषणा कर दी। जिसका परिणाम क्या हुआ...?
लोग समझ गए कि यह स्वार्थी न था.. हर ओर से लोग इस सत्य को अपनाने लगे...दो वर्ष के बाद जब उनका देहांत हुआ तो उस से पहले उनके अनुयाई एक लाख चवालिस हज़ार की संख्या में उनके साथ एकत्र हुए थे। क्या आप जानते हैं इस महा पुरुष को....?
अविवाहित बेटी का भरण-पोषण अधिकार
अविवाहित बेटी का भरण-पोषण अधिकार
दंड प्रक्रिया सहिंता १९७३ की धारा १२५ [१] के अनुसार ''यदि पर्याप्त साधनों वाला कोई व्यक्ति -
...............................................................................................................................................
[ग] -अपने धर्मज या अधर्मज संतान का [जो विवाहित पुत्री नहीं है ],जिसने वयस्कता प्राप्त कर ली है ,जहाँ ऐसी संतान किसी शारीरिक या मानसिक असामान्यता या क्षति के कारण अपना भरण -पोषण करने में असमर्थ है ,..........
........................................................................................................................................................
भरण पोषण करने की उपेक्षा करता है या भरण पोषण करने से इंकार करता है तो प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट ,ऐसी उपेक्षा या इंकार साबित होने पर ,ऐसे व्यक्ति को ये निर्देश दे सकेगा कि वह अपनी ऐसी संतान को ऐसी मासिक दर पर जिसे मजिस्ट्रेट उचित समझे भरण पोषण मासिक भत्ता दे .
और इसी कानून का अनुसरण करते हुए मुंबई हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति के यू चंडीवाल ने बहरीन में रहने वाले एक व्यक्ति को उसकी सबसे बड़ी बेटी के भरण पोषण का खर्च देने का आदेश दिया है हालाँकि वह बालिग हो गयी है .अदालत द्वारा १६ अक्टूबर को फैसले में कहा गया कि इस मामले में सबसे बड़ी बेटी न सिर्फ अविवाहित है बल्कि अपनी माँ पर आश्रित है इसलिए वह भरण पोषण का खर्च पाने की हक़दार है .
शालिनी कौशिक
सौ हकीम और एक नीम बराबर है।
नीम कडवा है लेकिन इसके गुण मीठे है,तभी तो नीम के बारे मे कहा जाता हैकि सौ हकीम और एक नीम बराबर है।
एक विलुप्त कविता / रामधारी सिंह "दिनकर"
आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह "दिनकर" का जन्म दिवस है | उनकी इस रचना के साथ उन्हे अनेकानेक नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि |
बरसों बाद मिले तुम हमको आओ जरा बिचारें,
आज क्या है कि देख कौम को गम है।
कौम-कौम का शोर मचा है, किन्तु कहो असल में
कौन मर्द है जिसे कौम की सच्ची लगी लगन है?
भूखे, अपढ़, नग्न बच्चे क्या नहीं तुम्हारे घर में?
कहता धनी कुबेर किन्तु क्या आती तुम्हें शरम है?
आग लगे उस धन में जो दुखियों के काम न आए,
लाख लानत जिनका, फटता नही मरम है।
दुह-दुह कर जाति गाय की निजतन धन तुम पा लो
दो बूँद आँसू न उनको यह भी कोई धरम है?
देख रही है राह कौम अपने वैभव वालों की
मगर फिकर क्या, उन्हें सोच तो अपन ही हरदम है?
हँसते हैं सब लोग जिन्हें गैरत हो वे सरमायें
यह महफ़िल कहने वालों को बड़ा भारी विभ्रम है।
सेवा व्रत शूल का पथ है गद्दी नहीं कुसुम की!
घर बैठो चुपचाप नहीं जो इस पर चलने का दम है।
(सन 1938 में पटना में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासम्मेलन क आयोजन किया गया था जिसमें काशी नरेश विभूति नारायण सिंह, सर गणेश दत्त, बाबू रज्जनधारी सिंह आदि गणमान्य लोग मौज़ूद थे। दिनकर जी ने उस महाजाति सम्मेलन के लिए यह कविता लिख भेजी थी जिसे उसमें स्वागत-गान के रूप में पढ़ा गया था। कविता कोश के सहयोगी पश्चिमी सिंहभूम, झारखण्ड के निवासी श्री रवि रंजन ने बाबू रज्जनधारी सिंह के गाँव 'भरतपुरा' में बने उनके निजी पुस्तकालय से यह कविता उनकी नोटबुक से ढूँढ निकाली है। इस कविता का कोई शीर्षक नहीं दिया गया है।)
सौजन्य-"कविता कोश"
ग़ज़लगंगा.dg: हमने रिश्ता बहाल रखा था
एक सांचे में ढाल रखा था.
हमने सबको संभाल रखा था.
एक सिक्का उछाल रखा था.
और अपना सवाल रखा था.
सबको हैरत में डाल रखा था.
उसने ऐसा कमाल रखा था.
कुछ बलाओं को टाल रखा था.
कुछ बलाओं को पाल रखा था.
हर किसी पर निगाह थी उसकी
उसने सबका ख़याल रखा था.
गीत के बोल ही नदारत थे
सुर सजाये थे, ताल रखा था.
उसके क़दमों में लडखडाहट थी
उसके घर में बवाल रखा था.
उसकी दहलीज़ की रवायत थी
हमने सर पर रुमाल रखा था.
साथ तुम ही निभा नहीं पाए
हमने रिश्ता बहाल रखा था.
-देवेंद्र गौतम
ग़ज़लगंगा.dg: हमने रिश्ता बहाल रखा था:
'via Blog this'
Read More...
हमने सबको संभाल रखा था.
एक सिक्का उछाल रखा था.
और अपना सवाल रखा था.
सबको हैरत में डाल रखा था.
उसने ऐसा कमाल रखा था.
कुछ बलाओं को टाल रखा था.
कुछ बलाओं को पाल रखा था.
हर किसी पर निगाह थी उसकी
उसने सबका ख़याल रखा था.
गीत के बोल ही नदारत थे
सुर सजाये थे, ताल रखा था.
उसके क़दमों में लडखडाहट थी
उसके घर में बवाल रखा था.
उसकी दहलीज़ की रवायत थी
हमने सर पर रुमाल रखा था.
साथ तुम ही निभा नहीं पाए
हमने रिश्ता बहाल रखा था.
-देवेंद्र गौतम
ग़ज़लगंगा.dg: हमने रिश्ता बहाल रखा था:
'via Blog this'
Subscribe to:
Posts (Atom)









