सभी दीवाली मनाने वालों को शुभ दीवाली! Happy Diwali 2013

दीवाली हर साल आती है। इस साल भी आ रही है। दीवाली क्यों मनाई जाती है?
इस बात को लेकर कई बातें कही जाती हैं। दीवाली मनाने का कारण जो भी हो, हमें उसकी आलोचना नहीं करनी है।
दीवाली को रौशनी का त्यौहार कहा जाता है। इस त्यौहार को मनाने वाले अपने घरों से पुराना कचरा साफ़ करते हैं। नया रंग-रोग़न करते हैं। उसे नए सामान से सजाते हैं और फूलों से महकाते हैं।
घर के साथ अपने मन का ध्यान भी रखना ज़रूरी है। इसमें भी रौशनी हो। यह रौशनी ज्ञान की रौशनी होनी चाहिए। अपने मन से भी कचरा विचार को निकाल देना चाहिए। इसमें नए विचार हों और फिर उन्हें दूसरों तक पहुंचाना चाहिए जैसे कि फूलों की महक दूसरों तक पहुंचती है।
त्यौहार की बाहरी रस्में जो भी हों लेकिन इस मौक़े पर उनकी हक़ीक़त को भी अपने अंदर जगाने की ज़रूरत है।
त्यौहार की बाहरी रस्मों को चाहे केवल हिन्दू भाई मनाएं लेकिन अपने मन की सफ़ाई सुथराई सब साथ मिलकर कर सकते हैं।
इस साल दीवाली ऐसे मनाई जाए तो यह सबके लिए शुभ होगी।
सभी दीवाली मनाने वालों को शुभ दीवाली!
Read More...

शेर और भेड़ियों के बीच अन्डरस्टैंडिन्ग Politics

शेर और भेड़ियों के बीच अन्डरस्टैंडिन्ग
जहां भेड़ हो वहां भेड़िए आते ही हैं ठीक वैसे ही जैसे कि लोकतंत्र में जनता के पास नेता आते हैं लेकिन अब शेर भी आने लगे हैं। नेता अब भेड़िए ही नहीं रहे, उनमें अब शेर भी होने लगे हैं।
वह नेता है मगर शेर है। उसके पास शेर जैसा दिल है। वह नेता है। इसलिए उसके पास लोमड़ी जैसी अक्ल भी है। इसके बावजूद उसका शरीर इनसानी है लेकिन उसमें इनसानों जैसी कोई बात नहीं है। मिसाल के तौर पर इनसानों को डर लगता है लेकिन इस नेता को डर नहीं लगता। किसी नेता की रैली में फ़ायरिंग हो जाए तो सबसे पहले जो दुबकता है वह उस रैली का सबसे बड़ा नेता होता है लेकिन इसकी ‘फुंकार रैली’ में बम फटते रहे और यह धमाकों के बीच भी हुंकारता रहा। लाशें गिर रही थीं। इनसानों के छीछड़े, मांस और ख़ून फ़िज़ा में बिखर रहे थे। तब भी वह भाषण दे रहे थे।
आम तौर पर नेता ऐसे हालात में अपनी रैली रद्द कर देते हैं लेकिन इसने रैली रद्द नहीं की। इसमें डर नाम की कोई चीज़ नहीं है। बम धमाकों से इस नेता की इमेज मज़बूत हुई है। वह जिस मंच पर खड़े होकर बोल रहे थे। उस मंच के नीचे भी एक बम मिला है जो फटा नहीं है। जिसे फटना भी नहीं था क्योंकि बम इन्डियन मुलहिदीन ने रखा था। शेरदिल नेता को भी इन्डियन मुलहिदीन पर पूरा भरोसा है। इसीलिए भरोसे वह बम पर खड़ा रहा और बोलता रहा। इस शेर को इन्डियन मुलहिदीन पर इतना भरोसा क्यों है?
शायद इसलिए कि वह एक राष्ट्रवादी है और जहां भी ‘इन्डियन’ शब्द देखता है उसके अंदर राष्ट्रवाद हिलोरें लेने लगता है। अगर राष्ट्रवादी बम रख दें तो वह उस पर भी खड़ा रहेगा और खड़ा रहा। इन्डियन मुलहिदीन के आतंकियों को भी इस पर पूरा भरोसा है कि वह उन्हें नहीं पकड़वाएगा। वह भी इनके भरोसे पर पूरा उतरता है। इन्डियन मुलहिदीन के नाम पर उन लोगों को पकड़ लिया जाता है जो कि इसे वोट नहीं देते।
इन्डियन मुलहिदीन की स्थापना किसी राष्ट्रवादी की करतूत है। उसने आतंकवाद जैसे घोर घृणित काम के लिए नाम रखते वक्त भी भारत का नाम नहीं छोड़ा लेकिन बदनामी के लिए अंग्रेज़ी और अरबी के शब्द ले लिए। इस तरह उसने देश के प्रति निष्ठा भी ज़ाहिर कर दी और देश की भाषाओं को बदनामी से भी बचा दिया।
इन्डियन मुलहिदीन ने वोटर तो कई मार दिए लेकिन वोट लेने वाला नेता एक भी नहीं मारा। इससे इन्डियन मुलहिदीन की हमारे नेताओं की सुरक्षा के प्रति चिंता का पता चलता है। देसी बमों के इस्तेमाल से स्वदेसी में उनकी आस्था को भी भली प्रकार पहचाना जा सकता है। इसके बावुजूद इन आतंकियों को भेड़िया कहा जा सकता है।
शेर और भेड़ियों के बीच जो अन्डरस्टैंडिन्ग चल रही है। उससे भेड़ें अन्जान हैं। वे यही सोच रही हैं कि भेड़ियों से बचाने के लिए ही शेर आया है।
Read More...

सांप्रदायिक दंगों को धार्मिक दंगा कहना ग़लत है samradayik danga

मनुष्य सुख और सफलता चाहता है। यह उसके अंदर की एक नेचुरल डिमांड है। इस डिमांड को पूरा करने का एकमात्र मार्ग यह है कि वह अनुशासन के साथ अपनी योग्यता और अपनी क्षमता के अनुसार अपने कर्तव्य को पूरा करे। इसी का नाम धर्म है। धर्म से ही कल्याण है।
धर्म एक है लेकिन एक धर्म के हरेक भाषा में अलग अलग नाम हैं। मनुष्य के लिए धर्म का निर्धारण वही कर सकता है जिसने उसे पैदा किया है और धर्म का निर्धारण उसी ने किया भी है। मनुष्य ने अपने रचयिता को कभी भुलाया नहीं है। उसने उसे हर ज़माने में और हरेक भाषा में बहुत से सुंदर नामों के साथ हमेशा याद रखा है।
धर्म के पालन का मतलब केवल पूजा-पाठ या तीर्थ पर घूमना मात्र ही नहीं है। धर्म का मतलब यह भी नहीं है कि कष्ट के समय अपने पालनहार से प्रार्थना कर ली जाए। धर्म के पालन का मतलब है जीवन के हरेक पहलू में अपने क्रिएटर की गाइडेंस में चलना। परिवार, समाज, बिज़नेस से लेकर राजनीति तक हरेक पहलू में सही और संतुलित रहने के लिए उस पालनहार के दिव्य मार्गदर्शन में चलना ज़रूरी है। जब तक मनुष्य ऐसा करता रहता है। तब तक वह भटकता नहीं है और न ही वह किसी दुराचारी शैतान को अपना गुरू या नेता मानता है। इसके लिए मनुष्य को सजग रहना पड़ता है, जागरूक रहना पड़ता है। जागरण की हक़ीक़त यही है। रातों को जागने का मक़सद एकान्त में चिंतन करना है। समूह के साथ रात को जागने का मक़सद अपनी नॉलिज को शेयर करना है। आज धर्म जितने नामों से जाना जाता है, उन सबमें ईश्वर की आज्ञा मानने और रात को जागने का ज़िक्र ज़रूर मिलेगा। यह धर्म का मूल लक्षण है। धर्म का पालन करने वाले परोपकारियों में यह मूल लक्षण ज़रूर मिलेगा।
आदरणीय विश्वामित्र जी के दिल में गायत्री मंत्र का स्फुरण हुआ तो उसके पीछे यह मूल लक्षण आपको मिलेगा। विश्वामित्र पृथ्वी की नाभि पर बने तीर्थराज आदि पुष्कर तीर्थ की पवित्र भूमि पर ब्रह्मा जी के निर्देशन में भूः भुवः और स्वः अर्थात भूमि, अंतरिक्ष और स्वर्ग में चिंतन कर रहे थे। चिंतन करने के लिए रात की तन्हाई सबसे अच्छी होती है, ख़ासकर आख़री तिहाई रात। इसमें शोर मचाने वाले लोगों की भीड़ सोई पड़ी होती है और ज़िन्दगी की हक़ीक़त का राज़ जानने वाले जाग रहे होते हैं। इसी पहर में ब्रह्म मुहूर्त आता है। हज़ारों बरस की इबादत के बाद भी जो फल न मिले, इसमें कभी कभी उससे बड़ा फल देने वाला ज्ञान मिल जाता है। वह ज्ञान विश्वामित्र को मिला भी है और फिर वह ज्ञान उनसे चलते हुए हम तक आया है। उस ज्ञान को आज भी वही समझते हैं जो रातों को जागकर चिंतन करते हैं। जो लोग ऐसा नहीं करते। उनकी बुद्धियां सोई पड़ी रहती हैं। उन्हें कोई जगाए तो उन्हें बुरा लगता है। कोई उनसे ज़्यादा आग्रह करे तो ये जगाने वाले से ही लड़ने लगते हैं, उसकी मज़ाक़ उड़ाते हैं। इससे भी आगे बढ़कर ये उसके धर्म और ईश्वर को भी बुरा कहने लगते हैं। जबकि उनका भी धर्म और ईश्वर वही होता है लेकिन वे जानते नहीं हैं।
जगाने वाले जानते हैं कि जब ये जाग जाएंगे तो इनका व्यवहार नॉर्मल हो जाएगा। जागना धर्म है तो जगाना भी धर्म है। दया, धैर्य और अपने जज़्बात पर क़ाबू रखना भी धर्म के लक्षण हैं। दूसरों को जगाने का काम वही करते हैं। जिनमें ये गुण होते हैं। दूसरों को जगाना भी ईश्वर की आज्ञा का पालन करना है। इसके पीछे सब इनसानों से प्यार की भावना काम करती है।
सबको सुख मिले और सभी सफल हों। धार्मिक मनुष्य इस मक़सद के लिए काम करता है। नास्तिक, पाखंडी और संकीर्ण सांप्रदायिक लोग केवल अपने सुख और अपनी सफलता के लिए काम करते हैं। ये केवल अपने लिए सामाने ऐश जुटाते रहते हैं जबकि धार्मिक लोग अपना कमाया माल दूसरों की भलाई में लुटाते रहते हैं।
नास्तिक तो अपने कर्मों से अलग पहचाने ही जाते हैं लेकिन पाखंडी और संकीर्ण सांप्रदायिक मनुष्यों को देखकर सोई हुई बुद्धियों वाले उन्हें धार्मिक व्यक्ति समझ लेते हैं।
धार्मिक व्यक्तियों को पहचानने के लिए यह देखना ज़रूरी है कि कौन अपने लिए जायज़ और नाजायज़ तरीक़ों से सामाने ऐश जुटा रहा है और कौन जायज़ तरीक़े से कमाया हुआ अपना माल दूसरों पर लुटा रहा है?

इस तरह धार्मिक व्यक्ति का स्वरूप हमारे सामने एक ऐसे आदमी के रूप में सामने आता है धरती और आकाश में चिंतन करता है। इस चिंतन से उसे जो ज्ञान मिलता है, उसे वह बांटता है। जो कुछ उसने कमाया होता है, उस दुनियावी सामान को भी वह लोगों में बांटता है। ख़ुद जागता है और दूसरों को जगाता है। इस काम के बदले वह उनसे कोई मेहनताना नहीं मांगता। इस परोपकार के बदले में लोग उसका दिल दुखाते हैं या उसे जो भी नुक्सान पहुंचाते हैं, उस पर वह धैर्य से काम लेता है। दया, धैर्य, क्षमा, ज्ञान, दान और परोपकार जैसे गुण केवल धार्मिक व्यक्ति में ही मिलते हैं। ईश्वर की आज्ञा का पालन ऐसे लोग ही करते हैं।
धार्मिक लोग कभी नकारात्मक चिंतन नहीं करते और न ही कोई ऐसा काम करते हैं जिससे निर्दोष लोग मारे जाएं। धार्मिक लोग कभी दंगा नहीं करते। दंगा सदैव पाखंडी और संकीर्ण सांप्रदायिक लोग करते हैं। सोई हुई बुद्धियों के लोग सांप्रदायिक दंगों को धार्मिक दंगा कह देते हैं। दंगा कभी धार्मिक नहीं होता। इसलिए धार्मिक लोग कभी दंगा नहीं करते।
अतः सिद्ध होता है कि सांप्रदायिक दंगों को धार्मिक दंगा कहना ग़लत है।
-----
इस लेख पर विचारोत्तेजक कमेंट्स पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए-
http://readerblogs.navbharattimes.indiatimes.com/BUNIYAD/entry/sampradayik_dange
Read More...

कोउ होय नृप हमे का हानि ? Modi for P.M.

        भाजपा ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र भाई मोदी जी के नाम पर मुहर लगा कर एक सही काम किया है। इससे अटकलों को विराम लग जाएगा। जो लोग मोदी जी के समर्थक हैं वे एकाग्र हो कर उनके समर्थन प्रचार कर पाएंगे और जो उनके विरोधी हैं, वे भी उनके विरोध में जो करना होगा, करना शुरू कर देंगे। भाजपा के इस क़दम से वृद्ध नेता एल. के. आडवाणी जी भी अपने लिए उपयुक्त भूमिका तय कर पाएंगे। भाजपा के इस क़दम से छोटों को बड़ा काम मिल गया और बड़े छोटे मोटे काम पर लग जाएंगे। 
       भाजपा आरएसएस का पॉलिटिकल विंग है और मोदी जी आरएसएस के चहेते हैं। उन्होंने गुजरात में जो कुछ किया है। वही आरएसएस एक लंबे अर्से से करना चाहता था और देश भर में भी वह ऐसा करना चाहता है। मोदी जी इसे विकास कहते हैं। अब मोदी जी इसी तर्ज़ पर पूरे देश का विकास करना चाहते हैं। जिन्हें उनके द्वारा किया गया विकास पसंद है वे उन्हें वोट देंगे। जिन्हें नहीं पसंद है वे उन्हें वोट नहीं देंगे।
       कोई उन्हें वोट दे या न दे लेकिन यह तय है कि मोदी जी का चेहरा सामने आते ही आरएसएस का पूरा परिचय सामने आ जाता है। बीजेपी का असली परिचय भी यही है। मोदी जी का चेहरा बीजेपी का असली चेहरा है। उन्हें देखकर कोई खुश हो जाता है और कोई डर जाता है। जो डर जाता है वह अपने बचाव के लिए हाथ पैर मारने लगता है। मोदी जी का डर उनके विरोधियों को अपने वुजूद और अपनी विचारधारा के बचाव के लिए सक्रिय कर देता है। जबकि ये लोग कथित धर्म निरपेक्ष पार्टी के राज में सोए और पड़े रहते हैं। इन्हें जगाने के लिए मोदी जी की ज़रूरत है जबकि मोदी जी का मक़सद इन्हें जगाना नहीं है। इस तरह मोदी जी अपने लोगों से ज़्यादा अपने विरोधियों के काम आ चुके हैं। आज उनके विरोधी जाग्रत हैं तो इसका एक श्रेय मोदी जी को भी है। चाहे नकारात्मक रूप से ही सही।
      जब कोई नरम चेहरा सामने हो तो लोग उस पर आसानी से सहमत हो जाते हैं और उस नरम चेहरे की आड़ में जिसे जो करना होता है। वह आसानी से कर लेता है। श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का काल इसका उदाहरण है। अब भी अगर सुषमा स्वराज जैसी किसी लीडर को सामने रखा जाता और उनके साए में मोदी जी अपना चिर परिचित विकास कार्यक्रम चलाते तो वह ज़्यादा सफलतापूर्वक ऐसा कर पाते लेकिन जल्दबाज़ी में वह ख़ुद ही फ्रंट पर आ गए। भारतीय जनता प्रधानमंत्री पद के लिए आडवाणी जी को नहीं स्वीकार कर पाई। ऐसे में वह उनसे भी कठोर छवि वाले दक्षिणपंथी नेता को स्वीकार कैसे कर पाएगी ?
     हम अपने लिए और अपने आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ता भाईयों के लिए नेक हिदायत की दुआ करते हैं। हम मुसलमानों से कहना चाहेंगे कि वे भी इन सबके लिए दुआ किया करें। बहुत मुसलमान ऐसे हैं जो कि नमाज़ ही नहीं पढ़ते। वे अपने लिए ही भलाई की दुआ नहीं करते। ऐसे में वे दूसरों के लिए कैसे दुआ कर सकते हैं ? जो नमाज़ पढ़ते हैं वे भी अक्सर अपने लिए और मुसलमानों के लिए ही हिदायत और सलामती की दुआ करते हैं। दूसरों के लिए दुआ करने में भी मुसलमान पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत से हट गए हैं। ऐसे में दूसरों को सही ग़लत की पहचान कराने के अपने फ़र्ज़ को निभाने में वे और ज़्यादा लापरवाह हो गए हैं। मुसलमानों को सब औलादे आदम को उनके बाप का परिचय देना होगा। जैसे जैसे हम सब यह पहचान लेंगे कि हम सब एक मनु की औलाद हैं तो फिर दिलों से बहुत सी दूरियांख़त्म हो जाएंगी। आदम और स्वयंभू मनु एक ही शख्सियत के दो नाम हैं।
    बाप को याद रखेंगे तो भाई बहन सब एक हो जाएंगे। सबके बाप मनु का चरित्र दुनिया के सामने लाना भी एक बड़ा काम है और यह काम वे नहीं करते जो चुनाव लड़ते हैं। इसलिए यह काम हमें और आपको करना चाहिए। यह काम हो जाए तो हमारे देश के राजनेता हमें एक दूसरे नहीं लड़ा पाएंगे और न ही वे लड़ाना चाहेंगे।
लोकसभा 2014 के चुनाव में मोदी जी जीतें या फिर उनका विरोधी, जो भी जीते। उसका जीतना हम सब भारतवासियों के हक़ में शुभ हो। इसके लिए हमें यानि जनता को भी अच्छा बनना होगा। तभी हम अपने लिए अच्छा नेता चुन पाएंगे। 

इस पोस्ट पर कुछ कमेंट्स यहाँ देखें-
Read More...

वकीलों से सवाल

अगर गुनहगार का साथ देना भी गुनाह है तो गुनाह साबित हो जाने पर वकीलों को सजा देने का प्रावधान क्यों नहीं है, जो सबकुछ जानते हुए भी अपने मुवक्किल को बेगुनाह बताता है और गुनाह साबित हो जाने पर तरह तरह के बहाने बनाके सजा न देने की भीख माँगता है । अगर ये उनके प्रोफेशन का हिस्सा है तो ये कैसा प्रोफेशन है-चंद फीस के लिए गुनाह का साथ दो ?

क्या ज़मीर नाम की जो चीज़ होती है वो वकीलों के लिए नहीं है ? उनका दिल ये कैसे गवाही देता है कि सबकुछ जानते हुए भी वो अंतिम समय तक गुनहगार को बचाने का प्रयास करते रहते हैं ?

आप भी सोचे ? अपराध दिन ब दिन इतना बढ़ता क्यों जा रहा है क्योंकि कानून को लेके किसी के मन में कुछ भय नहीं है | सब सोचते हैं कि कुछ भी कर लो, अगर पकड़े गए तो पैसों के दम पे अच्छा से अच्छा वकील रख लो; वो कानून को तोड़-मरोड़ कर, झूठ को सही साबित करके बचा ही लेगा | अगर कुछ ऐसा प्रावधान हो जाए कि मुजरिम साबित हो जाने पर मुजरिम के साथ-साथ उसका केस लड़ रहे वकील को भी सजा मिलेगी तो डर से वकील जान कर गलत लोगों का केस लेना बंद कर देंगे और इस से अपराध करने वाले के मन में भी भय बैठ जाएगा और आधे से ज्यादा जुर्म ऐसे ही कम हो जाएंगे |


(संदर्भ-दिल्ली में गैंग रेप के आरोपियों का केस लड़ रहे वकील ने गुनाह साबित हो जाने के बाद भी मांग की है कि कम से कम सजा मिले)
Read More...

"बैन" (प्रतिबंध) के मायने

क्या हमारे देश में हर बात का उल्टा अर्थ होता है ? जहां लिखा हो "थूकना माना है" वहीं सबसे ज्यादा थूका जाता है | "यहाँ पेशाब करना माना है" यह लिखा हुआ भी प्रायः दिख जाता है, पर कोई पालन नहीं करता | हाँ, कुछ बुद्धिजीवी इसका हल निकाल लेते हैं | सीधे शब्दों में लिखने के बजाय ये लिख देते हैं -"देखो कुत्ता पेशाब कर रहा है" | और इसका असर भी होता है |

खैर, मेरे इस पोस्ट का केंद्र कई पदार्थों पर आए दिन लगने वाले "बैन या प्रतिबंध" है | आखिर इस बैन के मायने है क्या ? हमारे झारखण्ड में तंबाकू, गुटखा आदि अन्य तरह के तंबाकू उत्पादों पर बैन लगे एक वर्ष से ज्यादा का समय बीत चुका है पर वास्तविक तौर पे आज तक कहीं ये तथाकथित बैन दिखा नहीं | हाँ शुरू शुरू में कई जगह छापे मारे गए, इन उत्पादों को जप्त किया गया, जलाया गया, जुर्माना लगाया गया  | पर क्या इतना ही काफी था ? सरकार की ज़िम्मेदारी क्या बैन घोषित करके समाप्त हो गई ? आज हर चौक चौराहे पे ये "बैन्ड" चीज़ें खुलेआम बिक रही हैं | खुद कानून के पालक भी चाव से खाते देखे जा सकते हैं | इस बैन का इतना ही प्रभाव पड़ा कि इन उत्पादों के दाम तिगुने हो गए और इन बैन्ड पदार्थों का कारोबार तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गया | जब बैन की आधिकारिक घोषणा हुई थी तब कई समाचार पत्र इसका क्रेडिट लेते दिखे | सबने यह दावा किया कि उनके रिपोर्ट या प्रयास के प्रभाव से ह यह हुआ | आज वो समाचार पत्र वाले भी इस विषय में कुछ भी छापने से झिझकते हैं | आखिर झिझकें भी क्यों न, शर्म आती होगी | वो तो उस चीज़ का क्रेडिट पहले ही ले चुके हैं जो आज तक हुआ ही नहीं है |

मिला-जुला कर यही बात सामने आती है कि ऊपर में जो मैंने हम भारतीयों के गुण की चर्चा की वो सेम है, और सबके लिए लागू है | चाहे सरकार हो, पुलिस-प्रशासन हो, बनाने वाले हो या खाने वाले हो | हर किसी को उल्टा अर्थ लेने का पूरा अधिकार है |
अतः इस "बैन" (प्रतिबंध) के मायने भी यही है कि ज्यादा बनाओ, ज्यादा खाओ, ज्यादा दाम बढ़ाओ, ज्यादा कमाओ |
Read More...

'इस्लाम' के बारे में श्री सर्वपल्लि राधाकृष्णन जी के विचार Teacher's day

कल टीचर्स डे था. हमारे बच्चे बहुत खुश थे कि आज स्कूल में पार्टी होगी. वे नमकीन, बिस्किट और ठंडे मशरूब (कोल्ड ड्रिंक्स) की बोतलें लेकर अपने स्कूल की तरफ चल दिये. आज उनके क़दम बड़े उत्साह से उठ रहे थे. वे स्कूल से लौटे तो उनके ग्रीटिंग कार्ड्स पर टीचर्स के दस्तख़त और दुआएँ दर्ज तीन. उनमें एक टीचर ने सर्वपल्लि राधाकृष्णन जी का नाम लिख कर बताया था कि वह 5 सितंबर 1888 को पैदा हुए थे इसलिये 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. वह 1962 से 1967 तक भारत के दूसरे राष्ट्रपति भी रहे हैं. उन्हें भारत में एक आदर्श शिक्षक के रूप में देखा गया लेकिन उनकी शिक्षाओं को भुला दिया गय है जबकि आज उनके विचारों की प्रासंगिकता पहले से ज़्यादा है. आज हिन्दुस्तान में 'हिन्दू धर्म और इस्लाम' का मुद्दा चर्चा का विषय है. इस विषय पर उनके विचार आज भी हमारे लिये मायने रखते हैं.
देखिये श्री दुलीचन्द्र जैन जी का लेख :
Introduction:
During an informal discussion at a meeting of the Jain Study Circle, a participant pointed out that all religions have essentially the same code of ethics. On hearing this, another participant remarked: what about Islam and forgiveness? This is similar to questioning the teaching of non-possessiveness (APARIGRAH) of the Jain religion by looking at the activities of Jain individuals and institutions. Siddhantacharya Pt. Phool Chandra Shastri has observed, (2) "The community of self-reliants (SHRAMAN SANGH) has discarded the concept of non-possessiveness (APARIGRAHA). ... If the self-reliant (SHRAMAN) monks and their disciples realize that promoting improper practices does not constitute religion and that religion involves discarding such practices, then it will be possible to reverse this trend."
Religious tolerance is rooted in the Jain concept of rationalism. However, the comment about Islam and forgiveness implies a total disregard for rationalism and tolerance.
Jain scriptures teach us to be pragmatic. SUTRAKRITAANG, the second earliest Jain scripture (second century B.C.), states: (3)
SAYAM SAYAM PASAMSAMTA, GARAHANTA PARAM VAYAM |
JE U TATTH VIYUSSANTI, SAMSAARAM TE VIYUSSIYA |
Those who praise their own faith, disparage their opponents', and possess malice against them will remain confined to the cycle of birth and death.
Rationalism entails rational perception, rational knowledge and rational conduct. Ascertaining reality through study and observation without any preconceived notions is rational perception. This is the way to acquire rational knowledge. Actions guided by rational perception and rational knowledge constitute rational conduct. We need to adopt such rational approach to discern the true spirit of any religion. In this context, it is important to remember the following:
"As is usual, a mantle of aberrations, myths and legends envelops the fundamental tenets of Jainism. For this reason, an individual has to look deep to get a glimpse of the pristine spirit of Jainism. Further, an individual has the liberty to select what conforms to his/her experience and common sense."(4)
Such insightful study will lead us to believe that the virtues taught by all religions are similar in essence. Dr. Radhakrishnan writes, (5) "When we take our stand on the 'experience' side of religion, we realize that the truly religious men of all faiths are nearer each other than they imagine."
We should adopt such approach to appraise the tenets of Islam and all other religions.
Teachings of Islam: (6)
Like all religions, Islam is a religion that emphasizes truth and virtuous conduct. Dr. Radhakrishnan states, (7) "With him (Mohammad), religion was an effort to know the truth and live it. ... Mohammad ... lays down no restrictions likely to keep enchained the conscience of advancing humanity." Dr. Radhakrishnan continues, (8) "The Prophet did not inculcate the subjection of human reason to blind authority. A religion which is so strictly limited by common sense on all sides cannot be made to support the inhuman practices of today." This concept is akin to the Jain concept of rationalism.
Islam, the religion founded by Prophet Mohammed, means submission to the will of God. It is a religion of self-surrender, acceptance of the revelations and following the commands of God. Islam establishes a universal brotherhood of man. Islam teaches that "No man is a true believer unless he desires for his brother that which he desires for himself. God will not be affectionate to that man who is not affectionate to God's creatures. He is the most favored of God from whom the greatest good comes to His creatures."
In Islam, abuse, anger, avarice, back-biting, blood-shedding, bribery, dishonesty, drinking, envy, flattery, greed, hypocrisy, lying, miserliness, pride, suicide, violence, wickedness, warfare, etc., are deprecated and virtues such as brotherhood, charity, cleanliness, chastity, forgiveness, friendship, gratitude, humility, justice, kindness, love, mercy, moderation, modesty, purity of heart, righteousness, truth and trust are enjoined. (9)
The Qur'an states: (10) Those who abstain from vanities and the indulgence of their passions, give alms, offer prayers, and tend well their trusts and their covenants, they shall be the heirs of eternal happiness.
Forced Conversions and Islam:
Dr. Radhakrishnan has stated, (11) "It is not possible for a thinker like Mohammad to advocate forced conversions. We cannot compel men to change their beliefs." The following Ayat from the Qur'an supports this fact:
"Let there be no compulsion in religion." (Surah II, Ayat 256)
Further, the following Surah CIX, entitled 'The Unbelievers' presents the crescendo of religious tolerance:
1. Say: O unbelievers!
2. I do not serve that which you serve,
3. Nor do you serve Him Whom I serve:
4. Nor am I going to serve that which you serve,
5. Nor are you going to serve Him Whom I serve:
6. You shall have your religion and I shall have my religion.
Forgiveness and Islam:
The Qur'an contains the following Ayats on forgiveness among others:
Take to forgiveness and enjoin good and turn aside from the ignorant.
(Surah VII, Ayat 199)
And those who shun the great sins and indecencies, and whenever they are angry they forgive.
And the recompense of evil is punishment like it, but whoever forgives and amends, he shall have his reward from Allah; surely He does not love the unjust.
And whoever is patient and forgiving, these most surely are actions due to courage.
(Surah XLII, Ayats 37, 40, 43)
One is responsible for one's deeds:
The following Ayat from the Qur'an emphasizes the fact that one is responsible for one's thoughts and actions:
Say: O people! indeed there has come to you the truth from your Lord, therefore whoever goes aright, he goes aright for the good of his own soul, and whoever goes astray, he goes astray only to the detriment of it, and I am not a custodian over you. (Surah X, Ayats 108)
Genuine Religious Tolerance:
Dr. Radhakrishnan summarizes, (12) "We must also learn to democratize our institutions and do away with the wrangling creeds, unintelligible dogmas and oppressive institutions under which the soul of man is literally crushed. Both Islam and Hinduism at their best teach that true religion is to serve God in truth and purity and obey His laws reverently in all the affairs of life."
We Jains should follow the advice of this great Indian thinker of modern times.
Footnotes:
1. For similar articles on Hinduism, Buddhism and Sikhism, please see
'Hinduism: In All Aspects' by Anisha Tandon, JSC, April 1983;
'An Introduction To Buddhism' by Dr. Chandrakant P. Shah, JSC, July 1996;
'A Religious Song Of Guru Nanak', JSC, April 1991;
'Some Aspects of Indian Religions and Philosophy' by Dr. Jagdish Chandra Jain, JSC, April 1999. Back up
2. Hindi exposition of TATTVAARTHA SUTRA, page 336. Back up
3. SUTRAKRITAANG, Book 1, lecture 1, chapter 2, verse 23. Back up
4. Jainism: An Introduction (Reality Based Ethics) by Duli Chandra Jain,included in "Religious Ethics: A Sourcebook", edited by Dr. Arthur B. Dobrin, published by Hindi Granth Karyalaya, Mumbai, 2004.Back up
5. Islam and Indian Thought, included in 'The Heart of Hindustan' by Dr. S. Radhakrishnan, published by G. A. Natesan & Co., Madras, 1945, page 57. Back up
6. Based on "Glimpses of World Religions" published by Jaico Publishing House, Bombay, 1983, pages 187-188. Back up
7. The Heart of Hindustan, page 56. Back up
8. The Heart of Hindustan, page 67. Back up
9. It is time for us, including those of us who boast of being progressive, enlightened and self-righteous, to examine our conduct in the light of these universal virtues that are common to all religions. Back up
10. The Qur'an, translated by M. H. Shakir, published by Tahrike Tarsile Qur'an, Inc., Elmhurst NY 2003, Surah XXIII, Ayats 8-11. Back up
11. The Heart of Hindustan, page 61. Back up
12. The Heart of Hindustan, page 72. Back up
Source: http://www.jainstudy.org/jsc7.05-islam.htm
हमें उम्मीद है कि हमारे पाठक उनसे ज़्रूर कुछ अच्छा सीखेंगे और उनकी परंपरा को आगे बढाएंगे.
Read More...

भाई को राखी बांधने पाकिस्तान से आई बहन -हरदा (मप्र), एजेंसी

भारत-पाक के बीच सीमा पर तनाव को लेकर भले ही खटास हो पर भाई का प्रेम एक बहन को पाक से हिन्दुस्तान ले आया जो अपने हिन्दू भाई को राखी बांधने हरदा आई है।
Image Loading
पाकिस्तान से 15 दिन के वीजा पर आई शाहिदा खलील ने अपने भाई पंकज बाफना को बुधवार को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधी। राखी बांधते हुए शाहिदा की आंखे नम हो गयीं। पाक के कराची में रहने वाली शाहिदा खलील ने बताया कि हमारा परिवार मूलत: हरदा का रहने वाला है, लेकिन बाद में हम पाकिस्तान चले गये थे।
उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के लोग आज भी हरदा में रहते हैं। मैं बचपन से पंकज बाफना को राखी बांधती थी। उसके बाद मेरा हिन्दुस्तान आना नहीं हुआ। शाहिदा ने बताया कि वह यहां आने के लिए वीजा मांगती थी, पर नहीं मिला। पांच वर्षों की मेहनत के बाद वीजा मिला, जिसके चलते वह तीन दिन पहले हरदा आयी। मेरी तमन्ना थी कि राखी पर मेरा हिन्दुस्तान जाना हो और मेरी तमन्ना पूरी हुई।
शाहिदा ने कहा कि आज वर्षों बाद मैंने भाई पंकज बाफना को राखी बांधी। मैं आज बहुत खुश हूं, अल्लाह से दुआ है मेरे भाई और उसके परिवार को खुश रखे तथा दोनों मुल्कों में अमन और भाईचारा रहे। पंकज बाफना ने राखी बंधवाते हुए कहा कि आज बचपन की याद ताजा हो गयी। वर्षों बाद मेरी बहन शाहिदा घर आई और उसने राखी बांधी, मुझे तोहफे में गणेश की प्रतिमा भी दी।
शाहिदा का मानना है कि भगवान गणेश हर दुखों को दूर करने वाले हैं। हमारे परिवार में सुख शांति रहे यही शाहिदा की दुआ है। पंकज बाफना की मां इन्दु बाला बाफना ने बताया कि आज का दिन मैं कभी नही भुला पाऊंगी। मेरे बेटे पंकज और बेटी शाहिदा का यह भाई-बहन का प्रेम समाज के लिए मिसाल है। ऐसा ही प्रेम दोनों देशों में बना रहना चाहिए।
Source: http://www.livehindustan.com/news/desh/mustread/article1-India-Pakistan-Sister-Rakshabandhan-332-332-356858.html
Read More...

देसी राखी से मनाएं रक्षा बन्धन Raksha Bandhan 2013

हम अपने सभी भाई बहनों को रक्षा बन्धन के मौक़े पर मुबारकबाद पेश करते हैं. आज हमारे बेटे ने हमें बताया कि उनके स्कूल में बच्चों ने राखी बनाई, एक्टीविटी के तौर पर. हमारे बेटे की बनाई राखी को उनकी क्लास के टीचर के अलावा दूसरी क्लास के टीचर्स ने भी सराहा. अपनी राखी बनाने में एक प्यार का ख़ास अहसास है लेकिन आजकल बाज़ार का चलन है और रिश्तों का अहसास ग़ायब सा हो चला है. लोग बाज़ार में जाकर यह भी नहीं देखते कि कौन सी राखी भारत में बनी है और कौन सी राखी चीन से आई है, जो हमारी सीमा पर क़ब्ज़ा किये बैठा है. ऐसे अवसरों पर सामूहिक रूप से चीनी माल का बहिष्कार किया जाये तो चीन कुछ दबाव महसूस करे. हमारा खयाल अच्छा लगे तो इस पर भी अमल करें.
बाज़ार हमारा है और वह चीनी राखियों से अटा पड़ा है. उन्हें वे दुकानदार बेच रहे हैं जो वंदे मातरम् कहते हैं और अक्सर दूसरों की देशभक्ति पर सवाल खड़े करते रहते हैं. ऐसे लोग देश का कोई भला नहीं कर सकते.
अपने बाज़ार से अपने देस का माल ही खरीदें.
देसी राखी से रक्षा बन्धन मनाएं.
बहन की रक्षा के साथ देश की रक्षा का फ़र्ज़ भी अदा करें.
Read More...

Read Qur'an in Hindi

Read Qur'an in Hindi
Translation

Followers

Wievers

join india

गर्मियों की छुट्टियां

अनवर भाई आपकी गर्मियों की छुट्टियों की दास्तान पढ़ कर हमें आपकी किस्मत से रश्क हो रहा है...ऐसे बचपन का सपना तो हर बच्चा देखता है लेकिन उसके सच होने का नसीब आप जैसे किसी किसी को ही होता है...बहुत दिलचस्प वाकये बयां किये हैं आपने...मजा आ गया. - नीरज गोस्वामी

Check Page Rank of your blog

This page rank checking tool is powered by Page Rank Checker service

Promote Your Blog

Hindu Rituals and Practices

Technical Help

  • - कहीं भी अपनी भाषा में टंकण (Typing) करें - Google Input Toolsप्रयोगकर्ता को मात्र अंग्रेजी वर्णों में लिखना है जिसप्रकार से वह शब्द बोला जाता है और गूगल इन...
    13 years ago

हिन्दी लिखने के लिए

Transliteration by Microsoft

Host

Host
Prerna Argal, Host : Bloggers' Meet Weekly, प्रत्येक सोमवार
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts Weekly

Popular Posts

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide
नए ब्लॉगर मैदान में आएंगे तो हिंदी ब्लॉगिंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
Powered by Blogger.
 
Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.