Showing posts with label 'हिंदी ब्लॉगिंग गाइड'. Show all posts
Showing posts with label 'हिंदी ब्लॉगिंग गाइड'. Show all posts

हिंदी फ़ॉन्ट्स यूनीकोड में बदलना Hindi Blogging Guide (36)

हिन्दी ब्लॉगर को जानना चाहिए कि अगर उसने अपने कम्प्यूटर पर हिंदी में कुछ टाइप किया है और वह उसे अपने ब्लॉग पर डालना चाहता है या  उस मैटर को किसी ब्लॉग पर टिप्पणी के रूप में पेश करना चाहता है तो उस लिखित सामग्री को पहले यूनीकोड में बदलना ज़रूरी है .
उदहारण के तौर पर अगर आपने कृतिदेव 10 के फॉण्ट में लिखा है तो आप को जाना होगा इस लिंक पर 

आपके सामने एक साइट खुलेगी , ऊपर वाले बॉक्स में आप अपना लिखा मैटर डाल दें और फिर कन्वर्ट करने के लिए बीच में बने हुए बटन पर क्लिक कर दीजिये. नीचे के बॉक्स में सारा मैटर यूनीकोड में बदल कर हाज़िर हो जायेगा. आप उसे कॉपी करके जहाँ चाहें वहाँ इस्तेमाल करें ,
नीचे एक लिंक दिया गया है , इस पर आप जायेंगे तो आपको बहुत से हिंदी फ़ॉन्ट्स के कन्वर्टर मिल जायेंगे .
यह जानकारी हमारे उस्ताद जनाब मुहम्मद उमर कैरानवी साहब के तुफ़ैल पेश की जा रही है.
एक लिंक और भी देखिएगा आज़माकर
Read More...

इंटरनेट के नशे से बचें Hindi Blogging Guide (35)

एक प्रतीकात्मक चित्र मंच की और से 
अगर आपको लगता है कि आप इंटरनेट के नशे में फंसते जा रहे हैं तो उससे बचने के लिए बताई जा रही विधियों को अपनाएं। श्वेता तनेजा बता रही हैं कुछ नुस्खे :
दुनिया इंटरनेट के सूत्र में बंध चुकी है। यहां तक कि आज हम में से अधिकांश लोग छुट्टी के दिन भी इंटरनेट या फोन के बिना अधूरा महसूस करते हैं। सोशल मीडिया प्रोफेशनल और स्वघोषित ‘ट्विटर नशेड़ी’ हरीश थोटा कहते हैं, ‘हाइकिंग के दौरान जब मैं खुद को ऑनलाइन दुनिया से दूर कर लेता हूं तो अकेला महसूस करने लगता हूं। मुझे लगता है कि यात्रा के कई अनुभव मैं मित्रों के साथ शेयर करना चाहता हूं। वैसे भी मैं अपना अधिकांश समय ऑनलाइन काम करके बिताता हूं।’ हरीश प्रतिदिन 8-9 घंटे सोशल नेटवर्किग साइट्स और चैटिंग में बिताते हैं और 3-4 घंटे ईमेल करने में।
अमेरिका में 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के इंटरनेशनल सेंटर फॉर मीडिया एंड द पब्लिक एजेंडा ने ‘ए डे विदाउट मीडिया’ नामक अध्ययन किया था। अध्ययन में 200 विद्यार्थियों को 24 घंटे के लिए हरेक मीडिया के इस्तेमाल से दूर रहने को कहा गया था। उसके बाद उन्हें ब्लॉग पर अपने अनुभव लिखने को कहा गया। एक विद्यार्थी ने लिखा, ‘हालांकि दिन की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन मुझे लगा कि दोपहर से मेरा मूड बदलने लगा था। मैं अकेला और कटा हुआ महसूस करने लगा। ऐसे कई फोन आए, जिनका जवाब मुझे देने की मनाही थी। दोपहर दो बजे मुझे अपनी मेल चैक करने की जरूरत बेहद महसूस होने लगी और साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है, से जुड़े लाखों कारण भी मेरे दिमाग में घूमने लगे थे। मैं एक ऐसे व्यक्ति-सा महसूस कर रहा था, जो किसी निजर्न टापू पर फंसा हो.. मुझे अपने भीतर बेचैनी महसूस हुई, क्योंकि मैं आइपॉड और अन्य मीडिया से गहरे से जुड़ा था, शायद इसीलिए।’ मूलचंद अस्पताल के मनोवैज्ञानिक सलाहकार जितेंद्र नागपाल कहते हैं, ‘आज अधिकांश युवा सेलफोन या ऑनलाइन वर्ल्ड के बिना जीवन की बात सोच भी नहीं सकते। वह कनेक्टिविटी टूटने से व्याकुल महसूस करने लगते हैं, चाहे वह बैटरी कम होने के कारण हो या ऐसे क्षेत्र में होने के कारण जहां सिगनल नहीं पहुंचते या पैसे की कमी से।’ मनोवैज्ञानिकों ने इस स्थिति को नाम दिया है इंटरनेट एडिक्शन डिसॉर्डर (आईएडी) का। वर्ल्ड वाइड वेब का नशा एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। अपने चारों ओर आपको ऐसे संकेत मिलेंगे : एक बेचैन सहकर्मी, जिसे लगातार ट्वीट करने की आदत है, डिनर डेट पर गया एक मित्र, जो फेसबुक पर रिफ्रैश बटन दबाता दिखता है या आपको पता चलता है कि दोपहर में जब आप ब्राउजिंग करने बैठे थे, तब से
समय ऐसा बीता कि अंधेरा घिर आया और अभी तक आपका काफी काम बाकी पड़ा है। कई बार जरूरी काम के समय व्यर्थ की ब्राउजिंग के कारण भी देर तक काम करना पड़ जाता है। सर्फिग के बाद कई लोगों के हाथों में फोन आ जाता है। तो यदि आप इस ऑनलाइन ‘बीमारी’ से निजात न पा रहे हों तो इन उपायों को अपनाएं : समय बर्बाद करने वाले कारण जानें
अनुभव बताता है कि फेसबुक पर दो मिनट का ब्रेक भी घंटों ले लेता है। हम सबकी पसंद की ऐसी वेबसाइटें हैं, जिन पर हम समय व्यर्थ करना पसंद करते हैं।
इसे आजमाएं : सेल्फ कंट्रोल (http//:visitsteve.com/made/selfcontrol) एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो आपको सोशल नेटवर्किग साइट्स की आदत से निजात दिलाता है। इस सॉफ्टवेयर को लोड करें और किसी भी ऐसे डोमेन का नाम उसकी ब्लैकलिस्ट में डाल दें। इसके बाद टाइमर ऑन करके सॉफ्टवेयर को सूचित करें कि दिन में कितनी बार आप वह साइट कब इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस्तेमाल के बाद वह आपके ब्राउजर से उस दिन के शेष समय के लिए ब्लॉक रहेगी। सैल्फकंट्रोल एप्लीकेशन को तभी इस्तेमाल करें, जब आपने मन बना लिया हो। एप्लीकेशन को डिलीट करना या कंप्यूटर रीबूट करने से वह साइट अनब्लॉक नहीं होगी।  
अनप्लग करें
कुछ समय पहले तक इंटरनेट नहीं था। लोगों के पास अपनी जरूरत की सामग्री को सर्च करने के लिए गूगल सर्च नहीं था। इसलिए हम जानते हैं कि डिस्कनेक्ट करना संभव है। माह में एक सप्ताह के लिए नेट डिस्कनेक्ट करने की कसम खाएं।
इसे आजमाएं: अपना विचार पुख्ता करने से पूर्व सब्बाथ मैनिफेस्टो (www.sabbathmanifesto.org) अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करें। यह मुफ्त एप्लीकेशन शुरू में आपको तकनीक से एक दिन दूर रहने को प्रेरित करती है। फिर यह आपको ऑफलाइन रहने के समय को चुनने की छूट देती है। इसमें ट्विटर या फेसबुक के जरिए संदेश जाता है कि आप कुछ समय के लिए संपर्क में नहीं रहेंगे। यह मुफ्त एप्लीकेशन आइफोन, एंड्रॉयड और ब्लैकबेरी पर काम करती है।
डिस्ट्रैक्शन करें दूर
खाते समय किसी प्रेजेंटेशन पर काम करना दरअसल समय बचाने का एक गलत तरीका है। इसकी बजाय एक टाइम मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें, जो आपको ऑनलाइन समय बचाने में सहायक हो, ताकि आप लंच ब्रेक ले सकें, सहकर्मियों के साथ बाहर जा सकें, हल्की-फुल्की गप्प कर के ताजादम होकर वापस आ सकें।
इसे आजमाएं: रेस्क्यू टाइम (www.rescuetime.com) एक वेब बेस्ड टाइम मैनेजमेंट एवं एनालैटिक्स टूल है, जो उत्पादकता बढ़ाता है। यह आपके बताए समय के दौरान उन वेबसाइटों को ब्लॉक करता है, जिन पर आपका समय व्यर्थ होता है। साथ ही आपके डेस्कटॉप पर मौजूद उन डॉक्यूमेंट्स, वेबसाइट्स या एप्लीकेशंस की ओर भी ध्यान दिलाता है, जो अधिकाधिक इस्तेमाल होते हैं। यह तीन वजर्न्स में आता है: सोलो लाइट, जो बेसिक फीचर्स मुफ्त है, सोलो प्रो, जो 275-415 रुपए प्रतिमाह का है, और टीम एडिशन, जो कंपनियों के लिए होता है, जिसकी कीमत प्रतिमाह इस्तेमालकर्ताओं से तय होती है।
ईमेल से रहें दूर
ईमेल जरूरी कार्य होता है। जब भी आप अपने मेलबॉक्स में नए ईमेल आए देखते हैं तो आप अपने जरूरी कार्य से भटकते हैं। जब जरूरी कार्य में व्यस्त हों तो इस आदत पर काबू लगाने की कोशिश करें।
इसे आजमाएं: फ्रीडम (www.macfreedom.com) एक सिम्पल प्रोडक्टिविटी एप्लीकेशन है, जो इंटरनेट को एक बार में आठ घंटे के लिए बंद कर देता है। ऑफलाइन होने पर आप अपनी रचनात्मकता का अधिक इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्रैड स्टट्ज्मैन ने यह सॉफ्टवेयर और इसका सिस्टर-सॉफ्टवेयर एंटी-सोशल (http://anti-social.cc) बनाया था, जो सभी सोशल नेटवर्किग साइट्स को एक निश्चित समय के लिए ब्लॉक कर सकता है। सॉफ्टवेयर 15 डॉलर कीमत से एक बार के लिए डाउनलोड हो सकता है। इसका फ्री ट्रायल भी मौजूद है।
सोशल नेटवर्क को ऑटोमेट करें
सोशल नेटवर्क जैसे कि गूगल प्लस की आपकी जरूरत अपनी जगह है, परंतु इसका मतलब यह नहीं कि आप इसके लिए अपने ऑफलाइन जीवन को तिलांजलि दे दें। इंटरनेट में 160 से अधिक सोशल नेटवर्किग साइट्स हैं और उनमें से 1/10 पर भी यदि आप मौजूद हैं तो इसका असर आपकी ऑफलाइन लाइफ पर पड़ता है। एक साधारण सॉफ्टवेयर आपका सोशल नेटवर्क्स पर स्टेटस अपडेट करता है।
इसे आजमाएं: आपके एकाधिक सोशल नेटवर्क अपडेट के लिए कई फोन और डेस्कटॉप एप्लीकेशंस हैं। डिग्स्बी (www.digsby.com), ट्वीटडैक (www.tweetdeck.com), सीस्मिक (http://seesmic.com) और हूटसूट (http://hootsuite.com) इस मायने में श्रेष्ठ हैं। ये सभी लगभग एक ही तरीके से कार्य करते हैं, इसलिए अपनी पसंद का सॉफ्टवेयर चुनें। यह आपके सभी सोशल नेटवर्क को कनेक्ट करके एक ही पृष्ठ पर उनका अपडेट दिखाता है, ताकि आप परिवर्तनों को देख सकें। कमेंट के लिए एक माउस क्लिक काफी है।
 Source - http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/tayaarinews/article1-story-67-67-193975.html
Read More...

मोबाईल टेम्पलेट ऑन करें , पाठकों की संख्या बढ़ायें Hindi Blogging Guide (34)

दोस्तो, आज के हाई टेक युग में ऐसी बहुत बड़ी जमात है जो मोबाईल में इंटरनेट प्रयोग करती है | ऐसे में बहुत कम ब्लॉगर्स को ये पता होता है कि बहुत सारे Third Party Widgets और Links होने की वजह से उनका ब्लॉग बहुत सारे मोबाईल में खुल नहीं पाता और बहुत से पाठक उनसे दूर ही रह जाते हैं |
इसका समाधान भी सरल है | ब्लॉग के SETTINGS में जायें, फिर EMAIL & MOBILE में जाके SHOW MOBILE TEMPLET में YES का चुनाव करें  और इसे Save  कर दीजिये . 
अब आपका ब्लॉग हर मोबाईल में आसानी से खुलेगा . इसका प्रयोग करें और अपने ब्लॉग पर पाठकों की संख्या बढ़ायें |
-प्रदीप कुमार साहनी 
और ज़्यादा जानकारी के लिए देखें यह लिंक 
http://technostreak.com/how-to/blogger-mobile-templates-mobilizing-blogger-site-is-made-easy/
Bloggers using Google’s Blogger (or Blogspot) have a great news here.Blogger has rolled out a new set of mobile templates for your blogs making it easy for users to create mobile friendly version of their blogs in clicks.This was said about earlier and now it is out.
The blogger mobile templates are mobile optimized versions of the 27 default Template Designer templates.If you are using one of these templates, when you enable the mobile template option your blog will begin using the mobile version of the same variant.Even if you are using a custom template,you can enable this mobile feature and your blog will show up  in a generic default mobile template by blogger.
How will the templates look…

Wait a minute….There is a lot to be exited about.They are not just templates.But have many cool features you wouldn’t have imagined of…
  • Blog Preview: Get a glimpse of how your blog will be displayed by clicking on the Mobile Preview button. You can also see it on your smartphone by scanning the QR-code.
  • Automatic redirection: Viewers will see the mobile version of your blog when accessing from WebKit-based mobile browsers.
  • Template support: Blogger now supports all 27 templates. Some gadgets are also supported.
  • Mobile ads: Mobile AdSense ads will be displayed at the top of the post pages and at the bottom of the index page if the blog has an AdSense gadget or in-line blog ads.
  • Comments and videos: Viewers on smartphone devices will be able to make comments and watch videos.

Its time to enable it now…

Enabling the mobile templates is a lot easy! just head to Dashboard > Settings > Email & Mobile tab and enable the mobile template.

Don’t you think it is cool? Bloggers from other platforms will sure be envious on Blogspot bloggers now!(me too!)
Read More...

क्या है साझा ब्लॉग ? Hindi Blogging Guide (32)


जिस ब्लॉग पर एक ही ब्लॉगर लिखता है वह निजी ब्लॉग कहलाता है और वह ब्लॉग साझा ब्लॉग कहलाता है जिस पर एक से ज़्यादा ब्लॉगर लिखते हैं। ब्लॉगर डॉट कॉम की वेबसाइट पर साझा ब्लॉग के लिए 100 ब्लॉगर्स तक संख्या निर्धारित है।
जहाँ तक मेरा मानना है कि अब तक आपने अपना ब्लॉग बना ही लिया होगा. और अगर आपने हिंदी ब्लॉग्गिंग के क्षेत्र में थोड़ा भी रिसर्च किया होगा तो आपने जाना होगा कि कुछ ऐसे भी ब्लॉग्स हैं, जिनमे एक से ज्यादा ब्लॉगर्स के लेख या कविताएँ वगैरह हैं. देख के थोड़ा आश्चर्य हुआ होगा कि एक ही ब्लॉग में एक से ज्याद ब्लॉगर कैसे लिख सकते हैं. है ना ?  अगर ऐसा ना भी हुआ हो या आपने ऐसे कोई ब्लॉग्स न देखें हों तो कोई बात नहीं.
ऐसे ब्लॉग्स को  साझा ब्लॉग या सामूहिक ब्लॉग या टीम ब्लॉग कहा जाता है. दरअसल साझा ब्लॉग भी एक आम ब्लॉग की तरह ही होता है बस यहाँ एक से ज्यादा लोग अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं, बिल्कुल किसी मैगजीन (पत्रिका) की तरह. जिस प्रकार एक पत्रिका में एक से ज्यादा लेखकों के लेख होते हैं और उस सब लेखों को चयन करने व सम्पादित करने के लिए एक संपादन मंडल होता है उसी तरह साझा ब्लॉग में भी कई लेखक व कवि अपने लेख प्रकाशित कर सकते हैं. बस फर्क इतना है कि साझा ब्लॉग में भी एक संपादन मंडल व ब्लॉग नियंत्रण समिति होती है पर साझा ब्लॉग में डाले गए लेखों व कविताओं को पहले संपादन मंडल की डेस्क (टेबल) से गुजरना हो ये जरूरी नहीं, कोई भी ब्लॉगर अपने हिसाब से लेख डाल सकता है या अपना लेख डिलीट कर सकता है. पर जो संपादन मंडल या ब्लॉग नियंत्रण समिति है उसके पास उसके अपने कुछ अधिकार होते हैं जो ब्लॉगर.कॉम की ओर से पहले से ही समिति को दिए गए हैं और इन अधिकारों के तहत समिति किसी भी लेख को डिलीट कर सकती है, लेखक मंडल से किसी भी ब्लॉगर को हटा सकती है और नए ब्लॉगर भी शामिल कर सकती है.

साझा ब्लॉग्स की महत्ता -  
साझा ब्लॉग की महत्ता उतनी ही है जितनी कि अपने व्यक्तिगत ब्लॉग की. अपने ब्लॉग पर आप कुछ भी लिख सकते हैं और डाल सकते हैं, लेकिन साझा ब्लॉग पर अनर्गल प्रकाशन उसकी गरिमा को कम करता है. इसीलिए सभी जुड़े लोगों (ब्लॉगर्स) को कुछ नियम व कानून से बंधे होना और उसका मान भी करना चाहिए.
- श्रीमती रेखा श्रीवास्तव (प्रेसिडेंट - लखनऊ ब्लॉगर्स एसोसिएशन) 
इसीलिए अगर आप किसी भी साझा ब्लॉग से जुड़ते हैं तो कृपया उस ब्लॉग से जुड़ने के पहले ब्लॉग संचालक से सारे नियम व क़ानून की एक प्रति जरूर मांगें जो कि आपके तथा साझा ब्लॉग के हित में होगा. 

हमारे अगले लेख मे आप पढ़ेंगे की साझा ब्लॉग कैसे बनाएँ...?  
                                                                                   
                                                            -महेश बारमाटे 'माही'
...और देखिये 
Read More...

दुष्टों के विनाश के लिए ‘अवतार तकनीक‘ Hindi Blogging Guide (31)

अवतार तकनीक
भारतीय मिथक में एक कल्पना ‘अवतार‘ की भी है। जो गुण हातिम ताई में पाए जाते हैं, वे सभी अच्छे गुण अवतार में भी पाए जाते हैं और कुछ गुण अवतार में और भी अधिक होते हैं।
अवतार भी बुरे लोगों का ख़ात्मा करके भले लोगों की सुरक्षा करता है। अवतार भी मदद करता है लेकिन इसकी मदद में संघर्ष और युद्ध का गुण प्रधान होता है। अवतार होगा तो वह लड़ेगा ज़रूर और मारेगा ज़रूर। न लड़े और न मारे तो समझ लीजिए कि यह पात्र अवतार भी नहीं है। आम तौर से राजपूत, गूजर, जाट और पठान आदि जातियों के सदस्य इस तकनीक का अच्छा इस्तेमाल अनायास ही करते देखे गए हैं।
यह तकनीक एक बहुत भारी तकनीक है क्योंकि लड़ना असल काम नहीं है बल्कि यह असल बात है कि किस मक़सद के लिए लड़ा जा रहा है ?
अवतार की लड़ाई मात्र एक लड़ाई नहीं होती बल्कि वह सब लड़ाईयों का अंत करती है। अवतार कभी अपने आप नहीं लड़ता और न ही उसे लड़ने की कोई इच्छा होती है लेकिन दुखी और परेशान हाल सज्जन लोग उसके पास आते हैं और बताते हैं कि बुरे लोग किस किस तरह उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं ?
किस तरह वे ईश्वर और धर्म का मज़ाक़ उड़ा रहे हैं ?
किस तरह वे नैतिकता की धज्जियां उड़ा रहे हैं ?

अवतार का मक़सद इन्हीं गुणों की रक्षा करना होता है। इन गुणों की रक्षा के लिए वह बुरे लोगों को उपदेश देता है लेकिन अगर बुरे लोगों को उपदेश से ही सुधरना होता तो उपदेश तो वे उससे पहले भी सुन रहे थे। वे उसका भी मज़ाक़ उड़ाते हैं। पापी लोग समझते हैं कि यह भी उपदेश देने के सिवा कुछ और नहीं कर पाएगा और ऐसा सोचकर वे उसे भी घेर लेते हैं और उससे भिड़ जाते हैं।
उपदेश को बेकार जाता देखकर और ख़ुद को घिरा देखकर अवतार के पास अब कोई और उपाय शेष ही कब रहता है ?
अब एक भयानक रण होता है जिसे हिंदी ब्लॉगिंग की दुनिया में महाभारत का नाम दिया जा सकता है।
पापी वे होते हैं जो युद्ध के बाद लुंज पुंज और हताश-निराश से नज़र आएं जबकि युद्ध के बाद अवतार पहले से ज़्यादा तेजोमय और बलशाली होकर उभरता है।
एक नया ब्लॉगर भी इस ‘अवतार तकनीक‘ का इस्तेमाल कर सकता है लेकिन इसकी बुनियादी शर्तों में से यह है कि शुरूआत लड़ाई से न हो बल्कि उपदेश से हो और मसला बातचीत से सुलझ जाए तो फिर लड़ाई की कोई गुंजाइश ही नहीं है। दूसरी बात यह है कि यह उपदेश और यह लड़ाई सब कुछ नेकी को क़ायम रखने के लिए होनी चाहिए, अपने स्वार्थ के लिए नहीं।
जो अवतार है उसकी जीत निश्चित है चाहे वह अकेला ही लड़े और उसके खि़लाफ़ हज़ारों ब्लॉगर भी एकत्र क्यों न हो जाएं !
जीत वास्तव में सत्य के लिए निश्चित है।
‘सत्यमेव जयते‘
यानि जीत सत्य की होती है और अवतार सत्य के लिए ही लड़ता है तो फिर उसे कौन हरा सकता है ?
सत्य के लिए खड़े होने वाला ब्लॉगर चाहे कितना ही नया क्यों न हो, वह अवश्य जीतेगा। उसी की जीत से पता चलेगा कि हारने वाले ब्लॉगर दुष्ट, पापी और राक्षस हैं। आज की दुनिया में रावण, कंस, मारीच और पूतना यही हैं।
जो लोग इन्हें ऐतिहासिक मानने से इंकार करते हैं उनसे भी हम यही कहेंगे कि ठीक है आप इन्हें ज्यों का त्यों ऐतिहासिक न मानें और ये ऐतिहासिक हैं भी नहीं बल्कि उससे बहुत काल पहले की बातें हैं लेकिन जो जो प्रवृत्तियां इन पात्रों की बताई गई हैं क्या वे प्रवृत्तियां इंसान में मिलती हैं या नहीं ?
क्या हमेशा से इंसान के अंदर और इंसानी समाज के अंदर, दोनों ही जगह सत्य और असत्य का संघर्ष चलता आ रहा है या नहीं ?
अगर सत्य और असत्य का संघर्ष निरंतर चल ही रहा है, अगर भले और बुरे लोगों का वैचारिक युद्ध चल ही रहा है तो वह यहां ब्लॉग जगत में भी अनिवार्य रूप से चलेगा ही और तब आप उस युद्ध से चाहकर भी बच नहीं पाएंगे।
ऐसे मजबूरी के हालात में आपके हाथ में केवल अपनी पोज़िशन तय करना ही होता है कि आप किस ओर से लड़ रहे हैं ?
असत्य की भारी भीड़ की ओर से या सत्य पक्ष के मुठ्ठी भर लोगों की ओर से ?
राक्षसों का दल हमेशा से बड़ा और शक्तिशाली ही रहा है और आज भी ऐसा ही है।
राम जी गए , किशन जी भी चले गए लेकिन यह युद्ध आज भी वर्तमान है। दोनों पक्ष आज भी वर्तमान हैं और आप इन्हीं दोनों में से किसी एक पक्ष का हिस्सा हैं, चाहे आपको पता हो या न हो।
इंसान वही है जो सत्य पक्ष की ओर हो, बाक़ी तो राक्षस हैं या फिर बुद्धिहीन पशु। पशु स्तर की बुद्धि रखने वाले लोग भी अवतार का ही साथ देते हैं और जो अवतार का साथ नहीं देते वे पशुओं से भी गए बीते हैं। दुश्मन के कैंप से भी कुछ ब्लॉगर चोट खाकर या चोट देकर निकल खड़े होते हैं। अवतार उनका भी अच्छा प्रयोग करता है। यही लोग बताते हैं कि पापी का कमज़ोर स्थल कौन सा है ?
एक ज़ुल्म जो अवतार के साथ किया जाता है, वह यह है कि उसके चरित्र पर झूठे लांछन लगाए जाते हैं। लांछन लगाने वाले नीचता की हरेक हद तक गिरकर लांछन लगाते हैं।
इसके बावजूद उसकी लोकप्रियता और मान्यता में कोई अंतर नहीं आता और दुश्मनों का जी जलाने के लिए इतना ही पर्याप्त है।
अवतार को आप एक प्रवृत्ति भी मान सकते हैं, एक ऐसी प्रवृत्ति जो हर ज़माने में रही है और हरेक के अंदर रही है। जो इस प्रवृत्ति को परवान चढ़ाता है उसके उत्कृष्ट गुण पर्दे से निकलकर सामने आ जाते हैं। ये गुण जब साधारण मानवों के सामने आते हैं तो उन्हें ऐसा लगता है जैसे कि वे किसी इंसान को नहीं बल्कि ईश्वर को देख रहे हैं लेकिन हक़ीक़त यह है कि जब मनुष्य के बारे में लोगों को ऐसा लगने लगे तो तभी यह समझना चाहिए कि मनुष्य ने अब अपनी मनुष्यता को प्राप्त कर लिया है। योग्यता और अवसर ईश्वर ने सबको दे रखा है, जो इंसान अपनी हक़ीक़त को पाना चाहे, पा सकता है।
अवतार कभी डरता नहीं, थकता नहीं, भागता नहीं, हारता नहीं और मरता नहीं।
अवतार हमेशा अपना मक़सद पूरा करता है और वह मक़सद होता है सज्जनता की रक्षा करना और धर्म की स्थापना करना।
अवतार का मक़सद ही पवित्र नहीं होता बल्कि उसके वे साधन भी पवित्र होते हैं जिनके ज़रिये वह अपने मक़सद को हासिल करता है।
जो ब्लॉगर इन उसूलों की पाबंदी के साथ ब्लॉगिंग करता है और दुष्टों का विनाश कर देता है, वह वास्तव में मानवता की सच्ची सेवा करता है।
‘अवतार तकनीक‘ का सहारा लेकर एक डिज़ायनर ब्लॉगर सफलतापूर्वक राक्षस ब्लॉगर्स का मान मर्दन करता है और ज़िंदगी भर उन्हें फिर किसी और से टकराने के लायक़ नहीं छोड़ता। किसी युद्ध के विजेता की तरह ही उसे हमेशा याद रखा जाता है। भले लोग उसे भलाई से याद रखते हैं और राक्षस पक्ष के लोग उसे नफ़रत के साथ और चिढ़ते हुए याद रखते हैं। उसे भुलाना मुमकिन नहीं रह जाता।
यही सफलता है।
सफलता की गारंटी सत्य देता है और अवतार तकनीक में सत्य का ही प्रयोग होता है। इसीलिए हिंदी ब्लॉगिंग में अवतार तकनीक को सफलता के लिए रामबाण की तरह अचूक माना जाता है।
Read More...

आपकी जेब भर सकती है ‘हातिम ताई तकनीक‘ Hindi Blogging Guide (30)

‘सर्च ए विलेन तकनीक‘ का मक़सद यह है कि जो बुरे लोग हिंदी ब्लॉगिंग में नफ़रत फैला रहे हैं या ग़लत उसूलों का प्रचार कर रहे हैं, उनकी पहचान करके उन्हें सत्य मार्ग पर लाने का प्रयास किया जाए और अगर वे लड़ाई झगड़े पर उतारू हों तो उनकी अक्ल ठिकाने लगा दी जाए। इससे अच्छे लोगों को निर्भय होकर अपना काम करने के लिए साज़गार माहौल मिल जाता है। अच्छे मक़सद के लिए काम करना आदमी को अच्छा बनाता है और अच्छाई पर चलना आदमी को बहुत जल्द लोकप्रिय बना देता है। कामयाबी बहुत जल्द ऐसे आदमी के क़दम चूमती है और ये लोग अपनी सेवा और अपने कारनामों की बदौलत बहुत बाद तक याद किए जाते हैं।
इस तकनीक को समझने के लिए दो हिस्सों में तक़सीम किया जा सकता है।
1. हातिम ताई तकनीक
2. अवतार तकनीक

डिज़ायनर ब्लॉगिंग में जो दो तकनीकें प्रचलित हैं, उन्हें समझने के लिए ये दो नाम बहुत मुनासिब हैं।
हातिम ताई अरब का एक मिथकीय पात्र है और अवतार एक भारतीय मिथक है।
अरब और हिन्द के अंतर के बावजूद दोनों के अंदर बहुत सी समानताएं हैं, जैसे कि दोनों ही जीवन भर लोगों को समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए बुरे लोगों से संघर्ष करते रहे।
इस समानता के बावजूद ज़रा सा अंतर भी है और वह यह कि हातिम ताई को ‘सख़ी‘ अर्थात दानी के नाम से भी जाना जाता है। वह एक ऐसा पात्र है जो कि लोगों का दोस्त और हमदर्द है और वह लोगों की हर तरह से मदद करता है। जिन्हें रूपये पैसे की ज़रूरत होती है तो उन्हें रूपये देता है और जिन्हें हमदर्दी के बोल की ज़रूरत हो तो उनके साथ हमदर्दी की बातें करता है और जिनके लिए भागदौड़ करने की ज़रूरत हो तो उनके लिए भागदौड़ भी करता है, चाहे उसमें उसका कितना ही समय लगे या फिर उसका जीवन ही क्यों न चला जाए ।

जो ब्लॉगर इस रीति से व्यवहार करता है, वह जाने अनजाने सख़ी हातिम ताई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा होता है। लोगों के मन में एक मददगार और एक मसीहा की जो छवि अंकित है, वह उसमें पूरी होते देखकर लोग अनायास ही उसे अपनी श्रृद्धा का केन्द्र बना लेते हैं।
जो ब्लॉगर वास्तव में ही ऐसा होता है, वह उनकी श्रृद्धा का हक़दार होता भी है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि वे ख़ुद को ज़ाहिर तो करते हैं सख़ी हातिम ताई जैसा ही और मुसीबत के मारे हिंदी ब्लॉगर की दो चार हज़ार रूपये से मदद भी करते हैं लेकिन फिर बहुत ही जल्द वे उसकी इज़्ज़त को सरेआम नीलाम भी कर देते हैं। ये लोग वास्तव में केवल हातिम ताई तकनीक को अपनी छवि निर्माण के लिए इस्तेमाल कर रहे होते हैं जबकि इनके जज़्बात बौर्ज़ुआ होते हैं। भेड़ की खाल में छिपा हुआ भेड़िया ऐसे ही लोगों को कहा जाता है।
अपने अमल से ये जल्द ही पहचान लिए जाते हैं लेकिन अपनी बेहतरीन प्रेज़ेन्टेशन के चलते इनका बहिष्कार करना या इन्हें किनारे कर देना मुमकिन नहीं होता।
हातिम ताई तकनीक की यह सबसे बड़ी सफलता है कि इसे इस्तेमाल करने वाला खलनायक भी नायक जैसा ही सम्मान पाता है और मसीहा समझा जाता है।
एक नया ब्लॉगर भी इसे आसानी से आज़मा सकता है।
जो इस तकनीक पर चलना चाहे तो उसे ख़ुद को लोगों के मददगार और मसीहा के रूप में पेश करना होगा। अगर आपके पास ठीक ठाक दौलत है तो आप हिंदी ब्लॉगर की रूपयों पैसों से मदद करने की बात भी अपनी पोस्ट और अपनी टिप्पणियों में कह सकते हैं। यह बात आपको बार बार दोहरानी चाहिए। यह बात इतनी ज़्यादा बार दोहरानी चाहिए कि आप नाम याद आते ही रूपये का ध्यान बेइख्तियार ही आ जाए।
ग़रीबों की मदद करने के लिए आप कोई ट्रस्ट भी बना लें वर्ना बेहतर तो यह है कि अपना ब्लॉग बनाने से पहले एक ट्रस्ट ज़रूर बना लें। जो लोग नाजायज़ तरीक़ों से कमा रहे हैं और अपने नाजायज़ रास्तों में ही ख़र्च कर रहे हैं, उनकी आत्मा पर बहुत बोझ हो जाता है। ऐसे में जब वे कुछ दान करते हैं तो उन्हें अपनी आत्मा पर से कुछ बोझ कम होता हुआ लगता है। अपनी आत्मा की शांति के लिए वे बार बार दान करते रहते हैं। दान करने से एक तरफ़ तो उन्हें शांति मिलती है और दूसरी तरफ़ उनकी शान भी टपकती रहती है। ऐसे लोगों का माल लूटने के लिए तो बहुत से लोग गुरू होने का ढोंग भी रचाए फिर रहे हैं लेकिन फिर भी ऐसे गुरू सभी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे लोग आपके ट्रस्ट को चंदा भी देंगे।
अमीर लोगों की दिनचर्या बहुत बिज़ी होती है और ग़रीब का भी सारा दिन रोटी के जुगाड़ में ही निकल जाता है। दोनों ही बिज़ी हैं। अमीर के पास तो फिर भी संडे सैटरडे को या सुबह शाम को घूमने फिरने या क्लब में जाने का समय मिल जाता है लेकिन ग़रीब आदमी के पास तो इतना समय भी नहीं होता। ऐसे में ग़रीब आदमी किसी से मदद मांगने के लिए जाए भी तो किस दिन और किस समय ?
आपका ट्रस्ट ग़रीबों की यही समस्या हल करेगा।
इसके लिए आप भी नियमित रूप से क्लब जाना शुरू कर दीजिए। आपको वहां कुछ काम न हो तो अपनी बेटी को ही उस क्लब का मेंबर बना दीजिए और आप उसके साथ जाने लगिए या फिर ख़ुद मेंबर बन जाइये और उसे साथ ले जाने लगिए। उसे रस्सी कूद कर पेट घटाने पर और लटक लटक कर क़द बढ़ाने पर लगा दीजिए और आप ख़ुद टेनिस खेलिए या फिर तीरंदाज़ी कीजिए। इससे आप बिल्कुल एक अमीर आदमी के माफ़िक लगेगा और अपने जैसे के पास ही आदमी उठता बैठता है।
बस अमीर आदमी आपके पास आने जाने लगेंगे। बातचीत में आप बस यूं ही अपने ट्रस्ट का ज़िक्र कर दीजिएगा। दान देने के लिए उसकी आत्मा जब भी फड़फड़ाएगी , वह आपको ज़रूर याद करेगा। ट्रस्ट के वार्षिक समारोह में उसे चीफ़ गेस्ट बनाएंगे तो वह आपको दान हंड्रेड परसेंट देगा।
ग़र्ज़ यह कि इस तकनीक से आप किसी को देंगे बाद में और आपको मिलेगा पहले और वह भी दें तो दें और न दें तो न दें।
एक रब के सिवा के और कौन देख रहा है ?
लड़की के रिश्ते की समस्या भी यही तकनीक दूर करेगी। लोग अच्छा ससुर उसे मानते हैं जो ज़्यादा दे और आप तो बैठे ही देने के लिए हैं। लड़की का रंग और क़द हल्का हो तो भी चल जाता है लेकिन बाप की जेब हल्की हो तो नहीं चलेगी।
इसलिए आज हरेक आदमी पर लाज़िम है कि वह अमीरी के दो चार उपकरण का जुगाड़ ज़रूर कर ले और एक लग्ज़री कार और एक कुत्ता इनमें सबसे ज़रूरी उपकरण हैं। ब्लड हाउंड, अलसेशियन और बुलडॉग कुत्तों का लुक ‘हातिम ताई तकनीक‘ के पात्र से मैच नहीं करता। सफ़ेद पॉमेरियन इस पात्र की सौम्यता से पूरी तरह मैच करता है।
बहरहाल जब इतनी तैयारी के साथ मय कार के जब आप ब्लॉगिंग शुरू करेंगे तो आप अमीर ग़रीब सभी ब्लॉगर्स को धड़ाधड़ फ़ोलो करते चले जाइये। बदले में वे भी आपको फ़ोलो करेंगे। मुल्क के भुक्खों से लेकर जर्मनी और कनाडा के छके हुए तक, सभी आप से जुड़ते चले जाएंगे।
अब आपका काम यह है कि कोई ग़रीब, तंगदस्त और हालात का मारा अगर अपने ब्लॉग पर बैठा हुआ रोज़गार मांग रहा हो तो उसकी मदद की अपील अपने ब्लॉग से आप भी कीजिए। आपकी अपील से एक तरफ़ तो ग़रीब निहाल हो जाएगा और दूसरी तरफ़ विदेशी धन्ना सेठों को आपके रूप में एक उचित और विश्वसनीय माध्यम मिल जाएगा। यहां भी आमद का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अब अगर आप वाक़ई मदद करते हैं तो आप सचमुच हातिम ताई के पदचिन्हों पर हैं।
आपकी कार भी बहुत से हैसियतदार ब्लॉगर्स को आप से जोड़ देगी। मिसाल के तौर पर कोई आदमी कैनेडा से या लखनऊ से या जयपुर से आ रहा है और आप दिल्ली में रहते हैं तो वह ब्लॉगर अपनी कार तो साथ लाएगा नहीं। ऐसे में अगर आप उसे अपनी कार के ज़रिये थोड़ी सी भी सुविधा उपलब्ध करा देते हैं तो वह सदा के लिए आपका हो जाएगा क्योंकि ऐसा करने में ही उसका फ़ायदा है और इसी में आपका फ़ायदा भी है।
इसी कार पर सवार होकर आप अपने आस पास बसे हुए हिंदी ब्लॉगर्स से मिलिए। कभी उनके पास जाइये और कभी उन्हें अपने पास बुलाइये। यही मिलना मिलाना और आना जाना आपके संबंधों को मज़बूत करता है। इसका ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए।
जिन लोगों के पास कार और कुत्ता नहीं है या वे दिल्ली में नहीं रहते हैं या कोई हिंदी ब्लॉगर उनके आस पास नहीं रहता है। वे भी इस तकनीक को इस्तेमाल कर सकते हैं बल्कि उनके लिए यह तकनीक इस्तेमाल करना और भी आसान है। अब उन्हें तो कार और कुत्ते का फ़ोटो मात्र ही अपने ब्लॉग पर डालना है। उसका वेरिफ़िकेशन करने कौन आ रहा है ?
...लेकिन जो सत्यव्रतधारी हों और झूठ की परछाई तक से बचना चाहते हों तो वे उनक फ़ोटो न भी डालें तो भी चलेगा।
ऐसे में उन्हें नेट और ब्लॉगिंग की तकनीक का माहिर होना चाहिए। वे अपना ब्लॉग बनाएं और लोगों की तकनीकी मदद करें। थोड़ी मदद तो मुफ़्त में कर दें और ज़्यादा मदद मांगे तो उससे फ़ीस भी ले सकते हैं। जैसे प्यार की शुरूआत मामूली हंसने मुस्कुराने से होती है, ऐसे ही मामूली और मुफ़्त की मदद हिंदी ब्लॉगर्स को आपका एक दिन आपका ग्राहक बनाकर ही छोड़ेगी और इसमें कोई बुराई भी नहीं है।
जो लोग समझते हैं कि हिंदी ब्लॉगिंग में आमदनी नहीं है तो वे ग़लत समझते हैं। लोग कमा रहे हैं लेकिन उनकी कमाई जगज़ाहिर नहीं हो रही है और नाम तो बहरहाल सब कमा ही रहे हैं और इसी को वे ‘स्वान्त सुखाय‘ बता रहे हैं।
पुराने ब्लॉगर तो इस तकनीक के फ़नकार हैं ही, नए ब्लॉगर भी इससे काम ले सकते हैं, बस आदमी कलाकार होना चाहिए। अगर आदमी कलाकार नहीं है तो फिर वह इस तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इसी तकनीक का क्या वह डिज़ायनर ब्लॉगिंग की किसी भी तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर सकता। 

जादुई ताक़त के मालिकों से भी हातिम ताई को टकराना पड़ता है लेकिन हातिम ताई सीधे जादूगर या जिन्न पर अटैक करने के बजाय उस तोते की गर्दन मरोड़ता है, जिसमें उस जादूगर या उस जिन्न के प्राण सुरक्षित होते हैं।
हिंदी ब्लॉगिंग की दुनिया में भी ऐसे तोते पाए जाते हैं जिन्हें ‘हातिम ताई तकनीक‘ बरतने वाला पहचानता है और अलग अलग सबसे लड़ने के बजाय बस एक तोते की गर्दन मरोड़ देता है।

अगर आप हातिम ताई तकनीक इस्तेमाल करने का इरादा कर चुके हैं तो आपके लिए लाज़िम है कि आप पहले ‘सर्च ए विलेन‘ पर अमल करें और फिर उस तोते की तलाश करें जिसमें उस विलेन जादूगर के प्राण छिपाकर रखे गए हों।

हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

...अगली क़िस्त में आप पढ़ेंगे ‘अवतार तकनीक‘
तब तक कुछ और ख़ास तकनीकों की जानकारी आपको मिलेगी निम्न शीर्षक के अंतर्गत
Read More...

डिज़ायनर ब्लॉगिंग में रामबाण है ‘हनी बी तकनीक‘ Hindi Blogging Guide (27)

डिज़ायनर ब्लॉगिंग की तकनीक को जानने के बाद आप अपने ब्लॉग को हिंदी का एक सफल ब्लॉग बना सकते हैं, एक ऐसा ब्लॉग जिसे बहुत पढ़ा जाएगा और जिस ब्लॉग को बहुत से पाठक पढ़ते हैं, वह ब्लॉग ख़ुद ब ख़ुद सफल हो जाता है। ब्लॉगर की असल ताक़त उसका लेखन है और उसकी असल कामयाबी यह है कि उसके लिखे हुए को ज़्यादा से ज़्यादा लोग पढ़ें।
पाठकों का सैलाब अपने ब्लॉग पर देखने के लिए आपको पहले यह देखना होगा कि पाठक फ़िलहाल कहां जमे हुए हैं ?
किन ब्लॉग्स को आजकल ज़्यादा पढ़ा जा रहा है ?
आप देखेंगे कि उपदेश वाले ब्लॉग पर सबसे कम पाठक मौजूद होंगे और हल्की फुल्की पोस्ट लिखने वाले ब्लॉगर्स के पास पाठकों की बड़ी तादाद मौजूद होगी।
इसका मतलब यह है कि लोग खुलकर इंजॉय करना चाहते हैं। उन्हें यह करो और वह मत करो का उपदेश और अनुशासन अपनी आज़ादी पर पाबंदी लगती है।
लोगों के मिज़ाज को जांच लेने के बाद अब आप भी एक हल्की फुल्की सी पोस्ट लिखिए।
मिसाल के तौर पर सबसे पहले आप अपनी पोस्ट की थीम तय करते हैं तो वह एक लतीफ़ा निश्चित होती है और वह लतीफ़ा यह है कि

एक दोस्त - यार ग़ज़ल और उपदेश में क्या अंतर है ?
दूसरा दोस्त - शादी से पहले महबूबा की हर बात ग़ज़ल लगती है और शादी के बाद पत्नी की हर बात उपदेश लगने लगती है।

सहज ब्लॉगर तो इस लतीफ़े को मात्र दो तीन लाइन में लिखकर बैठ जाएगा और सोचेगा कि उसने बहुत मनोरंजक पोस्ट लिखी है, अब इस पर बहुत कमेंट आ जाएंगे लेकिन जब उसकी उम्मीद के खि़लाफ़ होगा तो उसका मन खिन्न हो जाएगा।
एक डिज़ायनर ब्लॉगर इसी बात को सादा अंदाज़ में बयान करने के बजाय इसे कहने के लिए एक डिज़ायन बनाएगा। इसके लिए वह ‘हनी बी तकनीक‘ का इस्तेमाल करेगा।
‘हनी बी तकनीक‘ अर्थात मधुमक्खी तकनीक एक सफल तकनीक है जो सदा काम करती है और आपके ब्लॉग तक पाठक खींच लाती है और न सिर्फ़ बहुत से पाठक खींच लाती है बल्कि उन पाठकों को टिप्पणी करने के लिए मजबूर भी करती है।

यह बात सभी लोग जानते हैं कि शहद के छत्ते की सभी मक्खियां रानी मक्खी के पीछे होती हैं। जहां रानी मक्खी जाएगी वहां उसकी मज़्दूर और सैनिक मक्खियां भी जाएंगी। यही हाल लोकप्रिय हिंदी ब्लॉगर्स का भी है।
एक डिज़ायनर ब्लॉगर इसी बात को कहने के लिए पांच-सात लोकप्रिय हिंदी ब्लॉगर्स के नाम का ज़िक्र अपनी पोस्ट में ज़रूर करेगा और इस तरह उसकी पोस्ट कुछ इस तरह के डिज़ायन में नज़र आएगी।
डिज़ायनर पोस्ट
ब्लॉगवाणी के जिस ब्लॉग को मैंने सबसे पहले फ़ोलो किया वह डाक्टर टीकाराम जी का था और मुझे आज भी याद है कि मैंने चिठ्ठाजगत पर सबसे पहले जिस ब्लॉग के शीर्षक पर क्लिक किया वह ब्लॉग मिस कंचन का था। उसके बाद मैंने कितने ही ब्लॉग पढ़े और उनसे बहुत कुछ सीखा और गर्व होता है कि हमारे बीच अमीर लाल जी, कबीर लाल जी , नयनसुख जी और मुन्नीबाई जी जैसे हिंदी के सशक्त हस्ताक्षर मौजूद हैं। मुझे भाई अरबाज़ हुसैन की पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में इन सभी के साथ रू ब रू मिलने का इत्तेफ़ाक़ भी हुआ और वे पल जीवन के अविस्मरणीय पल बन चुके हैं।
मुझे याद है कि जब मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया तो ठीक उसी दिन हमारा कुत्ता टॉमी बीमार हो गया। जिसका इलाज फ़ॉरेन रिटर्न डाक्टर टेकचंद गोयल जी से कराया जाना बहुत ज़रूरी था। इसका मतलब यह था कि अपनी पज़ेरो तो टॉमी के लिए बुक हो गई और बेटा अपनी स्पोर्ट मोटर साइकिल हमें देगा नहीं। मन मारकर हमें सूमो पर ही समझौता करना पड़ा। हमारी श्रीमति जी ने हमें बहुत शर्म दिलाने की कोशिश की कि हम अपना कार्यक्रम रद्द करके उनके साथ टॉमी को लेकर डाक्टर के पास चलें लेकिन हमें तो उनकी हर बात बस एक ऐसा उपदेश लग रही थी जिसे पूरा करना हमारे बस में नहीं था और सही भी है। इस बात को एक मशहूर लतीफ़े में इस तरह बयान किया गया है

एक दोस्त - यार ग़ज़ल और उपदेश में क्या अंतर है ?
दूसरा दोस्त - शादी से पहले महबूबा की हर बात ग़ज़ल लगती है और शादी के बाद पत्नी की हर बात उपदेश लगने लगती है।


...और इन महान हस्तियों से मिलने के बाद मुझे अपने फ़ैसले पर गर्व ही हुआ।
--------
एक डिज़ायनर ब्लॉगर ने दो लाइन का संदेश देने के लिए जिस तरह व्यूह रचना की है, वह वाक़ई एक उम्दा डिज़ायन है। इसमें कुछ फ़ोटो अपनी कार, कोठी और कुत्ते के भी लगा दिए जाते हैं ताकि वाक़या ‘आंखन देखी‘ भी बन जाए।
पोस्ट लिखने के बाद यह पोस्ट एग्रीगेटर पर तो नज़र आएगी ही और गिनती के कुछ लोगों को लिंक भी भेज दिया जाता है। ये वे लोग होने चाहिएं जिनका नाम पोस्ट में आया है या फिर वे जो कि उनके प्रशंसक हैं। इस तरकीब से उसने सात लोगों को अपने ब्लॉग पर आकर टिप्पणी देने के लिए मजबूर कर दिया।
जो लोग उन सात ब्लॉगर्स को ‘रानी मधुमक्खी‘ जैसा मान देते हैं उनमें से भी कुछ लोग आकर वहां ‘बहुत ख़ूब, सुंदर प्रस्तुति और बधाई‘ लिखे बिना न मानेंगे। हरेक का एक एक भी मानकर चलें तो कुल चैदह टिप्पणियां तो हो ही गईं। कुछ लोग ईमानदारी से पढ़कर टिप्पणी देते हैं। उनमें से भी तीन टिप्पणियां आ जाएंगी तो सत्रह टिप्पणियां हो गईं और कुछ लोग आदमी के पास दो-दो कार , कार में सवार कुत्ता और स्पोर्ट मोटर सायकिल देखकर ही सोचते हैं कि आदमी रूतबे वाला है, कभी भी काम आ सकता है। वे यही सोचकर टिप्पणी देने लगते हैं और टिप्पणियां बीस से ऊपर कूद जाती हैं। इसके बाद कुछ लोग वहां ब्लॉगर्स का जमावड़ा देखकर अपनी पोस्ट का लिंक देने के लिए पहुंच जाते हैं और जब वहां टिप्पणियां होने लगती हैं तो दूसरे लोग भी वहां अपना चेहरा और नाम चमकाने पहुंच जाते हैं। इस तरह टिप्पणियां तीस के आस पास पहुंच जाती हैं और डिज़ायनर ब्लॉगर बीच बीच में किसी को भाई और किसी को बहन और किसी को मां कहकर कभी उनका आभार प्रकट करता है और कभी उनके सवाल न पूछने के बावजूद भी उनकी बात में से कोई अंश उठाकर उसका सवाल बनाकर हल कर देता है और कभी ख़ुद ही उसकी व्याख्या कर देता है और कभी उससे मिलती जुलती एक और बात बढ़ा देता है और अपनी टिप्पणियों में मुस्काता भी है कि उसका डिज़ायन सफल रहा। इस तरह उसकी टिप्पणियां आराम से 40 पार कर जाती हैं।
40 के बाद भी कुछ ब्लॉगर्स की पोस्ट पर टिप्पणियां आती रहती हैं तो यह टिप्पणियां वे ब्लॉगर करते हैं जो उनसे नियमित टिप्पणियां पाते रहते हैं।
लोगों को आब्लाइज करने के लिए और उनके ब्लॉग पर टिप्पणी देने के लिए अपनी आसानी की ख़ातिर ये ब्लॉगर बहुत सारे ब्लॉग्स का लिंक भी अपने ब्लॉग पर लगाए रहते हैं और जितने ब्लॉगर्स द्वारा ख़ुद को फ़ोलो होते हुए देखना चाहते हैं, ख़ुद उससे दो गुने और तीन गुने ब्लॉग्स को फ़ोलो कर लेते हैं जबकि पढ़ना इन्हें ख़ाक भी नहीं होता।
समय का मूल्य जानने वाला डिज़ायनर ब्लॉगर और सहज ब्लॉगर दोनों की नज़र में ही ये टिप्पणियां प्रायोजित और कृत्रिम टिप्पणियां सिद्ध होती हैं और ऐसी टिप्पणियों को वे बेकार मानते हैं लेकिन हमारी नज़र में ये टिप्पणियां भी ब्लॉग का श्रृंगार हैं और औरत के पास ज़ेवर जितने भी हों वे कम ही लगते हैं।
यह सही है कि ब्लॉगर की असल ताक़त उसका लेखन है लेकिन जिसके पीछे लोग जुटने लगते हैं तो यह जुटना भी उसकी ताक़त को बढ़ाता ही है।
यह टिप्पणियां देने वाले केवल मेरे ब्लॉग पर ही जुटें या फिर मेरी पसंद के ब्लॉग्स  पर और जिन्हें मैं पसंद नहीं करता, उन पर ये ब्लॉगर टिप्पणी न करें, जब इसके लिए एक डिज़ायनर ब्लॉगर पोस्ट लिखता है तो इससे एक ‘एम्बेडिड डिज़ायनिंग वॉर‘ की शुरूआत होती है और युद्ध कोई भी हो उसके नतीजे अच्छे नहीं होते।
डिज़ायनर ब्लॉगिंग के कुछ मशहूर और सदाबहार डिज़ायन और भी हैं, जिन्हें किसी दूसरी पोस्ट में बताया जाएगा। आज आपके सामने डिज़ायनर पोस्ट तैयार करने का तरीक़ा और उसका नफ़ा-नुक्सान आ गया है। अब आप इसके नुक्सान से बचते हुए इससे लाभ उठाएं और ज़्यादा से ज़्यादा पाठकों को अपने ब्लॉग तक खींच लाएं।
हमारी दुआएं आपके साथ हैं।
Read More...

ब्लॉग पर टिप्पणी कैसे करें ? Hindi Blogging Guide (21)

पिछले कुछ समय से टिप्पणी पर काफी कुछ कहा गया है और कुछ ब्लॉगर्स का मन्ना है कि कई बार टिपण्णी की वजह से फालतू के विवाद पैदा हो जाते हैं . इसी वजह से वे टिप्पणी को अच्छी नज़रों से नहीं देखते किन्तु ब्लॉग जगत में टिप्पणी एक ऐसी दौलत है जिसे पाने के लिए सभी ब्लॉगर जुटे हुए हैं और सामान्य ब्लॉगर्स के लिए आज टिप्पणियाँ एक पैमाना बन गयी हैं किसी आलेख, कविता और प्रस्तुति  की श्रेष्ठता का.
जिस पर जितनी टिप्पणी उतनी ही वह उत्कृष्ट कृति मानी जाती है  .टिप्पणी का यहाँ बहुत महत्व है किन्तु यदि हम  देखें तो बहुत कम ब्लॉगर ही ऐसे हैं जो प्रस्तुति के अनुरूप ही टिप्पणी करते हैं. अधिकांश तो सार्थक प्रयास ,सुन्दर प्रस्तुति कह कर आगे बढ़ जाते हैं जबकि पाठकों टिप्पणी ही ब्लॉगर  की वो शक्ति है जिससे वह इस  दिशा  में अन्य ब्लॉगर्स  को उत्तम लेखन के लिए प्रेरित  कर सकते हैं हालाँकि ब्लॉग जगत में आये अभी  मुझे ८-९ महीने ही हुए हैं किन्तु बहुत बार अपने ब्लॉग पर आई टिप्पणी को  और बहुत  बार दूसरे ब्लॉगर्स के ब्लॉग पर आई टिप्पणियों को पढ़कर मुझे जितना ज्ञान इस दिशा में हुआ है उसे मैं आपसे साझा कर रही हूँ .

सबसे पहले दूसरों के ब्लॉग पर टिप्पणी कैसे करें ?

१-प्रोत्साहन का प्रयोग  टिप्पणी में आवश्यक है यदि आप किसी भी ब्लॉगर  को लेखन के विषय में कुछ अयोग्य पा रहे हैं तो ज़रूरी है की आप उसे उसकी कमियां   ,त्रुटियाँ बताएं   किन्तु यहाँ आप सर्वे सर्वा नहीं हैं और न ही आप ये मानकर चलिए कि आप सर्वज्ञाता हैं  सर्वश्रेष्ठ हैं .यहाँ सभी एक दूसरे के सच्चे दोस्त बनकर यदि एक दूसरे को सही बात समझाते हुए अच्छा लिखने के लिए प्रात्साहित करें तो जिसके लेख आदि पर आप टिप्पणी कर रहे हैं  तो वह आपकी टिप्पणी को गंभीरता  से लेगा और अपने में सुधार का प्रयत्न भी करेगा और वह आगे ब्लॉग जगत में स्वयं को भी ऐसी भूमिका में रखने का प्रयत्न करेगा .

२-बहुत बार ऐसा होता है कि आपको लेख कविता आदि पसंद तो आ रहे हैं किन्तु उनमें कुछ शाब्दिक त्रुटियाँ उसके भाव को बिगाड़ रही हैं तो  ये ज़रूरी है कि आप यथा संभव विनम्रता पूर्वक लेखक कवि  को उसे सुधारने का सुझाव दें .

अपने ब्लॉग पर टिप्पणी कैसे करें ?

१-अपनी गलतियाँ खुले मन से स्वीकार करें और अपनी प्रशंसा को सामान्य रूप से लेते हुए सार्थक लेखन हेतु प्रयासरत रहें .

२-  यदि कोई ब्लॉगर आपकी किसी कृति में कोई त्रुटि बताते हैं तो यथा संभव उसे सुधारने का प्रयास  करें और उस ब्लॉगर का आभार भी अवश्य व्यक्त करें. 

३-टिप्पणी यदि आपके लेखन या कहीं और टिप्पणी के प्रति उत्तर में  क्रोध या आवेश में की गयी  प्रतीत होती है तो जहाँ तक हो सके  उसे अनदेखा करने का प्रयास करें और इसे प्रकाशित करते हुए अपने अन्य साथी ब्लोगर के निर्णय के लिए छोड़ दें .
४-यदि किसी ब्लोगर ने  आपकी पोस्ट को लेकर कोई जिज्ञासा व्यक्त की है तो उसकी जिज्ञासा को अवश्य शांत करें किन्तु ये याद रहे कि ये कार्य भी विनम्रता से ही होना  चाहिए.
अब एक बात और जो मुझे जितनी जानकारी है आपको बता रही हूँ .
टिप्पणी को डिलीट ,स्पेम  , और सामग्री निकालें  कैसे किया जाता है ?
अपने ब्लॉगर डेशबोर्ड पर टिप्पणी पर क्लिक करें  यदि आपने मोडरेशन सक्षम नहीं किया है तो सभी टिप्पणियां स्वत: प्रकाशित हो जाती हैं तब यदि आपको किसी टिप्पणी को स्पेम ,डिलीट आदि करना है तो टिप्पणी खोलें वहां तीन नीले रंग में लिखे  हुए स्पेम आदि मिलेंगे जिस टिप्पणी के लिए जो भी करना हो आप उस टिप्पणी पर क्लिक करते हुए उन तीनो में से किसी पर क्लिक करें  इस तरह आप टिप्पणी को स्पेम में डाल सकते हैं ,हटा सकते हैं और उसकी सामग्री निकाल सकते हैं .स्पैम में एक बात और है कि उसे आप यदि चाहे तो पुनः  प्रकाशित भी कर सकते हैं बस तब आपको स्पैम  हटाना होगा.अर्थात ऐसे ही जाकर स्पैम नहीं पर क्लिक करना होगा .
एक बात यह है कि आप किसी  भी ब्लॉग पर जाकर टिप्पणी कैसे करें ये भी आपके लिए जानना ज़रूरी है.सबसे पहले आप पोस्ट के नीचे 'टिप्पणी भेंजें'(Post a comment) पर क्लिक करें और जिस ब्लॉग पर जिस तरह का फॉर्म टिप्पणी के लिए लगा हो उसमे अपने विचार लिखें और नीचे टिप्पणी प्रकाशित करें क्लिक करें इस तरह आप सम्बंधित पोस्ट पर अपने विचार सम्बंधित ब्लोगर तक पहुंचा सकते हैं.
साथ ही जो ब्लोगर अपने ब्लॉग में टिप्पणी के लिए जो स्थान निश्चित करना चाहता है उसे भी  सेटिंग  में जाकर टिप्पणी के लिए स्थान चुनने का अधिकार है और वह -'पोस्ट के नीचे एम्बेडेड,पूरा पृष्ठ और पोप अप  विंडो' लगा सकते हैं.
इसके लिए आप को ऐसे जाना होगा Setting>Comment>Pop up window
जो लोग अपने मोबाइल पर ब्लॉग देखते हैं वे भी इस विंडो के ज़रिये आसानी से अपनी टिप्पणी दे सकते हैं .
साथ ही आप यदि टिप्पणी को प्रकाशित  करने का अधिकार अपना रखना  चाहते हैं तो Setting>Comment में जाएँ और उसमें मोडरेशन सक्षम करें और सहेज दें . अब कोई भी टिप्पणी आपके ब्लॉग पर तभी प्रकाशित होगी जबकि आप उसे पब्लिश करना चाहेंगे. ऐसी सभी टिप्पणियाँ आपको अपने डैशबोर्ड पर नज़र आयेंगी.

                          शालिनी कौशिक (भारतीय नारी)
                         
Read More...

एग्रीगेटर्स से जुड़कर पाठक मिलते हैं नए ब्लॉगर को Hindi Blogging Guide (15)

ब्लॉग बना लेने के बाद आप को सबसे पहले यह धयान आता है कि अपने लेखों को दूसरे पाठकों तक कैसे पहुँचाया जाए ?
इसके लिए मैंने पिछले लेख मैं समझाया था कि आप दूसरे  ब्लॉगर्स के ब्लॉग पर जाएं और वहाँ उनके लेखों को पढ़ कर टिप्पणी करें,
आज हिंदी ब्लॉगजगत में बहुत बड़े और सशक्त संकलक ब्लॉगवाणी और चिट्ठाजगत जैसों की कमी है लेकिन बहुत से संकलक अभी भी काम कर रहे हैं.
आज मुकम्मल तौर पे स्वचालित संकलक की कमी इस हिंदी ब्लॉग जगत में महसूस की जा रही है. जहाँ ब्लॉगर  एक बार अपने  ब्लॉग रजिस्टर करने के बाद बे फ़िक्र हो जाए कि उसकी पोस्ट ईमानदारी से संकलक पे आ रही होगी और उसको पढने वालों की संख्या के साथ कोई छेड़ छाड नहीं हो रही होगी.

यदि ऐसा कोई संकलक वजूद में नहीं आता  है तो इस हिंदी ब्लॉगजगत के इतना बड़ा होने तक इंतज़ार करें जब ब्लोगर एक दूसरे को शहर,घर नाम और जाति से हट कर केवल उसके लेखों से पहचान ना शुरू कर देंगे.
अपने ब्लॉग के पाठक बढ़ाने के लिए आप इन कुछ एग्रीगेटर्स की सहायता ले सकते हैं.









Read More...

शक और इल्ज़ाम से बचें नए ब्लॉगर Hindi Blogging Guide (11)

जनाब एस. एम. मासूम साहब ‘अमन का पैग़ाम‘ देते हैं, यह बात तो सभी जानते हैं लेकिन वह ब्लॉगिंग के लिए ज़मीनी सतह पर भी काम करते हैं, यह बात कम लोग जानते हैं। नए ब्लॉगर्स को ब्लॉगिंग सीखने में जो समस्याएं आती हैं, उनकी चर्चा जनाब देवेन्द्र गौतम जी कर चुके हैं। सीनियर
ब्लॉगर्स जब नए लोगों की हेल्प करते हैं तो उन्हें भी नए ब्लॉगर्स की तरफ़ से कुछ समस्याएं पेश आती हैं। आज की पोस्ट में हम इसी पर रौशनी डालना चाहेंगे।
इन समस्याओं में सबसे मुख्य समस्या है ‘एट्टीट्यूड प्रॉब्लम‘ और इसमें भी सबसे ज़्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि कुछ नए ब्लॉगर्स अपने सीनियर से बेवजह बदगुमान हो जाते हैं और उसे तरह तरह के इल्ज़ाम दे देते हैं। ऐसा ही एक वाक़या मासूम साहब के साथ पेश आया लेकिन शुक्र है कि नए ब्लॉगर ने उन्हें सिर्फ़ लालची ही समझा वर्ना उसकी जगह कोई महिला होती तो वह कुछ और भी इल्ज़ाम दे सकती थी। बहुत दुख होता है एक सीनियर ब्लॉगर को जब उसकी नीयत और उसके चरित्र पर वही उंगली उठा दे जिसे आगे जमाने और आगे बढ़ाने के लिए उसने अपना समय और अपनी ऊर्जा लगाई होती है। इससे सीनियर ब्लॉगर का दिल भी मुरझा सकता है और वह आइंदा नए ब्लॉगर पर अपना समय देने से बचना ही मुनासिब समझेगा जो कि हिंदी ब्लॉगिंग के लिए उचित नहीं होगा। अगर सीनियर की किसी बात से या उसके बर्ताव की वजह से किसी नए ब्लॉगर को कोई संशय है तो बेहतर यह है कि वह कोई बात कहने से पहले अपने सीनियर की उन सारी भलाईयों को याद करे जो कि उसने उसे आगे बढ़ाने के लिए की हैं और समग्र रूप से उनका एनालिसिस करे और अगर उसकी बात के एक से ज़्यादा अर्थ निकलते हों तो अच्छे अर्थ को ग्रहण करे और बुरे अर्थ को अपने मन में जगह न दे। इससे आपसी रिश्ते में दरार कभी न आएगी।
जनाब मासूम साहब का वाक़या भी हमें यही नसीहत देता है :

रहिमन इस संसार में भांति-भांति के लोग

 इस बार गर्मी की छुट्टीयों  मैं सोचा अपने वतन जौनपुर चला जाए और वहाँ के लोगों से संपर्क बढ़ाया जाए और ज़मीनी स्तर पे कुछ काम किया जाए. जौनपुर के लोगों ने मुझे बहुत ही प्यार दिया और मेरे विचारों का स्वागत भी किया. कई नए मित्र बने नए अच्छे लोग संपर्क मैं आये  ,जिनके बारे मैं जल्द ही लिखूंगा.

जैसे ही मैं इस बार जौनपुर पंहुचा हमारे एक मित्र जो मेरे ब्लॉग अमन का पैग़ाम को हमेशा पढ़ा करते थे मेरे पास आये  और बोले भाई हमारे एक मित्र  को भी ब्लॉग बनाना बता दें. मैंने स्वीकार कर लिया. ५-७ दिन तक  उनके मित्र को ब्लॉग बनाना सिखाया और कम से कम १५ दिन तक उनके मित्र महोदय ने समय-असमय मुझे फ़ोन कर के , जब जब उनके ब्लॉग पे कोई मुश्किल आती , कैसे उसे सही किया जाए पूछते रहे. वो सज्जन जब भी फ़ोन करते या मिलते तो बहुत खुश होते  और धन्यवाद कहते. उनका कहना था मैं वो पहला इंसान हूँ जिसने उनको दुनिया से जुड़ना सिखाया . मैंने भी उनको यू ट्यूब से ले कर ब्लॉगर तक सभी कुछ  सिखा   डाला जिस से कि अपना ब्लॉग वह ख़ुद चला सकें और दूसरों को भी सिखाएं . वो साहब बातचीत से  मुझे भी एक अच्छे  इंसान लगे.
जब मैं मुंबई आने लगा तो मैंने कह दिया कि वह अपना पासवर्ड बदल लें और उन्होंने वैसा ही किया और ख़ुशी ख़ुशी मुझे धन्यवाद के साथ विदा भी किया. मुंबई आने के बाद भी उनका बड़ा फ़ोन आता रहा , वह सभी से मेरी तारीफ़ भी करते रहे.
अभी ४-५ दिन पहले ब्लॉगर महाराज ने अपना खेल दिखाया, १-२ दिन तक लॉगिन नहीं हुआ, और हुआ भी तो किसे की नई पोस्ट ग़ायब, किसी कि टिप्पणी ग़ायब ,किसी को डैशबोर्ड की प्रॉब्लम. यह सब ३-४ दिनों तक चलता रहा . जिनको मैं ब्लॉगिंग सिखाकर  आया था वो भी परेशान, बार बार फ़ोन करते थे और मैं समझा देता था.
कल जब सब कुछ ठीक हो गया तो वो सज्जन बोले मासूम भाई लगता है आप ने ही कुछ ख़राब कर दिया था और मेरा ब्लॉग बंद करवा दिया था. मैंने कहा भाई यह आभासी दुनिया हैं, यहाँ ऐसा होता रहता है ख़ास तौर पे ब्लॉगर के साथ तो कुछ भी हो सकता है. मैंने उनको याद भी दिलाया कि इसी कारण से आप को आप को सिखाया था कि अपना ब्लॉग ब्लॉग कैसे सेव करें !
वो कहने लगे आप ने सिखाने  का पैसा नहीं लिया और शायद आप परेशान कर के अब पैसा लेना चाह रहे हैं. मैं सोंच रहा था 'क्या किसी को बिना पैसे ज्ञान बाँट देने कि यह सजा थी ?  या उनके शक का कारण उनकी ब्लागस्पाट  में  होने वाली गड़बड़ी  से अज्ञानता थी. या कुछ और…….
कारण कुछ भी रहा हो लेकिन मेरा यह अनुभव बहुत कि कड़वा अनुभव था जिसे भुला देने मैं समय लग सकता है. कुछ समय मन अशांत रहा लेकिन फिर याद आया कि अशांत बनाने वाली स्थितियों से निपटने का एक आसान उपाय है क्षमा करना.
                                                                               -एस. एम. मासूम  
                                                           चर्चाकार तेताला , बगीची , चर्चामंच 
                                        http://www.chitthajagat.info/ 
Read More...

हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड से सम्बंधित लेख मेरी नज़र में... (भाग १)

आज हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड श्रंखला की यह तीसरी कड़ी लिख रहा हूँ... 
आज कुछ भी लिखने से पहले बस यही कहना चाहूँगा कि... 

हजारों ख्वाहिशों को संग लिए,
मन में फिर एक उमंग लिए,
एक बार फिर चल पड़ा है माही
के मंजिल मुझे पुकार रही है...

तो चलो शुरू किया जाए...

आज सबसे पहले आपको बताना चाहूँगा कि हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के अपडेट्स आप फेसबुक (Facebook), लिंक्ड इन (LinkedIn) तथा गूगल ग्रुप्स के साथ - साथ अब ऑरकुट (Orkut) पे भी पा सकते हैं...

जी हाँ, हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड अब ऑरकुट में भी उपलब्ध है...
तो आज ही सदस्य बनें - ऑरकुट में हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड की कम्युनिटी के 
या 
या 
ऊपर दिए गए लिंक में से किसी भी लिंक पे क्लिक कर के हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के सदस्य बनें... तथा अपने मित्रों को भी शामिल करें...

-------------------------------------------------------------------------------

चलो अब आते हैं इस चरण के अगले पड़ाव पर... मेरा मतलब है 


हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के लेख व उनकी समीक्षा 

कुछ समझ में नहीं आ रहा कि हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के लेखों की समीक्षा की शुरूआत कहाँ से की जाए ? क्योंकि इसके लिए तो लेख अप्रेल २०११ से ही लिखे जाने लगे थे जब से इसके बारे में घोषणा की गयी थी. पर अब लगता है कि इसकी शुरुआत वहीँ से किया जाए जहाँ से इस विचार की उत्पत्ति हुई...
  • शुरुआत होती है उस लेख से जिसे मैंने २९ अप्रेल २०११ को लिखा और ब्लॉग जगत को कुछ सुझाव दे डाले. यह लेख मैंने वर्तमान में हिंदी ब्लॉग्गिंग को ज्यादा बढ़ावा न मिल पाने की वजह से दिए थे, चूंकि  मैं ब्लॉग्गिंग में नया ही था तो सारे दिग्गज ब्लॉगर को मेरे इस प्रयास से अपनी कुर्सी हिलती हुई दिखाई देने लगी. (क्षमा चाहूँगा यदि किसी को मेरे किसी भी वाक्य से बुरा लगा हो तो). बस फिर क्या था, मेरे उस लेख को मेरे ब्लॉग पे पहली बार १२ कमेंट्स मिले (जिसमे मेरे कमेंट्स भी शामिल हैं) और हिंदी ब्लॉगर फोरम इंटरनेशनल में ९ कमेंट्स मिले. जो मेरे प्रयास से खुश नहीं थे उन्होंने मेरी एक बात को लेकर झगडा सा शुरू कर दिया और जो मेरी बात से सहमत थे उनमे थे - डॉ. अनवर जमाल खान जी, अख्तर खान "अकेला" जी, डॉ. श्याम गुप्ता जी, रोहित जी, विवेक रंजन श्रीवास्तव जी, और कृति जी.. और जो मेरी बात से सहमत नहीं थे उनके नाम ना ही बताऊँ तो बेहतर होगा. अब आप जानना चाहेंगे कि आखिर मैंने ऐसा क्या लिखा कि सभी (खास तौर पे जबलपुरिया) ब्लोगरों को अच्छा नहीं लगा और उनको अपनी कुर्सी हिलने का आभास हुआ? तो लीजिए ये लिंक 

सुझाव : Blogging के बेहतर कल के लिए
  •  इसी लेख के बाद डॉ. अनवर जमाल जी ने हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के प्रकाशन की योजना बनायीं और इसकी घोषणा उन्होंने "ब्लॉग की ख़बरें" ब्लॉग पर. कृपया लिंक देखें - 

हिंदी ब्लॉग्गिंग का भविष्य रौशन करेगी : "हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड"

http://blogkikhabren.blogspot.com/2011/04/blog-post_7407.html

  • फिर इस श्रंखला में मैंने कुछ और लेख लिखे जिनमे से प्रमुख हैं - 
    • हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड की रूप रेखा
    • http://hbfint.blogspot.com/2011/05/blog-post_5220.html
    • http://meri-mahfil.blogspot.com/2011/05/blog-post_26.html
    • चूंकि अधिकाँश ब्लॉगर ने इसे पढ़ा और अपने विचार व्यक्त किये जिससे यह प्रतीत होता है कि हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड की रूपरेखा सभी को पसंद आई और इसी कारण चर्चामंच ब्लॉग पर भी २८ मई २०११ को इसे प्रस्तुत किया गया. यह रूपरेखा मेरे व डॉ. अनवर जमाल खान जी के दोनों के आपसी विचारों का संगम है, जिसे हमने भली भांति जांचा व परखा है. और इसी रूपरेखा के तहत हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड का प्रकाशन किया जा रहा है. चूंकि अभी भी इसमें कुछ बदलाव किये जा रहे हैं पर रूपरेखा की मुख्य सामग्री बदली नहीं गई है.
-------------------------------------------------------------------

आगे पढ़ें - हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड से सम्बंधित लेख मेरी नज़र में... (भाग २)
पिछले लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें -

  1. हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड : एक नया अध्याय 
  2. हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड : एक नया अध्याय  (भाग २)
------------------------------------------------------------------

हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड से जुड़िये - 
  •  हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड की हर पल की कहानी अपने ईमेल पे जानने के लिए सबस्क्राइब करें हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड के गूगल ग्रुप को -
Subscribe to हिंदी ब्लॉग्गिंग गाइड (Hindi Blogging Guide) Google Group 

Email: 

बस अपना ईमेल ऊपर दिए गए स्थान पे डालें और Subscribe बटन पे क्लिक करें...
  • फेसबुक पे हमसे जुड़ें - 

 - महेश बारमाटे "माही"
Read More...

Read Qur'an in Hindi

Read Qur'an in Hindi
Translation

Followers

Wievers

join india

गर्मियों की छुट्टियां

अनवर भाई आपकी गर्मियों की छुट्टियों की दास्तान पढ़ कर हमें आपकी किस्मत से रश्क हो रहा है...ऐसे बचपन का सपना तो हर बच्चा देखता है लेकिन उसके सच होने का नसीब आप जैसे किसी किसी को ही होता है...बहुत दिलचस्प वाकये बयां किये हैं आपने...मजा आ गया. - नीरज गोस्वामी

Check Page Rank of your blog

This page rank checking tool is powered by Page Rank Checker service

Promote Your Blog

Hindu Rituals and Practices

Technical Help

  • - कहीं भी अपनी भाषा में टंकण (Typing) करें - Google Input Toolsप्रयोगकर्ता को मात्र अंग्रेजी वर्णों में लिखना है जिसप्रकार से वह शब्द बोला जाता है और गूगल इन...
    14 years ago

हिन्दी लिखने के लिए

Transliteration by Microsoft

Host

Host
Prerna Argal, Host : Bloggers' Meet Weekly, प्रत्येक सोमवार
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts Weekly

Popular Posts

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide
नए ब्लॉगर मैदान में आएंगे तो हिंदी ब्लॉगिंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
Powered by Blogger.
 
Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.