जंगे-आज़ादी के नायक अशफाक उल्ला खान


इंसान को अपनी बेहतरी के लिये खुद ही संघर्ष करना पड़ता है.
हरेक इंसान को जानना चाहिये कि उसके लिये क्या बेहतर है ?
आज़ादी की सालगिरह मुबारक.
देश की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले अशफाक उल्ला खान जंग-ए-आजादी के महानायक थे।अंग्रेजों ने उन्हें अपने पाले में मिलाने के लिए तरह-तरह की चालें चलीं लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। स्वतंत्रता संग्राम पर कई पुस्तकें लिख चुके इतिहासकार सर्वदानंदन के अनुसार काकोरी कांड के बाद जब अशफाक को गिरफ्तार कर लिया गया तो अंग्रेजों ने उन्हें सरकारी गवाह बनाने की कोशिश की और कहाकि यदि हिन्दुस्तान आजाद हो भी गया तो उस पर हिन्दुओं का राज होगा तथा मुसलमानों को कुछ नहीं मिलेगा। इसके जवाब में अशफाक ने ब्रितानिया हुकूमत के कारिन्दों से कहा कि फूट डालकर शासन करने की अंग्रेजों की चाल का उन पर कोई असर नहीं होगा और हिन्दुस्तान आजादहोकर रहेगा। अशफाक ने अंग्रेजों से कहा था,तुम लोग हिन्दू-मुसलमानो में फूट डालकर आजादी की लड़ाई को नहीं दबा सकते।उनके इस जवाब से अंग्रेज दंग रह गये उन्होने कहा भारतमाँ अगर हिँदुओ की माँ है तो हम मुस्लमान भी इसी माँ के लाल है अब हिन्दुस्तान में क्रांति की ज्वाला भड़क चुकी है जो अंग्रेजी साम्राज्य को जलाकर राख कर देगी। अपने दोस्तों के खिलाफ मैं सरकारी गवाह बिल्कुल नहीं बनूंगा। 22 अक्तूबर 1900 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जन्मे अशफाक उल्लाखान अपने छह भाई बहनों में सबसे छोटे थे।
अशफाक पर गांधी का काफी प्रभाव था लेकिन जब चौरी चौरा की घटना के बाद गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया तो वह प्रसिद्ध क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल से जा मिले। जो कि अशफाक के बचपन के मित्र थे । बिस्मिल औरचंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में क्रांतिकारियों की आठ अगस्त1925 को शाहजहांपुर में एक बैठक हुई और हथियारों के लिए रकम जुटाने के उद्देश्य से ट्रेन में ले जाए जाने वाले सरकारी खजाने को लूटने की योजना बनाई गई। क्रांतिकारी जिस खजाने को हासिल करना चाहते थे, दरअसल वह अंग्रेजों ने भारतीयों से ही लूटा था। 9 अगस्त 1925 को रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिडी,ठाकुर रोशन सिंह, सचिंद्र बख्शी, केशव चक्रवर्ती, बनवारी लाल मुकुंद और मन्मथ लाल गुप्त ने लखनऊ के नजदीक काकोरी में ट्रेन में ले जाए जा रहे सरकारी खजाने को लूट लिया। इस घटना से ब्रितानिया हुकूमत तिलमिला उठी। क्रांतिकारियों की तलाश में जगह-जगह छापे मारे जाने लगे। एक-एक कर काकोरी कांड में शामिल सभी क्रांतिकारी पकड़े गए लेकिन चंद्रशेखर आजाद और अशफाक उल्ला खान हाथ नहीं आए। इतिहास में यह घटना काकोरी कांड के रूप में दर्ज हुई।
अशफाक शाहजहांपुर छोड़कर बनारस चले गए और वहां एक इंजीनियरिंग कंपनी में 10 महीने तक काम किया। इसके बाद उन्होंने विदेश जाने की योजना बनाई ताकि क्रांति को जारी रखने के लिएबाहर से मदद करते रहें। इसके लिए वह दिल्ली आकर अपने एक मित्र के संपर्क में आए लेकिन इस मित्र ने अंग्रेजों द्वारा घोषित इनाम के लालच में आकर पुलिस को सूचना दे दी। यार की गद्दारी से अशफाक पकड़े गए। अशफाक को फैजाबाद जेल भेज दिया गया। उनके वकील भाई रियासत उल्ला ने बड़ी मजबूती से अशफाक का मुकदमा लड़ा लेकिन अंग्रेज उन्हें फांसी पर चढ़ाने पर आमादा थे और आखिरकार अंग्रेज जज ने डकैती जैसे मामले में अशफाक को फांसी की सजा सुना दी। 19 दिसंबर 1927 को अशफाक को फांसी दे दी गई जिसे उन्होंने हंसते-हंसते चूम लिया। इसी मामले में राम प्रसाद बिस्मिल को भी 19 दिसंबर 1927 को फांसी पर लटका दिया गया।
साभार फेसबुक 
Read More...

शबे क़द्र और क़ुर्'आन के नुज़ूल (अवतरण) का मक़सद ramazan & zakat-Fitra

शीर्षक के अंतर्गत इस रात के बारे में कुछ जानकारी दी गयी है.
इस विषय पर कुछ वीडियो भी यू-ट्यूब पर उपलब्ध हैं. उनमें से एक यह है-
आज 29 वीं रात है. रमज़ान विदा हो रहा है. हमें अहद करना चाहिये कि हम साल भर बुराइयों से परहेज़ करेंगे और भलाईयों के कामों में सबका सहयोग करेंगे बल्कि दूसरे सब लोगों से आगे निकलने की कोशिश करेंगे. अगर ऐसा किया गया तो रमज़ान के रोज़ों का मक़सद हासिल हो गया ऐसा समझना चाहिये वर्ना रोज़े सिर्फ एक रस्म थे . मोमिन का अमल हक और हक़ीक़त होता है और दूसरों का सिर्फ दिखावा या भुलावा.
हम किसी भुलावे में न पड़ें और किसी का दिखावा हमें धोखे में न डाले. इसलिये हमेशा आप यह देखें कि इस रोज़े या नमाज़ के बाद आप अपने जानकारों और अजनबियों के लिये कितने ज़्यादा कल्याणकारी बन पाये. जो भी इबादत आप उसकी रूह और आत्मा के साथ संपन्न करेंगे वह आपको ईश्वर अल्लाह से जोड़ेगी और अल्लाह से जुड़ा होने की यह पहचान है कि वह खुद दुख उठाकार भी दूसरों के दुख दूर कर रहा होगा. यही अल्लाह का फरमान है. क़ुर्'आन में उसने यही कहा है. इस्लाम यही है. इंसान का रास्ता यही है. इंसानों को भलाई का यही रास्ता दिखाने के लिये शबे क़द्र में यह क़ुर्'आन नाज़िल किया गया है.
यह बात समझ में आ जाये तो लोगों के दुख बहुत कम हो जायेंगे.
 
अगर आप साहिबे निसाब हैं तो आप देख लें कि आपने ज़कात दे दी है या नहीं ?
ईद की नमाज़ को जाने से पहले गरीब और ज़रूरतमंदों को फ़ितरा ज़रूर दें . अगर आपके पड़ोस में कोई गरीब है , बीमार है या किसी भी तरह से ज़रूरतमंद है और आप उसके काम आ सकते हैं तो आप अपने जान , माल और वक़्त से उसके काम ज़रूर आयें चाहे उसका धर्म और उसकी जाति आपसे मुख़्तलिफ़ ही क्यों न हो .
आखिरकार सब एक खुदा के बंदे हैं और सब एक बाप 'आदम' की औलाद हैं. सब एक परिवार ही हैं. नफरत की कोई जायज़ वजह किसी के पास नहीं है.
सबकी भलाई के लिये अल्लाह से दुआ करें तो हमें भी याद रखें.
अल्लाह सबकी जायज़ मुराद पूरी करे , 
आमीन.
Read More...

Sahitya Surbhi: फैले मुहब्बत करो ये दुआ

Sahitya Surbhi: फैले मुहब्बत करो ये दुआ:                  दर्द देगी यहाँ साफगोई सदा                 सीख लो बात को तुम घुमाना जरा ।                          तुम गलत मानते, ब...
Read More...

खुशियां बांटने का अवसर है ईद -फ़िरोज़ बख्त अहमद

ईद वास्तव में एक तोहफा होता है, उन सभी के लिए, जिन्होंने 29 या 30 दिन लगातार रोजे रखे हैं। यही कारण है कि रमजा़न से ईद का बड़ा घनिष्ठ संबंध है। 
 
ईद की शुरुआत तो ईद से एक रोज पहले मगरिग की नमाज के बाद चांद देखने के साथ ही हो जाती है। ईद का यह चांद महीन होने के साथ-साथ थोड़ी ही देर के लिए दिखाई देता है। ईद का चांद देखते ही मुस्लिम लोग खुदा से अमन-शांति की दुआ करते हैं। 
    
ईद का अर्थ समझों तो अरबी में किसी भी चीज के बार-बार आने को ‘ऊद’ कहा जाता है। इसका अर्थ है कि  जिसने रोजे रखे हैं, उसके लिए ईद बार-बार आएगी। इस पर्व का नाम ईद उल फितर क्यों पड़ा? 
ईद के दिन ईद की नमाज से पूर्व सभी मुसलमान फितरा अदा करते हैं। फितरे का अर्थ है कि दान-दीन धर्म भावना के तहत सुबह-सवेरे निर्धन एवं फकीर लोगों को पैसे की शक्ल में फितरे की रकम देना। 
   
...इस्लाम धर्म गुरुओं का मानना है कि ईद वाले दिन खुदा लोगों को अगणित नेकियों से नवाजता है। ईद का अर्थ मात्र यह नहीं कि सभी मुस्लिम भाई-बहन नए एवं साफ-सुथरे कपड़े पहनें, पकवान खाएं या ईदगाह जाकर ईद की नमाज पढ़ आएं। ईद को समझने के लिए हमें पैगम्बर हज़रत मुहम्मद (सल़) से इसका तत्व समझना चाहिए।
हजरत मुहम्मद बड़ी सादगी के साथ ईद मनाया करते थे। एक बार हजरत मुहम्मद ईद के दिन सुबह-सवेरे फज्र की नमाज के बाद बाजार गए। रास्ते में आपको एक छोटा सा यतीम बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। हजरत मुहम्मद पास गए और कारण पूछा। बच्चों ने बताया कि आज ईद का दिन है और उसके पास नए  कपड़े, जूते और पैसे नहीं हैं। हजरत मुहम्मद ने उसे पुचकारा और घर ले आए। बच्चों से कहा, उनकी पत्नी हजरत आयशा उस बच्चों की मां हैं, बेटी फातिमा उसकी बहन है और हसनैन उसके भाई हैं। इस अनाथ बच्चों को नए कपड़े पहनाए गए, उसे पकवान पेश किए गए, ताकि उसे अपने अकेलेपन का आभास न हो।
इन सबसे बच्चा इतना प्रभावित हुआ कि वह मक्का की गलियों में गीत गाता रहा- आज ईद का दिन है और वह अत्यंत प्रसन्न है। आयशा उसकी मां है, फातिमा उसकी बहन है और हसनैन उसके भाई हैं। ईद की वास्तविक भावना यही होती है। कहने को तो ईद-उल-फितर (मीठी ईद) मुसलमानों का धार्मिक पर्व है, परन्तु इसका सामाजिक महत्त्च भी कम नहीं है। 
ईद वाले दिन लोग ईदगाहों में नमाज़ पढ़ते हैं। नमाज़ के दौरान छोटे-बड़े का अंतर नहीं रहता। एक शायर ने कहा है : एक ही सफ में खड़े हो गये महमूद-ओ-आयाज/न कोई बन्दा रहा, न बन्दा नवाज़। 
ईद सामूहिक प्रसन्नता का दिवस है। इस दिन गले मिलना, लोगों से सलाम दुआ करना अच्छा समझा जाता है। किसी ने खूब कहा है: 
हिलाल-ए- ईद जो देखा तो यह ख्याल हुआ/ उन्हें गले लगाए एक साल हुआ।
Source: http://www.livehindustan.com/news/desh/tayaarinews/article1-story-329-67-187780.html
Read More...

मुसलमानों में शैक्षणिक पिछड़ेपन के कारण और मौलाना आजाद की शिक्षा

-इरफान इंजीनियर
 मुसलमानों के शैक्षणिक पिछड़ेपन का सच्चर समिति ने अत्यन्त गहन अध्ययन किया है। समिति ने पाया है कि मुसलमान, शिक्षा के मामले में लगभग हर स्तर पर पिछड़े हैं। उनकी साक्षरता दर, राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के पहले स्कूल छोड़ने वाले मुसलमान बच्चों का प्रतिशत काफी अधिक है और इसलिये, स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भर्ती होने वाले मुसलमान विद्यार्थियों की संख्या, उनकी आबादी के अनुपात में बहुत कम है। मुसलमानों के इस शैक्षणिक पिछड़ेपन के लिये कई अलग-अलग कारणों को जिम्मेदार बताया जा जाता है। मूलतः, दो प्रकार की बातें कही जाती हैं। पहली यह कि इस स्थिति के लिये इस्लाम जिम्मेदार है क्योंकि वह धर्मनिरपेक्ष शिक्षा के खिलाफ है। कुछ अन्य लोग, इस्लाम को दोषी ठहराने की बजाय, मुसलमानों को कटघरे में खड़ा करते हैं। उनका कहना है कि मुसलमानों की अपने बच्चों को स्कूल भेजने में रूचि ही नहीं है। दूसरे कारण को सही मानने वाले लोग हमारी शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन और विवेचन कर यह पता लगाना चाहते हैं कि अल्पसंख्यकों, दलितों व आदिवासियों को इस व्यवस्था में पर्याप्त तवज्जो क्यों नहीं मिल रही है। इसके विपरीत, पहले कारण को सही मानने वालों में से बहुसंख्यक या तो साम्प्रदायिक सोच रखते हैं या फिर बिना सोच-समझे, जल्दबाजी में अपनी राय बनाने के आदि हैं। दूसरे कारण में विश्वास रखने वालों में शिक्षाविदों की खासी संख्या है और विशेषकर ऐसे शिक्षाविदों की, जो शैक्षणिक पिछड़ेपन की समस्या से जूझ रहे हैं।
मुसलमानों में शैक्षणिक पिछड़ेपन के कारण
मुसलमानों में शैक्षणिक पिछड़ेपन के पीछे सबसे बड़ा कारण है गरीबी। मुसलमानों में भाषाई और क्षेत्रीय आधारों पर व जाति-बिरादरियों के कारण बहुत विविधता है। वे मुस्लिम बिरादरियां, जिनकी अपेक्षाकृत बेहतर आमदनी है, शैक्षणिक रूप से भी आगे हैं। उदाहरणार्थ बोहरा, खोजा और मेमन; मेहतरों, बागवानों और तेलियों से शिक्षा के मामले में कहीं आगे हैं। अंसारी और कुरैशी जैसी बिरादरियाँ भी अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाने में रूचि ले रही हैं और उनके कई सदस्य, व्यावासायिक पाठ्यक्रमों में भी दाखिला ले रहे हैं। मुसलमानों में शिक्षा की प्यास और उसके महत्व का अहसास, बाबरी ध्वंस और उसके बाद हुये दंगों के समय से तेजी से बढ़ा है। शिक्षा को एक ऐसी कुंजी के रूप में देखा जा रहा है जो आपको इस तरह की सुरक्षित नौकरियाँ और रोजगार दिलवा सकती है, जो दंगों के दौरान नष्ट नहीं होती। दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षाओं में मुस्लिम लड़कियाँ मेरिट लिस्ट में स्थान पा रही हैं। हाल में एक तथ्यान्वेषण मिशन के दौरान जब हम एक कॉन्वेंट स्कूल में पहुँचे तो हमने देखा कि घरेलू कामकाज कर अपनी जीविका चलाने वाली एक मुस्लिम महिला, स्कूल के प्राचार्य से बहस में जुटी है। प्रिंसिपल का कहना था कि स्कूल की फीस इतनी अधिक है कि वह उसे चुका न सकेगी परन्तु महिला का तर्क था कि उसे चाहे एक वक्त भूखा ही क्यों न रहना पड़े या और घरों में काम क्यों ना करना पड़े, परन्तु वह अपने बच्चे को उसी स्कूल में पढ़ायेगी।
गरीब मुस्लिम परिवारों को, आमदनी की खातिर, अपने छोटे बच्चों को काम-धंधों में लगा देना पड़ता है। ज़रदोसी, कालीन, चूड़ियां और कई अन्य उद्योगों में काम करने वाले बाल श्रमिकों में मुसलमान बच्चों की संख्या खासी है। कई मुस्लिम बच्चों का कौशल का स्तर काफी ऊँचा होता है परन्तु किसी औपचारिक प्रशिक्षण व प्रमाणपत्र के अभाव में, उन्हें अच्छी आमदनी वाले काम नहीं मिल पाते। कम आय का असर अगली पीढ़ी पर भी पड़ता है। एक पीढ़ी अपनी अगली पीढ़ी के लिये आय के कोई स्थायी स्त्रोत नहीं छोड़ जाती और नतीजे में गरीबी का दुष्चक्र चलता रहता है। साम्प्रदायिक दंगों के दौरान अपनी कड़ी मेहनत से जुटाई गई थोड़ी-बहुत सम्पत्ति भी मुस्लिम परिवार खो बैठते हैं। उन्हें न पर्याप्त मुआवजा मिलता है और ना ही उनका पुनर्वास होता है। मुसलमानों के छोटे से मध्यम वर्ग में से भी कई परिवार निम्न वर्ग में खिसक गये हैं क्योंकि दंगों में उनके छोटे-मोटे व्यवसाय नष्ट हो गये। लगभग 75 से 80 प्रतिशत मुसलमान, शारीरिक श्रम या हस्तकौशल से अपनी आजीविका कमा रहे हैं।
अक्सर मुसलमान अपने ही मोहल्लों में रहते हैं, जो शहरों या गाँव के बाहरी इलाकों में बसाये जाते हैं। इन मोहल्लों में सड़क, पानी व बिजली की सुविधाओं और बैंकिंग व शैक्षणिक संस्थाओं का अभाव रहता है। चूँकि ऐसे मोहल्लों में अक्सर स्कूल नहीं होते इसलिये बच्चों को दूर के स्कूलों में पढ़ने जाना पड़ता है। इससे शिक्षा का खर्च बढ़ जाता है। दूर के स्कूलों में बच्चों, विशेषकर लड़कियों, को भेजने से माँ-बाप डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि साम्प्रदायिक हिंसा भड़कने की स्थिति में उनके बच्चों को नुकसान पहुँचाया जा सकता है। यही कारण है कि मुस्लिम अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई पूरी होने से पहले ही स्कूल से निकाल लेते हैं। सच्चर समिति की रपट के अनुसार, किसी इलाके की आबादी में मुसलमानों का अनुपात जितना ज्यादा होता है, उस इलाके में मूलभूत सुविधाओं की उतनी ही कमी होती है।
एक अन्य कारण है मुस्लिम बच्चों के प्रति स्कूल प्रबन्धनों का भेदभावपूर्ण रवैया। हमारे दिमाग में भी पूर्वाग्रह होते हैं। हम में से कई को लगता है कि मुस्लिम बच्चों को उर्दू माध्यम से पढ़ना चाहिये भले ही उर्दू उनकी मातृभाषा न हो। यह मानकर चला जाता है कि वे पढ़ाई-लिखाई में फिसड्डी होंगे। इसके अलावा, स्कूलों का अजनबी वातावरण, वहाँ सरस्वती वंदना, गीता की पढ़ाई, सूर्य नमस्कार और इसी तरह की अन्य गतिविधियों के कारण भी मुस्लिम बच्चे अपनी शिक्षा जारी नहीं रखते।
मुसलमानों के शैक्षणिक पिछड़ेपन का एक अन्य कारण है राजनैतिक ढाँचे में उनका कम प्रतिनिधित्व। अधिकाँश प्रजातांत्रिक, राजनैतिक संस्थाओं में उनकी उपस्थिति, उनकी आबादी के अनुपात के एक-तिहाई से भी कम है। जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को कोई ऐसा व्यक्ति नजर नहीं आता जिससे वे कोई जानकारी हासिल कर सकें या प्रमाणपत्र आदि प्राप्त कर सकें। मुस्लिम प्रबन्धन वाले अच्छे स्कूल बहुत कम हैं। कई ऐसे मुस्लिम ट्रस्ट हैं जो शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना करना चाहते हैं परन्तु सरकारें अक्सर उनकी मदद नहीं करतीं। उन्हें जमीन नही दी जाती, उन्हें अनुदान नहीं मिलता और यहाँ तक कि उन्हें मान्यता देने में भी आनाकानी की जाती है।
राजनैतिक नेतृत्व में मुसलमानों की संख्या कम तो है ही, उनके नेताओं की सोच के कारण भी कई समस्याएयें उभर रही हैं। समुदाय का राजनैतिक नेतृत्व अक्सर उच्च जाति के धर्मपरिवर्तित मुसलमानों, जिन्हें अशरफ कहा जाता है, के हितों की रक्षा करता है। यह नेतृत्व केवल पहचान से जुड़े मुद्दे उछालता रहता है और कुरान की चहारदीवारी में रहते हुये भी, शरीयत कानूनों में किसी प्रकार के बदलाव की  मुखालिफत करता है। सत्ताधारी वर्ग भी यह चाहता है कि शरीयत कानूनों और इस्लामिक विधिशास्त्र की मध्यकालीन विवेचना को ही स्वीकृति मिली रहे। यह विवेचना न केवल महिलाओं के साथ भेदभाव करती है वरन् कुरान की मूल आत्मा की खिलाफ भी है। मुस्लिम पर्सनल ला के मुद्दे पर शोर मचाकर राजनैतिक नेतृत्व यह सोचता है कि उसने अपने कर्तव्य का पालन कर दिया। चन्द अपवादों को छोड़कर, ऐसे मुसलमान नेताओं की संख्या गिनी चुनी है, जो मुसलमानों की शिक्षा और उनकी रोजी-रोटी से जुड़े मुद्दे उठाते हों।
भारत में अच्छे प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों की भारी कमी है। ये स्कूल मुख्यतः शहरी इलाकों में हैं और इनमें मुसलमानो को आसानी से प्रवेश नहीं मिलता। भारतीय राज्य को यह अहसास हो गया है कि अगर देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा, पिछड़ा और अशिक्षित बना रहेगा तो देश प्रगति नहीं कर सकेगा। इसलिये सच्चर समिति की नियुक्ति की गई और प्रधानमन्त्री के नये पन्द्रह सूत्रीय कार्यक्रम जैसे कुछ कदम उठाये गये। ये कार्यक्रम मुसलमानों की समस्याओं में से सिर्फ एक-गरीबी-पर केन्द्रित हैं। इन कार्यक्रमों में शामिल हैं मुस्लिम बच्चों के लिये वजीफे, होस्टल की सुविधायें, शैक्षणिक ऋण और कई अन्य चीजें। परन्तु इस कार्यक्रम के साथ कई समस्याएयें हैं-पर्याप्त धनराशि का अभाव, नौकरशाही में इच्छाशक्ति की कमी और समुदाय की असली समस्याओं से निपटने के लिये उचित नीतियों का अभाव। स्थान की कमी के कारण हम यहाँ मुसलमानों में शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाले कार्यक्रमों की विफलता के कारणों पर चर्चा नहीं करेंगे। गरीबी इसके कई कारणों में से सिर्फ एक है और इससे मुकाबला करने की सरकार द्वारा, आधे-अधूरे मन से ही सही, कुछ कोशिश की जा रही है परन्तु विभिन्न कारणों से सफलता का प्रतिशत काफी कम है।

मौलाना आजाद की शिक्षा के सम्बंध में सोच

अगर मौलाना आजाद भारत सरकार को शिक्षा सम्बंधी अपनी नीतियों को लागू करने के लिये राजी करने में सफल हो जाते तो आज का परिदृश्य कुछ अलग ही होता। उनके लिये भारत सरकार की शिक्षा नीति, उसकी उद्योग नीति से भी अधिक महत्वपूर्ण थी। स्वतन्त्र भारत के पहले शिक्षा मन्त्री की हैसियत से मौलाना आजाद हमारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देना और उसका प्रजातान्त्रिकीकरण करना चाहते थे। वे चाहते थे कि शिक्षा का इस तरह से प्रजातान्त्रिकीकरण किया जाये कि उच्च जातियों और वर्गों का उस पर कसा शिकंजा ढीला पड़ सके।
उनके चार लक्ष्य थे:
1) प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा के लोकव्यापीकरण के जरिए निरक्षरता पर प्रहार। प्रौढ़ शिक्षा व महिलाओं की शिक्षा पर जोर।
2) बिना जाति, समुदाय या वर्ग के भेदभाव के, पूरे भारतीय समाज में शिक्षा के अवसरों की समानता सुनिश्चित करना।
3) त्रिभाषा फार्मूला एवम्
4) पूरे राष्ट्र में मजबूत प्राथमिक शिक्षा तन्त्र की स्थापना।
मौलाना आजाद का यह मत था कि ‘‘हर व्यक्ति को ऐसी शिक्षा पाने का हक है जो उसे उसकी क्षमताओं का पूरा विकास करने और मानव जीवन को उसकी सम्पूर्णता में जीने का अवसर प्रदान करे। ऐसी शिक्षा पाना हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है। राज्य तब तक यह दावा नहीं कर सकता कि उसने अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर दिया है जब तक कि वह प्रत्येक व्यक्ति को ज्ञान प्राप्त करने और स्वयं का विकास करने के आवश्यक साधन उपलब्ध नहीं करवा देता’’… ‘‘रोजगार का मुद्दा अलग है। राज्य को अपने सभी नागरिकों को माध्यमिक स्तर तक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिये।’’
मौलाना आजाद का यह मानना था कि कुछ ही समय पहले विदेशी शासन से मुक्त हुये भारतीयों में एक अच्छे नागरिक के गुण विकसित करने और उन्हें जाति और लैंगिक भेदभाव की प्रवृति से मुक्ति दिलाने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी मान्यता थी कि नागरिकों को समानता का पाठ पढ़ाया जाना चाहिये और उन्हें भारत की धार्मिक, नस्लीय और भाषायी विविधता के संबन्ध में संवेदनशील बनाया जाना चाहिये। मौलाना आजाद का मानना था कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लोकव्यापीकरण के लिये भारत को अपने कुल बजट का कम से कम दस फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च करना होगा। हमारे देश में अब तक शिक्षा के लिये कभी भी छः प्रतिशत से अधिक बजट का आवंटन नहीं किया गया और सामान्यतः तो दो से तीन प्रतिशत बजट ही शिक्षा पर खर्च किया जाता है। मौलाना चाहते थे कि शिक्षा के बजट को मुख्यतः प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा और महिला व प्रौढ़ शिक्षा पर खर्च किया जाये। इसके लिये गाँव और कस्बों में स्कूलों के ढाँचे को मजबूती देना आवश्यक होगा और हिन्दुओं, ईसाइयों और मुसलमानों की इन स्कूलों तक बराबर पहुँच को सुनिश्चित करना होगा। भारत के स्कूल, बच्चों को समानता और न्याय के मूल्यों से परिचित करवायेंगे और उन्हें भारत की विविधता का सम्मान करना सिखायेंगे। मौलाना आजाद का जोर सभी धर्मों के मूल्यों को स्कूलों के पाठ्यक्रमों में शामिल करने पर था।
असल में हुआ यह कि भारतीय राज्य ने न केवल शिक्षा पर काफी कम खर्च किया अपितु बजट का बहुत बड़ा हिस्सा आई.आई.टी., आई.आई.एम., एम्स व जे.एन.यू. जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना पर खर्च कर दिया गया। इनमें से अधिकाँश संस्थान महानगरों में हैं और इनमें वे ही विद्यार्थी प्रवेश पा सकते हैं जो कि महँगे निजी स्कूलों में पढ़ने के बाद अँग्रेजी में होने वाली इन संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिये महँगी कोचिंग ले सकते हैं। इन प्रतिष्ठित संस्थानों के दरवाजे गरीबों और कमजोरों के लिये बन्द हैं। अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़ों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को इन संस्थानों में प्रवेश पाने में खासी दिक्कत पेश आती हैं। उच्च शिक्षा के इन चन्द उच्च-स्तरीय द्वीपों की स्थापना, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की कीमत पर की गई है। एक आईआईटी याआईआईएम की स्थापना पर जितना खर्च होता है, उससे हजारों नहीं तो सैंकड़ों प्राथमिक शालाएं खोली जा सकती हैं।
निष्कर्ष
इस्लाम शिक्षा पर बहुत जोर देता है। तीय निधि व इब्नमज़ा के अनुसार इब्ने अब्बास ने बताया कि अल्लाह के पैगम्बर ने कहा ‘‘धर्मशास्त्र का एक विद्वान, शैतान पर एक हजार श्रृद्धालुओं से ज्यादा भारी पड़ता है।’’ मुसलमानों का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य यह है कि वे ज्ञान हासिल करें, इस ज्ञान का उपयोग अपने जीवन में करें और इस ज्ञान का प्रकाश पूरे समाज में फैलाएं। कोई व्यक्ति तब तक सच्चा मुसलमान कहलाने के काबिल नहीं है तब तक कि वह इस्लाम का असली अर्थ न समझ ले। कोई व्यक्ति केवल मुस्लिम परिवार में जन्म लेने से मुसलमान नहीं बनता बल्कि वह अपने ज्ञान और कर्मों से मुसलमान बनता है। इस्लाम का तार्किकता पर बहुत जोर है। परन्तु मुस्लिम धार्मिक और राजनैतिक नेताओं ने इस्लाम के इस पक्ष पर कभी जोर नहीं दिया। शायद मौलाना आजाद इस्लाम की अपनी समझ से प्रेरित होकर ही ज्ञान और शिक्षा फैलाने की बात कर रहे थे।
शिक्षा वह अस्त्र है जो किसी भी समुदाय के सदस्यों को सामूहिक सामाजिक जीवन में हिस्सा लेने और उसमें अर्थपूर्ण योगदान देने की क्षमता प्रदान करता है। शिक्षा हमें वह मूल्य देती है जो शान्तिपूर्ण सामूहिक जीवन, पर्यावरण व प्रकृति की रक्षा, ज्ञान का विकास और बेहतर समझ पैदा करने में हमारी मदद करते हैं। शिक्षा हमें वह कौशल या ज्ञान भी देती है जिसके जरिए हम अपनी रोजी-रोटी कमा सकते हैं।
शिक्षा एक अनवरत प्रक्रिया है। हम जीवन के अपने संघर्ष से, अन्य व्यक्तियों के सम्पर्क में आने से और अपने विभिन्न अनुभवों से कुछ न कुछ सीखते रहते हैं। हम अपने परिवार और समुदाय से भी ज्ञान प्राप्त करते हैं। परन्तु अर्थपूर्ण शिक्षा केवल ज्ञान के केन्द्रों अर्थात् स्कूल, कालेज, अनुसंधान संस्थान, विश्वविद्यालय व अन्य शिक्षा संस्थान हैं। उच्च स्तर की व्यावसायिक शिक्षा तक पहुँच, उच्च वर्ग तक सीमित  है। भारत में मुसलमानों को इन संस्थाओं में बहुत कम संख्या में प्रवेश मिला पाता है। मजे की बात यह है कि मुसलमानों के शैक्षणिक पिछड़ेपन के लिये उन्हें ही दोषी ठहराया जाता है। अगर हम मौलाना आजाद के बताये रास्ते पर चले होते तो सारे राष्ट्र को इससे लाभ होता। अभी भी बहुत देर नहीं हुयी है। हम अब भी मौलाना आजाद के सपनों को साकार करने के काम में जुट सकते हैं।
(मूल अँग्रेजी से अमरीश हरदेनिया द्वारा अनुदित)
Read More...

क्या भाजपा ख़ुद नहीं चाहती कि वह सत्ता में आए ? BJP

कांग्रेस के दौर में महंगाई और करप्शन इतना बढ़ा कि वह जनता के बीच अलोकप्रिय हो गई। कांग्रेस के पास कोई ऐसी वजह नहीं है कि वह लोगों से वोट मांग सके। एक ऐसे समय में जबकि कांग्रेस को उसके गठजोड़ी दल खा चुके थे, उसे जीवनदान दिया है भारतीय जनता पार्टी ने।

भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी भाई साहब को अपने चुनाव प्रचार मंडल का अध्यक्ष बना दिया। मोदी जी ने गुजरात दंगों पर दुख जताकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देना चाहा लेकिन कांग्रेस ऐसा कैसे होने दे सकती है 
उनके जिस बयान को अच्छे अर्थ में लिया जा सकता था, उसे भी कांग्रेसी नेताओं ने बुरे अर्थ में प्रचारित किया। राजनीति में ऐसा होता ही रहता है।
मोदी जी संयम रखते तो उनके लिए बेहतर होता। वह भड़क गए। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए ‘बुरक़े‘ का ज़िक्र भी कर दिया। इस तरह उन्होंने एक बड़ी ग़लती की और मुसलमानों की कल्चर के प्रतीक को कांग्रेस से जोड़कर उन्होंने मुसलमानों को जबरन ख़ुद से दूर और कांग्रेस के क़रीब कर दिया।
उनके इस तरह के बयान के बाद उग्र हिंदुत्ववादी युवा कांग्रेस के साथ इसलाम और मुसलमानों पर भी पिल पड़े। इसमें उन्होंने जो बदतमीज़ियां कीं, उन्हें सामान्य हिन्दू भी पसंद नहीं करते। इस तरह उनके बयान के बाद उनसे सिर्फ़ मुसलमान ही नहीं बल्कि सामान्य हिन्दू जनता भी दूर हो गई। यह तो उनका नुक्सान हुआ।
अब लाभ की बात करें तो उग्र हिन्दुत्वादी तबक़े में उनकी लोकप्रियता पहले से ज़्यादा बढ़ गई है। यह वह तबक़ा है जो कि पहले ही उनसे जुड़ा हुआ है। लाभ कुछ नहीं हुआ और नुक्सान ज़्यादा हो गया। इसीलिए नीतीश कुमार जी ने कहा है कि पिल्ले और बुरके के बयान चुनाव में वोट नहीं दिला सकते।
नीतीश कुमार जी की बात को पहले गंभीरता से नहीं लिया गया तो अब कौन लेगा लेकिन सीनियर भाजपा नेता यशवन्त सिन्हा ने भी मोदी जी को कम बोलने की सलाह दी है। इस पर एल. के. आडवाणी जी की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। नीतीश कुमार की तरह वह भी नहीं चाहते थे कि नरेन्द्र मोदी जी को इतना आगे लाया जाए। उनकी चाहत को उनकी महत्वाकांक्षा मान लिया गया। उग्र हिन्दु युवाओं ने सोचा कि बड़े मियां ख़ुद प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।
हक़ीक़त यह थी कि वह भाजपा को सत्ता में लाना चाहते थे और वह जानते थे कि ऐसा तब तक संभव नहीं है जब तक कि मुसलमानों और उदारवादी हिन्दुओं को साथ न लिया जाए। वह इसी के लिए कोशिशें कर रहे थे लेकिन उनकी सारी कोशिशों में उनके संघ ने ही पलीता लगा दिया। 
जैसे जैसे मोदी जी उग्र हिन्दुत्व की लहर लाते जाएंगे, वैसे वैसे वह ख़ुद को सत्ता से दूर करते चले जाएंगे। जो कांग्रेस चाहती है, उसे मोदी जी ख़ुद ही संपन्न कर रहे हैं।
लोग सवाल यह उठा रहे हैं कि 

Read More...

Sahitya Surbhi: पर्दा नहीं बना

Sahitya Surbhi: पर्दा नहीं बना: यहाँ मिल जाएँगे हजारों स्थान तुम्हें छुपने के लिए मगर कोई पर्दा नहीं बना गुनाहों को ढकने के लिए । कौन गिरता नहीं यहाँ, गिरकर उठना...
Read More...

बोधगया धमाके: आतंकी हिंसा और राजनैतिक एजेण्डा

राम पुनियानी

Ram Puniyani,राम पुनियानी
राम पुनियानी, लेखक आई.आई.टी. मुम्बई में पढ़ाते थे और सन् 2007 के नेशनल कम्यूनल हार्मोनी एवार्ड से सम्मानित हैं।

आतंकी हिंसा, पिछले लगभग दो दशकों में, साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने के एक नए हथियार के रूप में उभरी है।  

मुंबई में सन् 1992-93 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के पश्चात भड़के दंगों व गुजरात के 2002 कत्लेआम के बाद, श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट हुये थे। इसके अलावा, कसाब और उसके साथियों ने 26 नवम्बर 2008 को मुंबई पर आतंकी हमला किया था। ये तथ्य यह बताते हैं कि आतंकी हिंसा के कई चेहरे हैं और वह कई कारणों से उभरती है। इसी तरह की घटनाएं देश के अन्य स्थानों पर भी होती रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जानें गवाईं हैं।संकटमोचन मंदिर, मालेगांव, अजमेर, मक्का मस्जिद आदि में हुये आतंकी हमलों ने देश को हिलाकर रख दिया था।
इन हमलों की जाँच की एक अलग ही कहानी है। जाँच प्रक्रिया पर पूर्वाग्रह हमेशा हावी रहे। चूँकि जाँच प्रक्रिया को रहस्य के घेरे में रखा गया इसलिये आतंकी हमले करने वालों और उसके पीछे के कारणों के बारे में मीडिया और आमजनों में तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे। जहाँ तक आतंकी हमले करने वालों की पहचान का सवाल है, इस मामले में हर टिप्पणीकार और हर राजनेता की अलग-अलग राय रहती है, जो अक्सर तथ्यों पर नहीं वरन् सम्बंधित की विचारधारा या एजेण्डे पर आधारित होती है।
हाल में (8 जुलाई 2013) बोधगया के पवित्र तीर्थस्थल में  9 धमाके हुये। सौभाग्यवश, इन धमाकों में किसी की जान नहीं गई और केवल दो बौद्ध भिक्षु घायल हुये। धमाकों के तुरंत बाद से यह कहा जाने लगा कि ये धमाके म्यंनमार में बौद्धों द्वारा, रोंहिग्या मुसलमानोंपर किये जा रहे अत्याचारों का बदला लेने के लिये, ‘इंडियन मुजाहिदीन‘ द्वारा किये गये हैं। यह घटनाचक्र पिछले कुछ वर्षों में कई बार दुहराया जा चुका है। पहले किसी धमाके के लिये किसी पाकिस्तानी या मुस्लिम संगठन को दोषी ठहराया जाता है और बाद में यह सामने आता है कि उसके पीछे स्वामी असीमानंद या उनके जैसे अन्य लोग थे। जो लोग आतंकी हमलों का गहराई से अध्ययन और विश्लेषण करते रहे हैं, उनका कहना है किबोधगया पर आतंकी हमले का नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने से कुछ सम्बंध हो सकता है। नीतीश कुमार ने नरेन्द्र मोदी को भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का मुखिया नियुक्त किये जाने के विरोध में एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया था। हम सब जानते हैं कि इस बात की प्रबल संभावना है कि भाजपा, मोदी को प्रधानमंत्री पद का अपना दावेदार घोषित करेगी। जहाँ तक इंडियन मुजाहिदीन का सवाल है, उसका नाम बम धमाकों के कुछ ही घण्टों बाद सामने आ गया था और भाजपा ने उसे खुशी-खुशी लपक लिया। इण्डियन मुजाहिदीन की क्या भूमिका है? उस पर किसका नियन्त्रण है? आदि जैसे मूल प्रश्नों का उत्तर आज तक नहीं मिल सका है। कुछ सालों पहले तक, इण्डियन मुजाहिदीन की बजाए हर हमले के पीछे सिमी का हाथ बताया जाता था। सिमी पर प्रतिबन्ध भी लगाया गया और जब प्रतिबन्ध को अदालत में चुनौती दी गई तो न्यायमूर्ति लता मित्तल अधिकरण ने पाया कि संस्था पर प्रतिबन्ध लगाने का कोई कारण नहीं था। परन्तु लोगों के दिमाग में यह भर दिया गया था कि सिमी एक आतंकवादी संगठन है। कसाब जैसे लोग एक अलग श्रेणी में आते हैं जो पाकिस्तानी सेना और अल्कायदा की धुन पर नाच रहे हैं। अल्कायदा का जन्म भी अफगानिस्तान पर सोवियत कब्जे से निपटने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा था।
जाँच एजेन्सियों के सिर पर अल्कायदा का भूत इस कदर सवार था कि 9/11 के डब्लूटीसी हमले के बाद अमेरिकी मीडिया द्वारा गढ़े गये  ‘‘इस्लामिक आतंकवाद‘‘ शब्द को साम्प्रदायिक ताकतों और मीडिया के एक हिस्से द्वारा इस सिद्धान्त में बदल दिया गया कि ‘सभी मुसलमान आतंकवादी नहीं हैं परन्तु सभी आतंकवादी मुसलमान हैं‘। अप्रैल 2006 के नांदेड़ धमाकों से लेकर मालेगांव, मक्का मस्जिद, अजमेर और समझौता एक्सप्रेस धमाकों तक – सभी में पूर्वाग्रहग्रस्त जाँच एजेसिंयों ने इसी सिद्धांत के अन्तर्गत सैकड़ों निर्दोष मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया, उनके कैरियर बर्बाद किये और पूरे मुस्लिम समुदाय का दानवीकरण किया। इसी सिद्धान्त के चलते ही फर्जी मुठभेड़ों का सिलसिला शुरू हुआ, जिनमें भाजपा-शासित गुजरात सबसे आगे था। इशरत जहां को गुजरात में सरेराह मार डाला गया और बहाना यह बनाया गया कि वह और उसके साथी, पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े हुये थे और गुजरात के मुख्यमंत्री की हत्या करने के इरादे से आए थे। इसी तरह, कई अन्य युवकों को भी मौत के घाट उतार दिया गया। मोदी-पूजक कई पुलिस अधिकारी, जिन्होंने यह सब किया था, अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। हेमंत करकरे ने इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने में आंशिक सफलता पाई जब मालेगांव धमाकों की जाँच के दौरान उन्होंने असली दोषियों को ढूँढ निकाला। बाल ठाकरे, मोदी आदि द्वारा उन्हें देशद्रोही बताए जाने पर भी करकरे ने अपना काम जारी रखा।
धार्मिक ध्रुवीकरण करने के लिये, बोधगया धमाकों को म्यंनमार के घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है। इस दुष्प्रचार का एक उद्धेश्य बौद्धों को मुसलमानों के खिलाफ भड़काना भी है। यह प्रचार जोर-शोर से जारी है और कई अखबारों ने अपनी आठ कॉलम की बैनर हेडलाईनों में इस आशय की घोषणाएं की हैं। भाजपा – जिसके कई सहयोगी संगठनों के सदस्य आतंकी हमलों में संलिप्तता के कारण जेल में हैं - की ओर से रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ‘मीडिया के अनुसार, बेकरी मामले में शामिल आतंकियों ने बोधगया के मंदिर में रैकीकी थी। कई चेताविनयां दी गईं परन्तु सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किये गये‘। यह भी कहा गया कि बिहार की सरकार ने कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए। यह साफ है कि इस घटना को म्यांमार के त्रासद घटनाक्रम से जोड़ने की कोशिश हो रही है। इसके विपरीत,काँग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि यह साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने का प्रयास है और यह भी कि गैर-भाजपा सरकारों और विशेषकर नीतीश कुमार को बहुत सावधान रहना चाहिए।
इसमें कोई संदेह नहीं कि इन दिनों भाजपा का एकमात्र लक्ष्य 2014 के चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारना है। मोदी को पार्टी का नेता घोषित कर भाजपा ने अपने कई गठबंधन साथियों को नाराज कर लिया है। इसलिये अब सत्ता में आने के लिये उसे स्वयं ज्यादा सीटें जीतनी होंगी। भाजपा जानती है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण ही वह सीढ़ी है जो उसे सत्ता के सिंहासन तक पहुँचा सकती है। देश में जैसे-जैसे साम्प्रदायिक हिंसा बढ़ती गई, वैसे-वैसे भाजपा की चुनावी सफलता का ग्राफ भी ऊँचा होता गया। अब भाजपा आतंकवादी हमलों का इस्तेमाल भी धार्मिक ध्रुवीकरण करने के लिये कर रही है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा वोट कबाड़ सके। आखिर क्या कारण है कि हम इतनी जल्दी में रहते हैं? आखिर क्या कारण है कि हम किसी संगठन या व्यक्ति को दोषी ठहराने के लिये इतने व्यग्र रहते हैं कि जाँच एजेन्सियों को अपनी प्राथमिक जाँच पूरी कर लेने का समय भी नहीं देना चाहते? बिना जाँच के परिणाम सामने आए कयास लगाने के अपने खतरे हैं। सामान्य बुद्धि वाला व्यक्ति भी यह समझ सकता है कि घटना के तार म्यांमार से जोड़े जाने से रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार और बढ़ जायेंगे। हमने देखा है कि किस प्रकार इस तरह की बैसिरपैर की बयानबाजी के कारण हर आतंकी हमले का खामियाजा मुस्लिम समुदाय को भुगतना पड़ता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि किसी भी अपराध की जाँच के दौरान सम्भावित दोषियों की सूची बनाई जाती है। परन्तु अगर इस सूची को बनाने वाले पूर्वाग्रहों से ग्रस्त होंगे तो इसके नतीजे में निर्दोषों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस घटना का एक पहलू, जिसे लगभग नजरअंदाज किया जा रहा है यह है कि विनोद मिस्त्री नाम के एक बढ़ई का बैग और आईडी कार्ड घटनास्थल से बरामद हुआ है। इस बैग में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पहना जाने वाला पारम्परिक परिधान पाया गया है। इससे हम क्या नतीजा निकाल सकते हैं? निर्दोष मुसलमानों की मदद करने के लिये गठिन संगठन ‘रिहाई मंच‘कहता है, ‘जिस तरह से इस मामले में विनोद मिस्त्री का नाम सामने आ रहा है और यह पता चला है कि उसके बैग में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़े भी पाए गये हैं और जिस प्रकार उर्दू में लिखे गये पत्र मंदिर से मिले हैं उससे ऐसा लगता है कि बोधगया में एक और मालेगांव हुआ है। मालेगांव में भी घटनास्थल से एक नकली दाढ़ी जब्त की गई थी और अंत में यह पता चला कि इसके पीछे आरएसएस के लोग थे।‘
भारतीय राजनीति में ‘हिन्दू राष्ट्र‘ की अवधारणा से प्रेरित कई संगठन आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं। स्वामी असीमानंद, स्वामी दयानंद, साध्वी प्रज्ञा सिंह और उनके साथी ऐसे लोगों में शामिल हैं। दुर्भाग्यवश, यह गलत धारणा कि ‘सभी आतंकी मुसलमान होते हैं‘ ने बरसों तक उन्हें बचाये रखा। निश्चित तौर पर इस मामले में निष्पक्षता से और सभी पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर जाँच किये जाने की आवश्यकता है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े एक पवित्र स्थान को हिंसा का निशाना बनाया गया है। इसके दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। जरूरत इस बात की भी है कि जब तक कोई ठोस सबूत न मिल जाएं तब तक इस घटना को रोंहिग्या मुसलमानों से जोड़ने से हम सब परहेज करें।
(हिन्दी रूपांतरण अमरीश हरदेनिया)
http://www.hastakshep.com/intervention-hastakshep/views/2013/07/13/%E0%A4%AC%E0%A5%8B%E0%A4%A7%E0%A4%97%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%A7%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%86%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A4%BE#.UeOIvtIwdIU
Read More...

रोज़े का मक़सद Ramzan

रोज़े के ज़रिये से हम अपना चरित्र बुरे से अच्छा और अच्छे से बेहतरीन बना सकते हैं. अच्छे चरित्र के नागरिकों से ही देश की समस्याएं हल हो सकती हैं.
रोज़े के ज़रिये से संपन्न लोग भूखे और गरीब लोगों के कष्ट को महसूस कर सकते हैं. जब वह उनके कष्ट को स्वयं पर अनुभव करेंगे तो उन्हें दूर करने की ईमानदार कोशिश ज़रूर करेंगे. कमज़ोर तबक़ों की समस्याओं को हल किये बिना समाज उन्नति नहीं कर सकता.
रोज़े के और भी बहुत से प्रभाव और बरकतें हैं. 
माहे रमजान को नेकियों का मौसमे बहार कहा गया है। जिस तरह मौसमे बहार में हर तरफ सब्जा ही सब्जा नजर आता है। हर तरफ रंग-बिरंगे फूल नजर आते हैं। इसी तरह रमजान में भी नेकियों पर बहार आई होती है। जो शख्स आम दिनों में इबादतों से दूर होता है, वह भी रमजान में इबादतगुजार बन जाता है। यह सब्र का महीना है और सब्र का बदला जन्नात है।
यह महीना समाज के गरीब और जरूरतमंद बंदों के साथ हमदर्दी का महीना है। इस महीने में रोजादार को इफ्तार कराने वाले के गुनाह माफ हो जाते हैं। पैगम्बर मोहम्मद सल्ल. से आपके किसीसहाबी (साथी) ने पूछा- अगर हममें से किसी के पास इतनी गुंजाइश न हो तो एक खजूर या पानी से ही इफ्तार करा दिया जाए।
यह महीना मुस्तहिक लोगों की मदद करने का महीना है। रमजान के तअल्लुक से हमें बेशुमार हदीसें मिलती हैं और हम पढ़ते और सुनते रहते हैं लेकिन क्या हम इस पर अमल भी करते हैं। ईमानदारी के साथ हम अपना जायजा लें कि क्या वाकई हम लोग मोहताजों और नादार लोगों की वैसी ही मदद करते हैं जैसी करनी चाहिए? सिर्फ सदकए फित्र देकर हम यह समझते हैं कि हमने अपना हक अदा कर दिया है।
जब अल्लाह की राह में देने की बात आती है तो हमारी जेबों से सिर्फ चंद रुपए निकलते हैं, लेकिन जब हम अपनी शॉपिंग के लिए बाजार जाते हैं वहाँ हजारों खर्च कर देते हैं। कोई जरूरतमंद अगर हमारे पास आता है तो उस वक्त हमको अपनी कई जरूरतें याद आ जाती हैं। यह लेना है, वह लेना है, घर में इस चीज की कमी है। बस हमारी ख्वाहिशें खत्म होने का नाम ही नहीं लेती हैं। अगर इस महीने में हम अपनी जरूरतों और ख्वाहिशों को कुछ कम कर लें और यही रकम जरूरतमंदों को दें तो यह हमारे लिए बेहत अज्र और सिले का बाइस होगा। क्योंकि इस महीने में की गई एक नेकी का अज्र कई गुना बढ़ाकर अल्लाह की तरफ से अता होता है।
मोहम्मद सल्ल ने फरमाया है जो शख्स नमाज के रोजे ईमान और एहतेसाब (अपने जायजे के साथ) रखे उसके सब पिछले गुनाह माफ कर दिए जाएँगे। रोजा हमें जब्ते नफ्स (खुद पर काबू रखने) की तरबियत देता है। हममें परहेजगारी पैदा करता है। लेकिन अब जैसे ही माहे रमजान आने वाला होता है, लोगों के जहन में तरह-तरह के चटपटे और मजेदार खाने का तसव्वुर आ जाता है।
रोज़े को अरबी में सोम कहते हैं, जिसका मतलब है रुकना। रोज़ा यानी तमाम बुराइयों से रुकना या परहेज़ करना। ज़बान से ग़लत या बुरा नहीं बोलना, आँख से ग़लत नहीं देखना, कान से ग़लत नहीं सुनना, हाथ-पैर तथा शरीर के अन्य हिस्सों से कोई नाजायज़ अमल नहीं करना। किसी को भला बुरा नहीं कहना। हर वक़्त ख़ुदा की इबादत करना।

रोज़े का मक़सद

रोज़े का मक़सद सिर्फ़ भूखे-प्यासे रहना ही नहीं है, बल्कि अल्लाह की इबादत करके उसे राज़ी करना है। रोज़ा पूरे शरीर का होता है। रोज़े की हालत में न कुछ ग़लत बात मुँह से निकाली जाए और न ही किसी के बारे में कोई चु्ग़ली की जाए। ज़बान से सिर्फ़ अल्लाह का ज़िक्र ही किया जाए, जिससे रोज़ा अपने सही मक़सद तक पहुँच सके। रोज़े का असल मक़सद है कि बंदा अपनी ज़िन्दगी में तक्वा ले आए। वह अल्लाह की इबादत करे और अपने नेक आमाल और हुस्ने सुलूक से पूरी इंसानियत को फ़ायदा पहुँचाए। अल्लाह हमें कहने-सुनने से ज़्यादा अमल की तौफ़ीक दे।

सेहरी

रोज़े रखने के लिए सब से पहले सेहरी खाया जाए क्यों कि सेहरी खाने में बरकत है, सेहरी कहते हैं सुबह सादिक़ से पहले जो कुछ उप्लब्ध हो उसे रोज़ा रखने की नीयत से खा लिया जाए। रसूल मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया, "सेहरी खाओ क्यों कि सेहरी खाने में बरकत है।" एक दूसरी हदीस में आया है, "सेहरी खाओ चाहे एक घूँट पानी ही पी लो"

इफ़्तार

भूखे को खाना खिलाना भी बहुत बड़ा पुण्य है और जिसने किसी भूखे को खिलाया और पिलाया अल्लाह उसे जन्नत के फल खिलाएगा और जन्नत के नहर से पिलाएगा। जो रोज़ेदार को इफ़्तार कराएगा तो उसे रोज़ेदार के बराबर सवाब (पुण्य) मिलेगा और दोनों के सवाब में कमी न होगी जैसा कि रसूल मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का फरमान है "जिसने किसी रोज़ेदार को इफ़्तार कराया तो उसे रोज़ेदार के बराबर सवाब (पुण्य) प्राप्त होगा मगर रोज़ेदार के सवाब में कु्छ भी कमी न होगी" (मुसनद अहमद तथा सुनन नसई)
Read More...

मुसलमान हिन्दू से कभी अलग नहीं


मुसलमान हिन्दू से कभी अलग नहीं
Allah-eser-green.pngOm.svg
 ''दिल में जब रौशनी की ख्वाहिश हो ,
      शौक से मेरा घर जला लेना .''-मोहम्मद अकरम 
       एक दूसरे के प्रति कुर्बानी के भाव तक प्रेम में आकंठ डूबे हिन्दू-मुस्लिम समुदायों वाला यह देश चंद कट्टरपंथियों के कारण पिछले कुछ समय से जिस दौर से गुजर रहा है वह हम सभी के लिए शर्मनाक है क्योंकि -
''अब तो रह रहके जली लाशों की बू आती है ,
   पहले ऐसी तो न थी मेरे चमन की खुशबू .''
भारत में हिन्दू व् मुसलमान समुदाय कभी एक दूसरे से अलग नहीं रहे .ये हमेशा एक दूसरे के दुःख में दुखी व् एक दूसरे की ख़ुशी में हर उत्सव हर जलसे में शामिल रहे हैं .जहाँ ईद मिलन के अवसर पर हिन्दू सबसे पहले अपने भाई मुसलमान की चौखट पर ईद मिलने पहुँचते हैं वहीँ दीवाली की मिठाई खाने में मुसलमान भी हिन्दू भाई से पीछे नहीं रहते .जहाँ हिन्दू बहन रानी पद्मावती के रक्षा के लिए मुग़ल बादशाह हुमायूँ भाई बन पहुँचता है वहीँ हिन्दू परिवारों के कितने ही बच्चे मुसलमान दाइयों के संरक्षण में पलते हैं .जहाँ हिन्दू विधवा बूढी महिला का कोई करने वाला न होने पर मुसलमान बेटा बन अपने परिवार सहित सेवा सुश्रुषा करता है वहीँ मुस्लिम भाई के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसके साथ अस्पताल में हिन्दू बहुसंख्या में उपस्थित हो उसके परिवार को धैर्य बंधाते हैं .
      कांवड़ यात्रा हो या जगन्नाथ रथ यात्रा ,मुस्लिम भाइयों के सहयोग को नकारना किसी के वश की बात नहीं .गंगा हिन्दुओं की परम पूज्य ,पवित्र नदी आज प्रदूषण से आहत है  तो उसके सफाई अभियान हेतु भी मुस्लिम सहयोग की बातें सामने आ रही हैं .

 

     अभी केदारनाथ में हुई त्रासदी में मुस्लिमों द्वारा आपदा पीड़ितों के लिए बचाव अभियान में भी भाग लिया जा रहा है और सहायतार्थ धनराशि भी भेजी जा रही है .

प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी ने कपिल सिब्बल को ७५,०००/-रूपए के धनराशि आपदा पीड़ितों की सहायतार्थ दी .मुज़फ्फरनगर में आपदा पीड़ितों के लिए दुआओं का सिलसिला जारी है .
       आपस के ऐसे भावना प्रधान सम्बन्ध होने के बावजूद हम आज क्यूं वोटों में तब्दील होते जा रहे हैं ?क्यूं मंदिर -मस्जिद के नाम पर एक दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं जबकि हम जानते हैं -
''ज़ाहिद शराब पीने दे मस्जिद में बैठकर ,
      या वो जगह बता दे जहाँ पर ख़ुदा न हो .''
 ...........................................................
''मन चंगा तो कठोते में गंगा ''
.........................................
    सब जानते हैं प्रभु इस धरती के कण-कण में व्याप्त हैं .स्वयं नृसिंह भगवान हिरण्य कश्यप को यह प्रत्यक्ष दिखा चुके हैं .ऐसे ही खुदा की इबादत के लिए नमाज़ी को किसी ईमारत की ज़रुरत नहीं ,वह कहीं भी खुले आकाश के नीचे स्वच्छ भूमि पर पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बैठकर अपने ख़ुदा को याद करता है फिर ये आपस की तकरार हम इतनी हावी क्यूं होने दे रहे हैं कि वह रंजिश का रूप लेती जा रही है .हम अपने निजी जीवन में एक दूसरे से फूल व् खुशबू की तरह जुड़े हैं जो कभी अलग नहीं हो सकते .हम एक दूसरे के साथ ही इस दुनिया में अस्तित्व रखते हैं और एक दूसरे के बिना इस दुनिया में हमारा कोई वजूद ही नहीं है इसलिए हमें आपसी सद्भाव को ,प्रेम को बहुत से झंझावातों से बचाए रखना है और एक दूसरे के लिए अपने जज्बातों में आपसी प्रेम सद्भावना की जोत जलाये रखना है .जैसे कि अशोक 'साहिल'जी कहते हैं -
''काबा-ओ-काशी को कुछ नजदीक लाने के लिए ,
 मैं भटकता फिर रहा हूँ पुल बनाने के लिए ,
बेझिझक मेरे लहू का कतरा कतरा खींच लो 
अपने अपने जख्म का मरहम बनाने के लिए .''
       शालिनी कौशिक 
       [कौशल]

Read More...

कुछ चुनौतियां फ़िज़ूल होती हैं challenge

एक लेखक चुनौती दे रहे हैं.
उनका ऐतराज़ है कि ज़ाकिर नाइक चुनौती देते हैं.
अब वह खुद चुनौती दे रहे हैं. ज़ाकिर नाइक की जिस बात पर उन्हें ऐतराज़ है, वही काम खुद कर रहे हैं. यानि वह ज़ाकिर नाइक के प्रभाव में आ गये हैं ?
हम ज़ाकिर नाइक साहब के प्रोग्राम नहीं देखते लेकिन वह भाई देखते हैं और दस बीस लोगों को पुनः ईश्वर का आज्ञाकारी  (अरबी में मुस्लिम) बनते देख कर बेचैन हो जाते हैं .
क्यों ...?
...क्योंकि वह 'शैतान को सच्चा धार्मिक' मानते हैं. उनकी बेचैनी से पता चलता है कि ज़ाकिर नाइक साहब के मनन-कथन से शैतान के हिमायतियों का काम डिस्टर्ब हो रहा है.
एक्टिव  शैतान के हामियों का काम है, लोगों को 'ईश्वर की आज्ञा' के बारे में भ्रम में डाले रखना .
भ्रम जाते ही ब्रह्‌म की प्राप्ति हो जाती है. यही मानव जीवन का उद्देश्य है.
चुनौती देने वाला बताये कि इंसान क्या करे और क्या न करे ?
मनुष्य का व्यक्तिगत और सामूहिक हित किन कामों को करने में है ?
...और ऐसा वह शैतान के उसूलों पर बताये , जिसे वह सच्चा धार्मिक मानता है. उसके ऐसा बताते ही पता चल जायेगा कि धार्मिक व्यक्तियों को शैतान चुनौती तो दे सकता है और उनके मन में शक भी डाल सकता है लेकिन वह 'ईश्वर के नियमों की पाबंदी' नहीं कर सकता.
शैतान चुनौती देता है तो धर्म का पालन करने वाले उसकी बे-हक़ीक़त चुनौती पर वक़्त खर्च करने के बजाय बस इतना कह देते हैं कि इसे धर्म का पता नहीं है. यह बेचारा तो शैतान को सच्चा धार्मिक मानता है.
जिसे बुनियादी बात की भी जानकारी न हो, उससे शास्त्रार्थ करके हासिल क्या होगा , सिवाय वक़्त की बर्बादी के ?
इसलिए ईश्वर की आज्ञा मानते रहो और उसे जन-जन तक पहुंचाते रहो ताकि कल्याण सबका हो.
ज्ञान को केवल अपने समुदाय तक सीमित रखना जुर्म और पाप है.
सब पढ़ें और सब बढ़ें.
सरकार भी यही कहती है.
किसी की चुनौती सचमुच ध्यान देने के लायक हो तो धार्मिक जन उस पर प्रॉपर ध्यान भी देते हैं.
हम ऐसे सभी धार्मिक जनों के आभारी हैं जिनके कारण शैतान परेशान है.
 
Read More...

राजीव शर्मा (Majaz Lakhnavi) और दुसरे एक्टर्स के साथ डा० अनवर जमाल

मजाज़ लखनवी  (1911 – 5 December 1955) उर्दू के बड़े शायर हैं . दूरदर्शन उर्दू चैनल के लिए उनकी ज़िन्दगी और उनकी शायरी पर टी. वी. सीरियल बनाया जा रहा है. 2  मई २ ३ से शूटिंग शुरू हुई . डायरेक्टर हैं श्रीपाल चौधरी . उनका साथ दे रहे हैं रंजन शाह और खुद निर्माता संजेश आहूजा भी एक अच्छे डायरेक्टर है। सीरियल उर्दू का है और अक्सर  कलाकार उर्दू जानते नहीं है। उर्दू न जानने  वालों से उर्दू का सही उच्चारण करवाने की बात आई तो इन सबको हम याद आये और यह ज़िम्मेदारी हमें सुपुर्द की गयी.
मजाज़ के कमरे में शूटिंग का एक सीन 
मजाज़ का किरादर राजीव शर्मा अदा कर रहे हैं . पीटरस बुख़ारी का रोल भी हमें ही करना है जो की आल इण्डिया रेडियो से मजाज़ और दुसरे शायरों का कलाम Broadcast करते थे. 
राजीव शर्मा और दुसरे एक्टर्स के  साथ  डा० अनवर जमाल , श्रीपाल चौधरी और संजेश  सीन समझाते हुए  (दोनों की कमर  दिख रही है)
                               
गर्मी शदीद पड़ रही है लेकिन टीम के हौसले बलंद हैं . 
यहाँ उनकी शायरी देखि जा सकती है-


Read More...

Read Qur'an in Hindi

Read Qur'an in Hindi
Translation

Followers

Wievers

join india

गर्मियों की छुट्टियां

अनवर भाई आपकी गर्मियों की छुट्टियों की दास्तान पढ़ कर हमें आपकी किस्मत से रश्क हो रहा है...ऐसे बचपन का सपना तो हर बच्चा देखता है लेकिन उसके सच होने का नसीब आप जैसे किसी किसी को ही होता है...बहुत दिलचस्प वाकये बयां किये हैं आपने...मजा आ गया. - नीरज गोस्वामी

Check Page Rank of your blog

This page rank checking tool is powered by Page Rank Checker service

Promote Your Blog

Hindu Rituals and Practices

Technical Help

  • - कहीं भी अपनी भाषा में टंकण (Typing) करें - Google Input Toolsप्रयोगकर्ता को मात्र अंग्रेजी वर्णों में लिखना है जिसप्रकार से वह शब्द बोला जाता है और गूगल इन...
    14 years ago

हिन्दी लिखने के लिए

Transliteration by Microsoft

Host

Host
Prerna Argal, Host : Bloggers' Meet Weekly, प्रत्येक सोमवार
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts Weekly

Popular Posts

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide

हिंदी ब्लॉगिंग गाइड Hindi Blogging Guide
नए ब्लॉगर मैदान में आएंगे तो हिंदी ब्लॉगिंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
Powered by Blogger.
 
Copyright (c) 2010 प्यारी माँ. All rights reserved.